CAPF ई आवास पोर्टल 2022 | eAwas Portal : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | लाभ व पात्रता

 

|| CAPF eAwas Portal | Central Armed Police Forces eAwas Portal | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Login Process || केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी दवारा दिल्ली में CAPF ई आवास वेब पोर्टल को लॉन्च किया गया है| पोर्टल की मदद से सभी CAPF और असम राइफल्स के कर्मियों को आवासीय क्वार्टरों की सुविधा मिलेगी, साथ ही लाभार्थी आवास आवंटन से जुड़ी तमाम जानकारियाँ भी प्रदान कर सकेंगे| तो आइए जानते हैं कैसे मिलेगा इस पोर्टल का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|

CAPF Portal

CAPF eAwas Portal

CAPF ई आवास वेब पोर्टल भारतीय जवानो के लिए शुरू किया गया है| इस पोर्टल की मदद से CAPF के जवानो को ऑनलाइन आवास अलॉट की सुविधा मिलेगी| जिसमे से एक बल के खाली पड़े आवासों को दूसरे बल के इच्छुक कर्मियों को प्रदान किया जाएगा। आपको वता दे कि इस पोर्टल में यह प्रावधान है कि अगर किसी विशेष बल का आवास 4 महीने की अवधि के लिए किसी वजह से आवंटित नहीं किया जाता है, तो CAPF का कोई भी कर्मी उस खाली पड़े आवास के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा ई-पोर्टल की मदद से आवासों की मांगों का विश्लेषण करके विभिन्न स्थानों पर नए आवासों के निर्माण की योजना बनाने में भी मदद मिलेगी। सरकार द्वारा शुरू किया गया यह वेब पोर्टल CAPF कर्मियों की‌ आवासीय जरूरतो को पूरा करेगा|   

पोर्टल की मदद से आवासीय संतुष्टि के अनुपात मे वढोतरी हुई है

CAPF eAwas Portal के जरिए CAPF के बलों में आवासीय संतुष्टि 13% तक बढ़ गई है। अमित शाह जी ने बताया है कि जब भाजपा सरकार जब 2014 में सत्ता में आई थी तो उस समय मे CAPF में आवासीय संतुष्टि अनुपात 33-34% का था| अब ये आंकड़ा बढ़कर 48% का हो गया है। गृह मंत्रालय ने पिछले 8 साल में लगभग 31000 आवासों का निर्माण किया है। जिनमे से इस समय 17000 आवास निर्माणाधीन हैं और 15000 अतिरिक्त आवासों  का निर्माण प्रस्तावित हो चुका है। इन सभी आवासों का निर्माण हो जाने के बाद आवासीय संतुष्टि का स्तर बढ़कर 60% का हो जाएगा। 2024 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में आवासीय संतुष्टि के अनुपात स्तर को 74% तक पहुंचाने का लक्षय निर्धारित किया गया है|

CAPF eAwas

 

UP संभव पोर्टल

CAPF  आवास पोर्टल का अवलोकन

पोर्टल  का नामCAPF ई आवास पोर्टल
किसके दवारा शुरू किया गया  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी दवारा
लाभार्थीकेंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल जवान
प्रदान की जाने वाली सहायताCAPF कर्मियों को आवास संतुष्टि पहुंचाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटeawas.capf.gov.in 

Central Armed Police Forces eAwas Portal का उद्देश्य

पोर्टल का मुख्य उद्देश्य CAPF कर्मियों की आवासीय संतुष्टि अनुपात को बढ़ाना है और खाली पड़ा हुआ एक फोर्स का मकान दूसरे इच्छुक फोर्स के कर्मी को प्रदान करना है|

पोर्टल के मुख्य पहलु

CAPF ई-पोर्टल सीएपीएफ कर्मियों की आवासीय संतुष्टि अनुपात को बढ़ावा देता है, क्योंकि सीएपीएफ में ऐसी व्यवस्था बनी हुई है कि जिस फोर्स (बल) के लिए मकानों का निर्माण किया गया है उन्हें ही वह मकान आवंटित किए जाएंगे। जिसके चलते इन कर्मियों में आवासीय संतुष्टि अनुपात बहुत कम है। लेकिन अब CAPF eAwas Portal के  जरिए इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। इस पोर्टल के तहत अब खाली पड़ा हुआ एक फोर्स का मकान दूसरे इच्छुक फोर्स के कर्मी को दिया जाएगा। वर्तमान समय में मौजूदा आंकड़ों के अनुसार CAPF के लगभग सभी फोर्स के कुल मिलाकर 19% आवास खाली पड़े हैं। जिन्हें अब इस पोर्टल के जरिए CAPF के किसी भी इच्छुक फोर्स के कर्मी को दिए जा सकते हैं|  

