|| Kisan Suvidha Registration | किसान सुविधा | Kisan Suvidha Mobile App Download | Kisan Suvidha Portal | Kisan Suvidha Important link || देश के किसानो के हितो का ध्यान रखते हुए किसान सुविधा पोर्टल को लॉन्च किया गया है| जिसके माध्यम से किसानों को खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध करवाई जाती हैं| इसके अलावा किसानो को बाजार का हाल व मंडियों की स्थिति के बारे मे भी अवगत करवाया जाता है| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – किसान सुविधा के वारे मे|
Kisan Suvidha
किसानो को डिजिटल व आत्म-निर्भर वनाने के लिए भारत सरकार दवारा किसान सुविधा पोर्टल और एप को लॉन्च किया गया है| जिसकी सहायता से किसानो को घर बैठे ही फसलो और कई अन्य प्रकार की सुविधाओं जैसे – कोल्ड स्टोरेज, गोडाउन, प्लांट, मौसम की जानकारी प्रदान की जाती है। इस पोर्टल का उपयोग करके किसान अपनी समस्याओं का समाधान भी कर सकेंगे| Kisan Suvidha Portal और App किसानो को तत्काल सहायता प्रदान करवाता है| जिसकी मदद से किसानो को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से मुकित मिलती है| इस सुविधा से किसानो के जीवन स्तर मे सुधार आएगा|
मुख्य पहलु
- किसान सुविधा ऐप/पोर्टल किसानो की समस्याओ का हल निकालता है|
- इसके जरिये खेती से संबंधित हर प्रकार की जानकारी प्रदान की जाती है|
- किसान सुविधा ऐप/पोर्टल का उपयोग हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में किया जा सकता है।
- इस ऐप/पोर्टल के इस्तेमाल से किसानों को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
- ये पोर्टल डाटा जिला और ब्लॉक स्तर पर राज्य द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
- इस ऐप/पोर्टल को सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा विकसित किया गया है।
Kisan Suvidha का अवलोकन
योजना | किसान सुविधा |
किसके दवारा शुरू की गई | भारत सरकार दवारा |
पात्रता | देश के किसान |
लक्ष्य | किसानो को कृषि क्षेत्र से सवन्धित सहायता प्रदान करना |
आवेदन | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | kisansuvidha.gov.in |
मोबाइल एप डाउनलोड | Click Here |
किसान सुविधा पोर्टल/ऐप पर उपलब्ध सुविधाएं
किसान सुविधा पोर्टल/ऐप पर कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं जिनका विवरण इस प्रकार है –
1.मौसम (Weather)
इस के माध्यम से किसानो को मौसम से संबंधित जानकारी प्राप्त होती है। जिसमे से किसानों द्वारा मौसम का अनुमान अगले 5 दिनों के लिए लगाया जा सकता है। जिसे देखकर किसान फसल को सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक तैयारी कर सकते हैं।
2.विक्रेता (Dealers)
इस विकल्प के तहत किसान सभी डीलर से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें से डीलर का नाम, मोबाइल नंबर, पता आदि से संबंधित जानकारी होती है| डीलर का पूरा ब्यौरा यहाँ पर किसान देख सकेंगे|
3.बाजार कीमत (Market Price)
मार्केट प्राइस विकल्प के तहत पात्र किसानों को सभी फसल का मूल्य से संबंधित जानकारी प्रदान की जाती है। जिसमे से किसानों द्वारा विभिन्न राज्यों की मार्केट प्राइस से संबंधित जानकारी भी इस विकल्प के जरिये प्राप्त की जा सकती है।
4.प्लांट का संरक्षण (Plant Protection)
किसानों द्वारा अपनी फसल का संरक्षण करने से संबंधित जानकारी भी इस विकलप के जरिये किसानो को प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा प्रत्येक फसल में कीट दूर करने का तरीका एवं कीटनाशकों के प्रबंधन करने का उपाय भी किसानों को प्रदान किया जाएगा।
5.फोटो अपलोड (Photo Upload)
यदि किसानों की फसल की स्तिथि ठीक नहीं है तो किसान अपनी फसल का फोटो अपलोड कर सकते है। उसके बाद उनको कृषि विशेषज्ञों के माध्यम सलाह प्रदान की जाएगी।
6.मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card)
इसके माध्यम से सॉइल हेल्थ कार्ड से संबंधित जानकारी किसानो को प्रदान होगी। जिससे कि किसान अपने खेत के अनुसार कीटनाशकों का उपयोग कर सकेंगे|
7.कोल्ड स्टोरेज और गोदाम (Cold Storage & Godown)
इस विकल्प के जरिये किसानों द्वारा अपने-अपने राज्य एवं जिलों का चयन करके जिलों में उपलब्ध गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज की जानकारी मिलेगी|
8.कृषि सलाह (Agricultural Advice)
इसके माध्यम से किसानों द्वारा कृषि विशेषज्ञों की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। किसान इन विशेषज्ञों से संपर्क करके उनकी राय प्राप्त कर सकेंगे|
9.किसान कॉल सेंटर (Kisan Call Center)
इसके माध्यम से किसानो को कॉल सेंटर का नंबर भी प्रदान किया जाएगा। जिसके जरिये किसान दिए गए नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्याओं का समाधान कर सकेंगे|
