किसान उत्पादक संगठन FPO योजना | पूरी जानकारी | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

|| किसान उत्पादक संगठन योजना | Farmer Producer Organization Scheme | प्रधानमंत्री किसान उत्पादक संगठन योजना | FPO Scheme | Farmer Producer Organization Scheme in hindi | FPO Scheme Apply Online ||

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दवारा किसानों को तकनीकी, वित्तीय सहयोग एवं बाजार पहुंच सुनिश्चित करने के लिए किसान उत्‍पादक संगठन योजना को शुरु करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत देश भर में 10000 किसान उत्पादक संगठनों की शुरुआत की जाएगी। जिससे किसान और कृषि को आगे बढ़ाने के लिए अगले पांच साल के लिए 5000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएगें। इस योजना से किसानों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें समृद्ध वनाया जाएगा।

 

किसान उत्पादक संगठन FPO योजना 

FPO किसानी उत्पादक संगठन है, जो किसानों का एक समूह होता है, जहां पर कृषि उत्पादन में कार्य किया जाता है और कृषि से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियों को चलाया जाता है। इस योजना के लिए लाभार्थी को एक समूह बनाकर कंपनी एक्ट में रजिस्टर्ड करना होता है, तभी वो इस योजना का लाभ ले सकता है। उसके बाद किसानों के लिए खाद, बीज, दवाइयों और कृषि उपकरण आदि खरीदना आसान हो जाता है। जिससे सेवाएं सस्ती मिलती हैं, और उन्हें उत्पाद के भाव अच्छे मिलने लगते हैं।  इस योजना के लिए 10,000 नए EPO 2019-20 से लेकर 2023-24 तक बनाए जाएंगे। जिससे किसानों की सामूहिक शक्ति को वढावा मिलेगा। इस योजना से 30 लाख किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा। जिससे किसानों की आय बढेगी।  इस योजना से पहले किसान उत्पादक ही था, लेकिन इस योजना से अब वह व्यापार भी करेगा। ये योजना छोटे, सीमांत और भूमिहीन किसानों के लिए भी काफी कारगर साबित होगी । भारत में किसानों की संख्या लगभग 86% है, जिनके पास औसतन 1.1 हेक्टेयर से कम भूमी खेती योग्य है। जिससे उन किसानों को खेती के समय भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन EPO योजना से अब उन्हें लाभ मिलेगा न कि नुकसान होगा। इस योजना से उनकी आजीविका भी तेजी से बढेगी।    

किसान उत्पादक संगठन कैसे काम करता है 

  • अगर संगठन मैदानी क्षेत्र में काम कर रहा है तो कम से कम 300 किसान उससे जुड़े होने चाहिए। यानी एक बोर्ड मेंबर पर कम से कम 30 लोग सामान्य सदस्य होगें, तभी लाभार्थी को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • जवकि पहाड़ी क्षेत्र में एक कंपनी के साथ 100 किसानों का जुड़ना जरूरी है।
  • नाबार्ड कंस्ल्टेंसी सर्विसेज आपकी कंपनी का काम देखकर लाभार्थी को रेटिंग देगी, उसके आधार पर ही आपको ग्रांट मिलेगा।
  • इस योजना से बिजनेस प्लान देखा जाएगा कि कंपनी दवारा कौन से किसानों को फायदा मिल रहा है, और वो किसानों के उत्पाद का मार्केट उपलब्ध करवा पा रही है या नहीं।
  • इस योजना से ये भी देखा जाएगा कि कंपनी का गवर्नेंस कैसा है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर कागजी हैं, वे काम कर रहे हैं या नहीं और किसानों की बाजार में पहुंच आसान बनाने के लिए काम किया जा रहा है या नहीं।
  • अगर कोई कंपनी अपने से जुड़े किसानों की जरूरत की चीजें जैसे बीज, खाद और दवाईयों आदि की कलेक्टिव खरीद कर रही है तो उसकी रेटिंग अच्छी हो सकती है। क्योंकि ऐसा करने पर किसान को सस्ता सामान मिलेगा।

किसान उत्पादक संगठन योजना का मुख्य उद्देश्य 

किसान उत्‍पादक संगठन FPO योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को वढाना है।     

Farmer Producer Organization Scheme के लिए पात्रता 

  • देश के स्थायी निवासी
  • किसान वर्ग

किसान उत्पादक संगठन योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • जमीनी दस्तावेज
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नम्वर

किसान उत्पादक संगठन योजना के लाभ 

  • किसान उत्‍पादक संगठन FPO योजना का लाभ देश के सभी किसानों को मिलेगा।
  • इस योजना से देश में 10000 किसान उत्पादक संगठनों की शुरुआत की जाएगी।
  • इस योजना में रजिस्टड होने के बाद ही किसान लाभ उठा सकते हैं।
  • रजिस्ट्ड होने के बाद उन्हें कंपनी दवारा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगीं।
  • इस योजना से किसानों की आय में सुधार होगा।
  • किसानों के लिए खाद, बीज, कृषि उपकरण आदि खरीदना आसान हो जाएगा।
  • इस योजना से किसानों को उत्पाद के भाव अच्छे मिलेगें।
  • इस योजना से किसानों को मैदानी और पहाड़ी क्षेत्र में एक कंपनी के साथ जोडा जाएगा।
  • जिसमे 100 से 300 से अधिक किसान कंपनी के साथ जुडे रहेगें।
  • इस योजना से अगले पांच साल तक कृषि के स्तर और किसानों की दशा को सुधारने के लिए 5000 करोड रुपये खर्च किए जाएगें।
  • इस योजना से किसानों की बाजार में पहुंच आसानी से वनेगी।
  • किसानों को मार्केट में अधिक मुनाफा मिलेगा।
  • धोखधडी जैसी वारदाते भी कम होगी।

किसान उत्‍पादक संगठन FPO योजना के लिए कैसे करें आवेदन 

  • अब आपको FPO योजना लिंक की खोज करनी है।
  • उसके वाद आपको दिए गए लिंक पर किल्क कर इस योजना का आवेदन फार्म भरना है।
  • आपको इसमें दी गई सारी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको सबमिट बटन पे किल्क करना है।
  • यहां किल्क करते ही आपका इस योजना के लिए आवेदन कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण डाउनलोड

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।

Last Updated on January 3, 2022 by Abinash

Leave a Comment

error: Content is protected !!