मुख्य बिन्दु

  • नए पोर्टल की मदद से सीएपीएफ कर्मी केवल अपने बल में उपलब्ध आवास खोजने के बजाय अन्य बलों के पास उपलब्ध घर भी ढूंढ सकेंगे|
  • केंद्र सरकार को इस पोर्टल के जरिए आवासीय क्वार्टरों और सेप्रेट फैमिली हाउसिंग की लिस्ट बनाने में मदद मिलेगी।
  • इसके साथ ही CAPF की मौजूदा हाउसिंग एलोकेशन पॉलिसी (Housing Allocation Policy) को भी संशोधित किया गया है।
  • CAPF जवानों को आवास दिलाने में इस वेबसाइट की प्रमुख भूमिका रहेगी। 
  • इस पोर्टल से सीएपीएफ जवानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और इससे जवानों का सेटिस्फेक्शन भी बढ़ेगा|
  • ये पोर्टल नए आवासों के निर्माण की योजना बनाने में सरकार की मदद करेगा।
  • आवंटन प्रक्रिया से संबंधित सभी डेटा/अभिलेख केंद्रीकृत होंगे और सभी हितधारकों के लिए लाभदायी होंगे।
  • वेब पोर्टल सभी सीएपीएफ और असम राइफल्स के योग्य कर्मियों को आवासीय क्वार्टरों या एसएफए के ऑनलाइन पंजीकरण और आवंटन की सुविधा प्रदान करेगा ।
  • इस प्रकार के आवंटन के प्रावधान के परिणामस्वरूप उपलब्ध आवासों का अधिकतम उपयोग होगा और आवास संतुष्टि दर में भी वृद्धि होगी।

भुवन आधार पोर्टल

CAPF  आवास वेब पोर्टल के प्रमुख लाभ

  • वेब पोर्टल सभी सीएपीएफ और असम राइफल्स के कर्मियों को आवासीय क्वार्टरों की सुविधा देगा।
  • वेब पोर्टल की मदद से आवासीय क्वार्टरों और सेप्रेट फैमिली हाउसिंग की लिस्ट बनाने में मदद मिलेगी।
  • इस पोर्टल में एप्लिकेंट को एसएमएस और ई-मेल की मदद से सूचना देने का भी प्रावधान है।
  • यह नए क्वार्टरों के निर्माण की योजना बनाने में भी सुविधा प्रदान करता है|
  • जो भी घर इंटर फोर्स अलॉटमेंट के लिए उपलब्ध होंगे, वे सभी सीएपीएफ कर्मियों को इसमें दिखाई देंगे।

पात्रता | Eligibility

  • आवेदक को देश का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • सीएपीएफ में असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नम्वर

CAPF eAwas Portal पर आवास हेतु आवेदन कैसे करे

CAPF eAwas online

  • उसके बाद आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|

CAPF eAwas form

  • जिसमे आपको पुछी गई सारी जानकारी दर्ज करनी है|
  • फिर आपको Register के बटन पे किलक कर देना है|
  • उसके बाद आपको Menu में Log in के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • फिर आपके सामने Login Form खुल जाएगा। 

CAPF eAwas login

  • इस फॉर्म मे आपको ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड डालकर Sign in के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रक्रिया के बादआपके रजिस्टड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा, जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करके Submit OTP के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आप लॉगिन करने के बाद Personal Information चेक कर सकतें हैं।
  • अगर आपकी Personal Information पूरी तरह अपडेट नही है तो आप उसे अपडेट करके Save कर सकते हैं|
  • उसके बादआपको Apply for allotment के ऑपशन पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपको 02 विकल्प दिखाई देंगे – साधारण पूल और पृथक परिवार आवास पूल । 
  • आप अपनी सुविधा के अनुसार इन विकल्प का चुनाव करके आवेदन कर सकते हैं।
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप CAPF eAwas Portal पर आवास के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे|

लॉगिन कैसे करे

  • सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा| 
  • अब आपको Login के ऑपशन पे किलक करना होगा| 
  • अब आपके सामने Login Form खुल जाएगा|

CAPF eAwas login

  • इस फॉर्म मे आपको Email, Mobile Number, Capcha Code दर्ज करके Sign In के बटन पे किलक कर देना है|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाओगे|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|