किसान सुविधा का उद्देश्य
देश के किसानों को फसल से संबंधित जानकारी प्रदान करना है। जिससे वह फसल की गुणवत्ता में सुधार कर सकें।
किसान सुविधा के लिए पात्रता
- देश के स्थायी निवासी
- योजना के लिए केवल किसान ही पात्र हैं|
Kisan Suvidha के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- जमीनी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नम्वर
किसान सुविधा के लाभ
- सरकार द्वारा किसानो की भलाई के लिए सुविधा ऐप/पोर्टल को लॉन्च किया गया है।
- इस ऐप/पोर्टल के जरिये किसानों को खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की जाएंगी।
- जिसकी मदद से किसानो को बाजार मूल्य, मौसम, कृषि इनपुट, डीलरों की जानकारी, कीट और फसल रोगों की पहचान और प्रबंधन आदि जैसे जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।
- इस सुविधा से किसानो की फसल की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकेगा।
- ये ऐप/पोर्टल हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलव्ध है|
- किसान सुविधा ऐप/पोर्टल का उपयोग करके किसानों को किसी भी प्रकार का फीस का भुगतान नहीं करना होगा।
- इस सुविधा से किसानो को समय पर फसलो से सवन्धित जानकारी उपलव्ध होगी|
- इस सुविधा का इस्तेमाल किसान घर रजिस्ट्रेशन करके प्राप्त कर सकेंगे|
- किसान सुविधा का लाभ देश के सभी राज्य के किसानो को प्रदान किया होगा|
किसान सुविधा की मुख्य विशेषताएँ
- किसानो को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना
- किसानो को फसलो से सवन्धित जानकारी उपलव्ध करना
- किसानो को डिजिटल वनाना
- पात्र लाभार्थीयों के जीवन स्तर मे सुधार लाना|
किसान सुविधा पोर्टल पर कैसे करें आवेदन
- सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- उसके बाद आपको Register के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर Registration Form खुलकर आएगा।
- इस फॉर्म में आपको पुछी गई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
- फिर आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजो को अपलोड करना होगा|
- सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको अंत मे Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
- इस तरह आपके दवार्ता सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा|
रजिस्ट्रेशन होने के बाद किसान सुविधा पोर्टल का लाभ कैसे उठाएँ
- सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- अब आपको होम स्क्रीन पे कई सारे विकल्प दिखाई देंगे|
- यहाँ आपको अपनी अवश्यकतानुसार दिए गए विकल्प का चयन करना है|
- जैसे ही आपके दवारा चुने हुए विकल्प पे किलक किया जाएगा, तो आपके सामने उस विकल्प से सवन्धित जानकारी आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पे आ जाएगी|
- इस तरह आप पोर्टल के जरिये दी गई सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे|
किसान सुविधा मोबाइल एप को कैसे डाउनलोड करें
- सवसे पहले पात्र लाभार्थी को Google Play Store पे जाना होगा|
- उसके बाद आपको Search Box मे Kisan Suvidha App टाइप कर Enter कर देना है|
- अब आपके सामने सवन्धित एप की सूची खुलके आएगी|
- जिसमे आपको सवसे उपर वाली एप पे किलक करना होगा|
- उसके बाद आपको इस एप को Download And Install कर लेना है|
- इस तरह ये एप आपके मोबाइल फोन मे डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी|
किसान सुविधा मोबाइल एप के जरिये कैसे करे आवेदन
- मोबाइल एप के डाउनलोड होने के बाद लाभार्थी को अपने मोबाइल फोन मे Kisan Suvidha वाले आइकन पे किलक करना है|
- अब आपके फोन मे ये एप खुल जाएगी|
- उसके बाद आपको Login करना है| जो लाभार्थी इस एप को पहली वार चला रहे हैं, तो उनको Register Here बटन पे किलक करना है| उसके बाद आपके सामने Registration Form खुलके आएगा| जिसमे आपको वताई गई सारी जानकारी दर्ज करने वाद Submit बटन पे किलक कर देना है|
- अब आपके सामने अगला पेज खुलके आएगा|
- जिसमे आपके सामने कई ओप्शन दिखाई देंगे|
- अब आपको अपनी अवश्यकतानुसार दिए गए विकल्प पे किलक करना है|
- जैसे ही आप चुने हुए विकल्प पे किलक करोगे तो सवन्धित जानकारी आपके मोबाइल फोन मे आ जाएगी|
Important Downloads
- PM-KISAN
- Fertilizers
- Kisan Rath
- Crop Insurance
- Agriculture Marketing and Procurement
- KVK
- Soil Fertility
- Organic Farming
- Seeds
- Farm Machinery
- Horticulture
- Trainings and Extension Services
- Government Schemes
- Directory Services
- Advisory Services
- DD Kisan
- PMKSY-Micro Irrigation
- Animal Husbandry
आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करें|
Last Updated on July 28, 2022 by Abinash