कुटुंब पेंशन योजना | Kutumb Pension : आवेदन प्रक्रिया | एप्लीकेशन फॉर्म | पात्रता व उद्देश्य

 

 

|| Kutumb Pension Yojana | कुटुंब पेंशन स्कीम | Kutumb Pension Scheme Registration | Application Form || सरकारी कर्मचारियों को पेंशन प्रदान करने और उनके आर्थिक पक्ष मे सुधार करने के लिए कुटुंब पेंशन योजना को लागू किया गया है| जिसके माध्यम से सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके परिवारवालो को पेंशन की राशि प्रदान की जाती है, जिससे लाभार्थी के परिवार को आर्थिक तंगी का सामना नही करना पडेगा | कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – कुटुंब पेंशन योजना के वारे मे|

Kutumb Pension

Kutumb Pension Yojana

सरकारी कर्मचारियों के कल्याण के लिए कुटुंब पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत कर्मचारी की मृत्यु के बाद पति/ पत्नी पेंशन की राशि प्राप्त करने के हकदार होते है। अगर पति या पत्नी की भी किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में कर्मचारी के वयस्क पुत्र और पिता पर पूर्ण रूप से आश्रित पुत्री( तलाकशुदा, व्यस्क, विधवा) को पेंशन प्रदान की जाती है। हालांकि, कुछ परिस्थितियों, मे परिवार के उस व्यक्ति को पेंशन से वंचित रखा जाएगा, जो हत्या का दोषी है| जो आवेदक इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हे सभी पात्रता मानदन्डो को पूरा करना है, और अधिकारिक वेबसाइट पे जाकर आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा| फिर उन्हे ये फार्म भरकर सवन्धित कार्यालय मे जमा करवा देना है| उसके बाद ही लाभार्थीयो को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा|

योजना का अवलोकन

योजना का नामकुटुंब पेंशन योजना
किसके दवारा शुरू की गईपेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग दवारा
लाभार्थीसरकारी कर्मचारी के परिवार
प्रदान की जाने वाली सहायतापेंशन प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटdoppw.gov.in  

कुटुंब पेंशन योजना का उद्देश्य

सरकारी कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उनके परिवारवालो को पेंशन की राशि प्रदान करना है, ताकि पात्र परिवारों को आर्थिक तंगी का सामना न करना पडे|

कुटुंब को प्राप्त हितलाभ 

CCS (केंद्रीय सिविल सर्विस) पेंशन नियमावली, 1972 के अधीन कर्मचारियों के लिए निम्न पेंशन को कवर किया जाता है, जो इस प्रकार है-

  • कुटुंब पेंशन
  • मृत्यु उपदान
  • अवकाश नकदीकरण
  • सामान्य भविष्य निधि के तहत संचय
  • CGHS या FMA
  • CGEGIES (केंद्रीय सरकार कर्मचारी समूह बीमा योजना) आदि

कुटुंब पेंशन योजना के लिए पात्रता

  • मृतक कर्मचारी के पति/पति कुटुंब पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
  • यदि मृतक कर्मचारी का कोई व्यस्क पुत्र है तो वह पेंशन प्राप्त कर सकता है|
  • अगर मृतक कर्मचारी की कोई पुत्री है और वह पिता पर पूर्ण रूप से आश्रित है तो वह भी आवेदन हेतु पात्र होगी।
  • मृतक कर्मचारी के विकलांग बच्चे भी इस पेंशन के लिए पात्र होंगे।

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदक को कुटुंब पेंशन योजना हेतु आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी| जो इस प्रकार हैं –

1.पारिवारिक पेंशन के लिए

  • सरकारी कर्मचारी का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • दावेदार के पैन कार्ड की एक फोटोकॉपी
  • आवेदक का बैंक खाता विवरण
  • 02 पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक के हस्ताक्षर के 02 नमूने पते का प्रमाण।
  • व्यक्तिगत पहचान विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

2. मृत्यु उपदान के मामले में

  • सरकारी कर्मचारी के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र
  • दावेदार के पैन कार्ड पर नामांकित व्यक्ति के बैंक खाते (फोटोकॉपी) की जानकारी
  • प्रत्येक नामांकित व्यक्ति का अपना दावा होना चाहिए।

3. अन्य लाभों के लिए

  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • दावेदार के बैंक खाते का विवरण।

कुटुंब पेंशन योजना के लाभ

  • कुटुंब पेंशन योजना का लाभ सरकारी कर्मचारियों के परिवारवालो को दिया जाता है|
  • इस योजना के जरिये सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के बाद पति/ पत्नी को पेंशन की राशी दी जाती है।
  • अगर पति या पत्नी की भी किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में कर्मचारी के वयस्क पुत्र और पिता पर पूर्ण रूप से आश्रित पुत्री( तलाकशुदा, व्यस्क, विधवा) को पेंशन दी जाएगी।
  • लाभार्थी को दी जाने वाली राशि उसके बैंक खाते मे DBT मोड के जरिये जमा की जाएगी|
  • जो व्यक्ति हत्या का दोषी होगा, उसे पेंशन नहीं मिलेगी|
  • इस पेंशन को प्राप्त करने के लिए लाभार्थी के पास जरूरी दस्तावेज होने चाहिए|
  • आवेदक को योजना के अंतर्गत निर्देशों और मानदन्डो को पूरा किया होना चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने वाले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पे जाकर आवेदन करना होगा|

Kutumb Pension Yojana की मुख्य विशेषताएँ

  • सरकारी कर्मचारियों के परिवारवालो को मृत्यु उपरांत पेंशन प्रदान करना
  • पेंशन की राशि को लाभार्थी के बैंक अकाउंट मे ट्रांसफर करना
  • पात्र लाभार्थीयों के परिवार की आर्थिक सीथति को वेहतर वनाना|
  • योजना का अलाभ लेने वाले लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना|

कुटुंब पेंशन योजना के लिए कैसे करे आवेदन

Kutumb Pension Online

  • उसके बाद आपको परिपत्र वाले विकल्प पे किलक करना है|

Kutumb Pension scheme Online

Kutumb Pension scheme list

  • इसमे से आपको आवेदन / दावा प्रपत्र वाले ओप्शन पे किलक कर देना है| 
  • उसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म PDF मे खुलके आएगा| 

Kutumb Pension scheme form

  • अब आपको ये फार्म डाउनलोड करना है, फिर आपको इस फॉर्म का प्रिंट आउट लेना होगा|
  • उसके बाद आपको इस फॉर्म मे आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी और जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने होंगे|
  • सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको ये फॉर्म सवन्धित कार्यालय मे जाकर जमा करवा देना है|
  • इस तरह आपके दवारा योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल मे सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे|