किसान सूर्योदय योजना 2020 | पूरी जानकारी | कैसे करें आवेदन

गुजरात किसान सूर्योदय योजना | Gujarat  Kisan Suryoday Scheme | किसान सूर्योदय योजना | Kisaan Suryoday Yojana | लाभ / पात्रता / उद्देश्य / विशेषताएं | Kisan Sunrise Scheme | कैसे करें रजिस्ट्रेशन 

 

गुजरात राज्य के किसानो को आत्म-निर्भर वनाने और उनकी आमदनी मे सुधार करने के लिए प्रधानमंत्री जी दवारा किसान सूर्योदय योजना को लागु किया गया है। जिसके जरिए किसानो को बिजली की सप्लाई उपलव्ध करवाई जाएगी, ताकि उन्हे फसलो की सिचाई करने मे मदद मिल सके। इससे कृषि उत्पादन को बढावा मिलेगा और दिन के दौरान बिजली की आपूर्ति की अवधि से काम करके फसलो की पैदावार वढेगी। सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा। तो आइए जानते हैं – किसान सूर्योदय योजना के वारे मे।

किसान सूर्योदय योजना | Kisan Sunrise Yojana

 

प्रधानमंत्री मोदी जी दवारा गुजरात राज्य के किसानो की सिथति मे सुधार करने और फसलो की पैदावार को वढाने के लिए किसान सूर्योदय योजना को शुरु किया गया है। जिसके तहत राज्य के किसानो को फसलो की सिचाई के लिए बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जिसमे किसान सुबह 5 बजे से रात के 9 बजे तक बिजली की सप्लाई के जरिए सिचाई कर सकेगें। योजना के पहले चरण में दाहोद, पाटण, महिसागर, पंचमहाल, छोटा उदयपुर, खेड़ा, आणंद और गिर-सोमना जिले को शामिल किया गया है। इसके बाद बाकि जिलों को सिलसिलेवार तरीके से 2023 तक शामिल कर लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत पारेषण अवसंरचना स्थापित करने के लिए 3500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। जिसमे 220 किलोवाट क्षमता वाले सब स्टेशन के साथ ही 3490 सर्किट किलोमीटर लंबी के 234 ‘66 – किलोवाट क्षमता वाली पारेषण लाइनें लगाई जाएंगी। जिससे किसानों को दिन के समय 3 फेस बिजली की आपूर्ति होगी। दिन में बिजली के साथ, किसानों को रात में जंगली जानवरों की परेशानी से छुटकारा मिलेगा, कृषि उत्पादन बढ़ेगा और दिन के दौरान बिजली की आपूर्ति की अवधि से काम करने की निश्चितता निर्धारित करेगी। सूर्योदय योजना के शुरू होने से जूनागढ़, गीरसोमनाथ, अमरेली और राजकोट जिलों के 75 हजार 991 किसानों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।  

  

उद्देश्य | An Objective

किसान सूर्योदय योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को फसलो की सिचाई के लिए बिजली की आपूर्ति को सुनिश्चित करना है, ताकि किसान बिजली की सप्लाई के जरिए सिचाई करके फसलों की पैदावार को वढा सके।

पात्रता | Eligibility

  • गुजरात राज्य के स्थायी निवासी
  • किसान वर्ग

महत्वपूर्ण दस्तावेज | Important Documents  

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • जमीनी दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नम्वर

लाभ | Benefits

  • किसान सूर्योदय योजना का लाभ गुजरात राज्य के किसान भाईयों को मिलेगा।
  • योजना के जरिए किसानो को खेती करने के लिए बिजली की सप्लाई उपलव्ध करवाई जाएगी।
  • इस योजना के तहत अगले 2-3 वर्षों में लगभग साढ़े 3 हजार सर्किट किलोमीटर नयी ट्रांसमिशन लाइनों को बिछाने का काम किया जायेगा।
  • इससे किसानो को सिचाई करने मे आसानी होगी।
  • किसान सुबह 5 बजे से रात के 9 बजे तक बिजली की सप्लाई के जरिए सिचाई कर सकेगें।
  • किसानों को दिन के समय 3 फेस बिजली की आपूर्ति उपलव्ध होगी।
  • किसानो को योजना का लाभ देने के लिए पहले चरण में दाहोद, पाटण, महिसागर, पंचमहाल, छोटा उदयपुर, खेड़ा, आणंद और गिर-सोमना जिले को शामिल किया गया है।
  • योजना का विस्तार करने के लिए बाकि जिलों को सिलसिलेवार तरीके से 2023 तक शामिल किया जाएगा।
  • योजना को सुचारु रुप से चलाने के लिए लिए 3500 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
  • इस योजना से कृषि उत्पादन मे वढोतरी होगी।
  • दिन के दौरान बिजली की आपूर्ति की अवधि से काम करने की निश्चितता निर्धारित की जाएगी।
  • अब किसानो को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पडेगा।

विशेषताएं | Features

  • राज्य सरकार दवारा मिलेगी सहायता
  • किसानो को आत्म-निर्भर वनाना
  • किसानो को 16 घंटे (सुवह 05 वजे से रात के 09 वजे तक) बिजली की सप्लाई दी जाएगी।
  • सिचाई के लिए बिजली की आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाएगा
  • बिजली की आपूर्ति के साथ काम किया जाएगा
  • किसानो की आय मे सुधार आएगा।   

किसान सूर्योदय योजना के लिए कैसे करें आवेदन | How to apply for Kisan Sunrise Yojana

  • योजना के लिए आवेदन करने के लिए लाभार्थी को थोडा इंतजार करना पड सकता है।
  • अभी योजना की शुरुआत की गई है। जब ये प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, तो लाभार्थी योजना के लिए आवेदन करने मे समर्थ हो जाएगें।
  • जैसे ही ह्मे योजना के संवध मे लेटेस्ट अपडेट मिलती है, तो ह्म आपको समय-समय पर जानकारी उपलव्ध करवाएगें।

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।