मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गाँव में स्थित “बागेश्वर धाम”, जो हनुमान जी की दिव्यता के लिए पूरे देश और विदेश में प्रसिद्ध है। ये एक ऐसा स्थान है, जहां लोगों को बालाजी महाराज की कृपा और आशीर्वाद दर्शन मात्र से ही मिल जाते हैं। आवेदक की समस्याएं अर्जी के माध्यम से धाम के पीठाधीश्वर पूज्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज सुनते हैं और उनका निवारण भी करते हैं| तो आइए जानते हैं, आवेदक की समस्याओं का समधान कैसे किया जाता है, बागेश्वर धाम में अर्जी कैसे लगती है और टोकन बुकिंग प्रक्रिया क्या है| ये सारी जानकरी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|
बागेश्वर धाम सरकार टोकन क्या है
बागेश्वर धाम सरकार अपनी चमत्कारिक शक्तिओ के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इस धाम मे भक्त अपनी हर प्रकार की समस्याओं से निजात पाने के लिए अर्ज़ी लगाने के लिए पहुंचते हैं| यहाँ पर उनकी अर्ज़ी पूजनीय गुरुदेव श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी लगाते हैं परन्तु भक्तो की अत्यधिक भीड़ के कारण सभी भक्तों की अर्ज़ी एक साथ लगाना संभव नहीं है। ऐसे मे बागेश्वर धाम सरकार ने टोकन की व्यवस्था की है, जिसके जरिए ही लाभार्थीयों को पूजनीय गुरुदेव श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी बात करने और अपनी समस्याओं को वताने का अवसर मिलता है|
Overview of the Bageshwar Dham Token Booking
आर्टीकल का नाम | बागेश्वर धाम टोकन बुकिंग |
समिति | श्री बागेश्वर जन सेवा समिति |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
प्रदान की जाने वाली सहायता | समस्याओं का निवारन करना |
समस्याओं का निवारन किसके दवारा | पूजनीय गुरुदेव श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी दवारा (भगवान की कृपा से) |
आवेदन शुल्क | 00/- |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफ़लाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | bageshwardham.co.in |
श्री बागेश्वर धाम सरकार टोकन बुकिंग का उद्देश्य
गुरुदेव श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की कृपा से लोगों की समस्याओं व उनके ऊपर बुरी शक्तियों के प्रभाव को खत्म करना है, ताकि आने वाले कल को वे अच्छे से जी सके|
Eligibility for Bageshwar Dham Token Booking
- आवेदक को देश का स्थायी निवासी होना चाहिए|
- सभी वर्ग के लोग टोकन लेने के लिए पात्र होंगे|
बागेश्वर धाम सरकार टोकन बुकिंग हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का नाम
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्वर
बागेश्वर धाम में टोकन कब मिलता है
टोकन डालने का दिन पूज्य गुरुदेव जी दवारा चुना जाता है| जब टोकन डालने का दिन निर्धारित हो जाता है, तो इसकी घोषणा सोशल मीडिया के जरिए या गुरुदेव के दरबार के समापन पर कर दी जाती है। ऐसे मे टोकन प्राप्त करने के लिए भक्तों द्वारा प्रदान की गई कुछ पर्चियों को छाँट लिया जाता है, और भक्तों को फोन के दवारा सूचित किया जाता है|
Bageshwar Dham Tooken कैसे और कहां से प्राप्त करे
- बागेश्वर धाम के कर्मचारियों दवारा “बागेश्वर धाम टोकन” वितरित करते हैं|
- बागेश्वर धाम टोकन प्राप्त करने के लिए आवेदक को एक विशिष्ट दिन बागेश्वर धाम में जाना होता है, क्योंकि टोकन हर महीने सिर्फ 01 दिन प्रदान किया जाता है।
- बागेश्वर धाम टोकन की जानकारी समय-समय पर दी जाती है, इसलिए जब भी आप बागेश्वर धाम की यात्रा करें, तो पता आवश्य कर लें कि अगला टोकन कब दिया जाएगा।
- जब तक आपके पास टोकन नहीं होगा तब तक बागेश्वर धाम आपके आवेदन पर विचार नहीं कर सकता|
बागेश्वर धाम टोकन वितरण प्रक्रिया
बागेश्वर धाम के दरबार में लगने वाली अर्जी, पूज्य गुरुदेव से मिलना, उनसे परामर्श या मार्गदर्शन लेना बिल्कुल निःशुल्क है।
बागेश्वर धाम अर्जी
बालाजी महाराज की कृपा से बागेश्वर बालाजी महाराज की पेशी के लिए जिन भक्तों की अर्जी लगती है, उन्हें हर मंगलवार को बालाजी महाराज के दरबार में पेशी के लिए बुलाया जाता है| ऐसे मे इन भक्तों को महा आरती में शामिल होकर अपनी पेशी पूरी करनी होती है। इस दिन ही धाम में प्रेत दरबार भी लगाया जाता है।
बागेश्वर धाम में अर्जी कैसे लगती है?
बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने की प्रक्रिया बेहद सरल है। जब आप धाम पर आते हैं तो आपको लाल कपड़े में एक नारियल बांध कर धाम परिसर में रखना होता है।
हालांकि यहां आप लाल, पीले और काले कपड़े में बंधा नारियल देखेंगे। इसके पीछे की वजह ये है कि अगर आपकी अर्जी सामान्य है तो और लाल कपड़े में नारियल बांधे, अगर शादी-विवाह से जुड़ी अर्जी है तो नारियल को पीले कपड़े में बांधे और अगर अर्जी प्रेत बाधा से जुड़ी है तो नारियल को काले कपड़े में बांधे।
कई बार अपनी कथाओं में भी पूज्य गुरुदेव कहते हैं कि अगर आप धाम आकर ऐसा नहीं कर सकते तो अपने घर में स्थित पूजा स्थल पर आप ऐसा कर सकते हैं। ऐसे मे बागेश्वर बालाजी महाराज आपकी अर्जी को अवश्य सुनेंगे।
बागेश्वर धाम मे कितनी पेशी जरूरी है ?
दरबार में जब आपकी अर्जी लग जाती है तो दिव्य दरबार में पूज्य गुरुदेव खुद बता देते हैं कि कितनी पेशी आपको करनी है। वैसे तो कम से कम 5 मंगलवार की पेशी हर भक्त को करने का आदेश आता है| जब तक आपकी पेशी पूरी नहीं हो जाती, तब तक आपको मदिरा, मांस, लहसुन और प्याज का सेवन पूरी तरह से वर्जित रखना होता है।
बागेश्वर धाम मे दरबार कब लगता है ?
बागेश्वर धाम में दरबार हर रोज लगता है| ज्यादातर बागेश्वर धाम में मंगलवार और शनिवार के दिन ही मुख्य दरबार लगाए जाते हैं जिसमें पूज्य गुरुजी भी शामिल होते हैं।
Bageshwar Dham Token Distribution Programme
- आखरी बार बागेश्वर धाम में टोकन वितरण का कार्यक्रम 20 जनवरी 2023 को आयोजित किया गया था, जिसमे से जनवरी और फरवरी माह के टोकन वितरित किये गए थे।
- अब बागेश्वर धाम में Token Distribution का कार्य मार्च 2023 के बाद किया जाएगा। आपको वता दें कि- जनवरी और फरवरी के टोकन पहले ही वितरित हो चुके हैं, तो इसमें 2 माह में सिर्फ उन्हीं श्रदालु की अर्ज़ी और पर्चा बनेगा, जिन्होंने 20 व 23 फरवरी को टोकन मिल गए थे।
- जिन भक्तों को अभी तक Bageshwar Dham Token नहीं मिला है तो उन्हे अगला टोकन मार्च के बाद अप्रैल अथवा मई 2023 तक प्रदान कर दिया जाएगा|
बागेश्वर धाम सरकार टोकन बुकिंग | Bageshwar Dham Sarkari Token Booking
- बागेश्वर धाम महाराज और उनकी शिष्य मंडली दवारा आवेदक से टोकन के लिए एक भी रुपया नहीं लिया जाता है ।
- टोकन बुक करने के लिए इच्छुक व्यकित को बागेश्वर धाम आना पड़ेगा| उसके बाद यहाँ पर अर्जी लगानी पड़ेगी और आपको बागेश्वर धाम से संपर्क बनाए रखना होगा ।
- जब टोकन डेट आएगी तो आपको अपनी पर्ची और अपनी अर्जी बागेश्वर धाम में डालने के लिए आना होगा|
- पर्ची में आपको अपना मोबाइल नंबर, नाम , पता आदि जानकारी लिख कर देनी होगी|
- उसके बाद बागेश्वरधाम के शिष्य मंडली के द्वारा बोरियो में पर्ची को डलवाया जाएगा|
बागेश्वर धाम में टोकन मिला है या नहीं कैसे पता करें
जब आवेदक बागेश्वर धाम में टोकन लेने के लिए जाते हैं, और वहां अपना नाम, मोबाइल फ़ोन नंबर और जगह का पता बताते हैं तो उसके बाद आपके नाम की पर्ची डाली जाती है। अगर आपके नाम की पर्ची निकलती हैं तो इसे ही टोकन मिलना कहा जाता है। जब आपको टोकन मिल जाएगा, तो इसकी जानकारी बागेश्वर धाम महाराज के ऑफिसियल फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल अथवा आपको फ़ोन करके दी जायेगी।
बागेश्वर धाम मे लोगों की समस्याओं का समाधान कैसे किया जाता है
जिन लोगों को टोकन मिलेगा, उन्हे पूजनीय गुरुदेव श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने दरवार मे बुलाएंगे| उसके बाद जिस व्यकित को बुलाया जाएगा, वह अपनी समस्या गुरुदेव को वताएगा|
गुरुदेव जी उसकी समस्या को सुनने से पहले ही एक पर्चे पे लिख देंगे, कि उसकी समस्या क्या है| इसके साथ ही समस्या का समाधान के लिए आवेदक को उपाए भी वताए जाएंगे| जिनका पालन करके लाभार्थी के जीवन मे खुशहाली का माहोल वनेगा|
बागेश्वर धाम मे होता है चमत्कार
अब तक जो भी लोग बागेश्वर धाम मे आए हैं, उन सव की मनोकामनाएं पूरी हुई हैं| कुछ लोग इसे पाखंड कहते हैं| तो इसपे पूजनीय गुरुदेव श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने उन लोगों को ये वता दिया है, ये पवित्र स्थल कोई पाखंड नही है| यहाँ पर भगवान शिव व हनुमान जी की विशेष कृपा है, जिसके चलते ये स्थान पवित्र व चमत्कारिक शक्तियों से परिपूर्ण है| भगवान जी इस कृपा से ही यहाँ पे आने वाले भक्तों की संख्या मे दिन-प्रतिदिन मे इजाफा होता है| आपको वता दें कि – यहाँ पर हर दिन 8 से 9 लाख की संख्या से भक्त जन आते हैं| जो इस वात को सिद्द करने के लिए काफी है, कि ये स्थल पाखंड नही वल्की चमत्कार है|
बागेश्वर धाम मे पहुचने वाले भक्तों के सवंध मे कुछ विशेष जानकारी
मंगलवार को बागेश्वर धाम में कितने श्रद्धालु पहुंचते हैं | 8 से 9 लाख भक्त |
शनिवार को बागेश्वर धाम में कितने श्रद्धालु पहुंचते हैं | 3 से 4 लाख भक्त |
बागेश्वर धाम में पार्किंग की व्यवस्था | 5 जगह पर पार्किंग की जा सकती है |
Bageshwar Dham Sarkari Token Booking – Helpline Number
- 8982862921 / 8120592371
Bageshwar Dham – Important Downloads
Official Website | Click Here |
Registration | Click Here |
Login | Click Here |
Gurudev ke baare me | Click Here |
You Tube Chanel | Click Here |
Bagesbar Dham Khatha | Click Here |
आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|
Last Updated on September 19, 2023 by Abinash