हिमाचल हिम उन्नति योजना | Him Unnati Scheme : रजिस्ट्रेशन | Application Form

हिमाचल हिम उन्नति योजना | Him Unnati Scheme : रजिस्ट्रेशन | Application Form | हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों के लिए हिम उन्नति योजना को लागु किया है| इस योजना के जरिए किसानों की आमदनी को वेहतर वनाया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा| कैसे मिलेगा Him Unnati Scheme का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|

हिमाचल हिम उन्नति योजना

HIM UNNATI SCHEME

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों के कल्याण के लिए हिम उन्नति योजना को शुरू किया है| इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। इससे प्रदेश के सभी किसानों के द्वारा की गई खेती का रिकॉर्ड रखा जाएगा और सभी जिलों में कॉल सेंटर की स्थापना भी की जाएगी ताकि जरूरत पड़ने पर किसान कॉल सेंटर की मदद से अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकें। 

About of the Him Unnati Scheme 

योजना का नामहिम उन्नति योजना
किसके दवारा शुरू की गईहिमाचल सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के किसान
प्रदान की जाने वाली सहायताकिसानों की समस्याओं का समाधान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफ़लाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू की जाएगी

Him Unnati Scheme

हिमाचल हिम उन्नति योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों की समस्याओं का समाधान कर उन्हे योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है|

हिम उन्नति योजना के लिए क्लस्टर की होगी स्थापना

इस योजना के लिए प्रदेश मे कुल 2603 क्लस्टर बनाए जाएंगे| जिसके लिए 889 क्लस्टर चिन्हित किए गए हैं जिनमें से पहले चरण के अंतर्गत 286 क्लस्टर का कार्य शुरू कर दिया गया है|

Him Unnati Scheme के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट भी शुरू की जाएगी

हिमाचल प्रदेश राज्य के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने बताया कि जो भी किसान किसानी कार्य के साथ-साथ पशुपालन में रुचि रखते हैं उनके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार दवारा मोबाइल वेटरनरी यूनिट भी शुरू की जाएगी, जिससे किसानो को एक फोन कॉल के माध्यम से अपने बीमार पशुओं का इलाज प्राप्त करने मे मदद मिल सकेगी। मोबाइल वेटरनरी यूनिट के जरिए डॉक्टरों की टीम भी बीमार पशु का इलाज करने पहुंचेगी।

हिमाचल हिम उन्नति योजना के लिए निर्धारित बजट

हिम उन्नति योजना के पहले फेज में सरकार दवारा 150 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। जिसके आधार पर ही किसानों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा|

हिम उन्नति योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • राज्य के किसान योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|

हिमाचल प्रदेश हिम उन्नति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जमीनी दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नम्वर

Him Unnati Yojana के लाभ

  • हिम उन्नति योजना की शुरुआत हिमाचल प्रदेश सरकार दवारा राज्य के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए की गई है|
  • इस योजना के जरिए किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा|
  • क्षेत्र विशेष की क्षमता के अनुरूप दूध उत्पादन, दालें, मोटे अनाज, सब्जियां, फल, नगदी फसल व प्राकृतिक खेती के अलग से क्लस्टर वनाए जाएंगे|
  • इस योजना से किसानों के द्वारा की गई खेती का रिकॉर्ड रखा जाएगा और सभी जिलों में कॉल सेंटर की स्थापना भी की जाएगी|
  • कृषि और पशुपालन विभाग की सभी वर्तमान योजनाओं को एकीकृत करके इस कार्य योजना से जोड़ा जाएगा|
  • प्रत्येक जिले में जलवायु के हिसाब से कौन सी खेती की जा सकेगी इसकी जानकारी भी किसानों को मुहैया कराई जाएगी। ताकि अधिक से अधिक उत्पादन किया जा सके।
  • इस योजना के जरिए एकीकृत एवं समग्र कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
  • मोबाइल वेटरनरी यूनिट शुरू होने से जो भी किसान पशुपालन का कार्य भी कर रहे हैं उनको भी इसका लाभ प्राप्त होगा।
  • सरकार के द्वारा योजना का सफल संचालन किया जाएगा, इसके लिए कॉल सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे|

हिमाचल हिम उन्नति योजना की मुख्य विशेषताऐं

  • किसानों की आय मे वढोतरी लाना
  • किसानों की समस्याओं का समाधान करना
  • पात्र किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना
  • लाभार्थी किसानों को आत्म-निर्भर व सशकत वनाना|

How to Online Registration for the Him Unnati Yojana 

जो आवेदक योजना के लिए ऑनलाइन मोड के जरिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि अभी आधिकारिक वेबसाइट शुरू नहीं की गई है। जब वेबसाइट लॉन्च होगी, तो आवेदक दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

हिमाचल हिम उन्नति योजना Application Form Download

आधिकारिक वेबसाइट के शुरू होने के बाद साइट के Home Page मे “Him Unnati Yojana Application Form Download” का ऑपशन दिखाई देगा| आपको इस विकल्प पे किलक करके Application Form को Download कर लेना है| उसके बाद आपको ये फॉर्म भरना है, फिर इसे सवंधित विभाग मे जाकर जमा करवा देना है|

Him Unnati Scheme – Helpline Number

राज्य के नागरिको के लिए जल्द ही सरकार द्वारा हेल्प लाइन भी शुरू किए जाएंगे। उसके बाद आवेदक दिए गए नंबर पर कॉल करके हिम उन्नति योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेगे। जिन नागरिको को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय कोई समस्या आ रही है, तो आप अपनी समस्या बताकर उसका समाधान भी ले सकेंगे|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|