नारी शक्ति पुरस्कार योजना | Nari Shakti Puruskar : ऑनलाइन आवेदन | पात्रता व विजेताओं की सूची

|| Nari Shakti Puruskar Scheme | नारी शक्ति पुरस्कार ऑनलाइन आवेदन | Application Form | विजेताओं की सूची ||

 

भारत सरकार दवारा देश की महिलाओं को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाने के लिए नारी शक्ति पुरस्कार योजना को लागू किया गया है| जिसके माध्यम से देश की महिलाओं की उपलब्धि को पहचान प्रदान करके उन्हे सरकार दवारा आर्थिक सहायता उपलव्ध करवाई जाती है| जिसकी मदद से इन महिलाओ के जीवन स्तर मे सुधार आता है| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – नारी शक्ति पुरस्कार योजना के वारे मे|

Nari Shakti Puruskar

 

Nari Shakti Puruskar Yojana

नारी शक्ति पुरस्कार योजना को महिलाओं के कल्याण और उन्हे आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है| जिसके अंतर्गत महिलाओं की उपलब्धि को पहचान देने के लिए सरकार द्वारा उन्हे ₹200000 की आर्थिक सहायता एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। जिसमे प्रतिवर्ष लगभग 15 महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए नारी शक्ति पुरस्कार दिया जाता है। योजना के अंतर्गत पुरस्कार की घोषणा हर वर्ष 20 फरवरी को की जाती है और पुरस्कार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाता है। लाभार्थीयों को दी जाने वाली पुरस्कार की राशि राष्ट्रपति के द्वारा प्रदान की जाती है| जो लाभार्थी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, सवसे पहले उन्हे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा|

नारी शक्ति पुरस्कार योजना के मुख्य पहलु

  • नारी शक्ति पुरस्कार योजना भारत सरकार की एक पहल है, जिसके तहत महिलाओं को भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाता है|
  • यह पुरस्कार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने को मान्यता देते हैं।
  • नारी शक्ति पुरस्कार (Nari Shakti Puruskar) व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए जाने वाले उल्लेखनीय योगदान के लिए मान्यतास्वरूप महिला और बाल विकास मंत्रालय की पहल के तहत प्रदान किए जाते हैं|
  • पुरस्कार सभी व्यक्तियों और संस्थानों के लिए खुले हैं। पुरस्कारों की अधिकतम संख्या (व्यक्तिगत और संस्थागत सहित) 15 हो सकती है। हालांकि, अधिकतम संख्या में किसी प्रकार की छूट की अनुमति महिला एवं बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति के विवेक पर निर्धारित करती है|
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी पुरस्कारों के लिए आवेदन/अनुशंसित संस्थानों और व्यक्तियों की उपलब्धियों पर विचार करते हुए पुरस्कारों के लिए प्राप्त नामांकनों की जांच कर उसे शॉर्टलिस्ट करती है।
  • योजना के लिए आवेदन/नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे|

योजना का अवलोकन

योजना का नामनारी शक्ति पुरस्कार योजना
लाभार्थीदेश की महिलाएँ
प्रदान की जाने वाली सहायता200000/- रूपए की आर्थिक सहायता एवं सर्टिफिकेट प्रदान करना
पुरस्कार का वितरणभारत के राष्ट्रपति द्वारा
लाभ प्रदान करने का समयप्रति वर्ष
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटawards.gov.in

नारी शक्ति पुरस्कार योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सरकार दवारा सहायता प्रदान करना है|

Nari Shakti Puruskar Yojana के लिए पात्रता

  • देश की सभी महिलाएं एवं संस्थाएं यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए पात्र हैं|
  • व्यक्तिगत श्रेणी के मामले में न्यूनतम आयु 25 वर्ष रखी गई है|
  • यह पुरस्कार व्यक्तियो/समूहों संस्थानों/ गैर सरकारी संगठनों आदि को भी प्रदान किए जाते हैं|
  • आर्थिक, सामाजिक सशक्तिकरण या इस विषय से संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाएँ पात्र होंगी|
  • यदि आवेदक संस्था है तो उस संस्था द्वारा संबंधित क्षेत्र में काम कम से कम 5 वर्षों तक किया होना चाहिए|
  • आवेदक को दिया जाने वाला पुरस्कार पहले प्राप्त नहीं होना चाहिए।
  • यह पुरस्कार उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश को भी प्रदान किया जा सकता है जिसने बाल लिंगानुपात में सुधार किया है|

नारी शक्ति पुरस्कार के लिए नामाकन कौन भर सकता है

  • राज्य सरकार
  • संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन
  • संबंधित केंद्रीय मंत्रालय/विभाग
  • गैर सरकारी संगठन
  • विश्वविद्यालय/संस्थान
  • निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम
  • चयन समिति
  • स्वनामांकन आदि

Nari Shakti Puruskar Yojana

नारी शक्ति पुरस्कार के लिए चयन प्रक्रिया

  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा एकेक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। इस समिति के माध्यम से नामांकन की जांच और संक्षिप्त सूची की स्क्रीनिंग की जाती है|
  • स्क्रीनिंग समिति की सिफारिश के आधार पर पुरस्कार विजेताओं का चुनाव करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा एक चयन समिति का भी गठन किया गया है|
  • चयन समिति द्वारा केवल उन महिलाओं/संस्थाओं/संगठनों पर विचार किया जाता है, जिनका नामांकन एवं सिफारिश की प्राप्ति अंतिम तिथि से पहले हुई है|
नारी शक्ति पुरस्कार योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि
नारी शक्ति पुरस्कार योजना के लाभ
  • यह योजना भारत सरकार दवारा चलाई गई है। जिसमे महिलाओ को लाभ प्रदान किया जाता है|
  • जिसके माध्यम से महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय और उत्कृष्ट काम करने वाली हस्तियों को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है|
  • ये पुरस्कार उद्यमिता, कृषि, नवाचार, सामाजिक कार्य, शिक्षा और साहित्य, भाषा विज्ञान, कला एवं हस्तकला, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी और अन्य विषयों में काम करने वाली महिलाओं को दिए जाते हैं|
  • सरकार द्वारा इस पुरस्कार के अंतर्गत महिलाओं को ₹200000 की आर्थिक सहायता एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है।
  • प्रतिवर्ष लगभग 15 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
  • यह योजना देश की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई गई है|
  • इस योजना से महिलाओं को सभी क्षेत्रों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है|
  • इस योजना से समाज में महिलाओ को नई पहचान मिलेगी|
नारी शक्ति पुरस्कार योजना की मुख्य विशेषताएँ
  • उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सरकार दवारा सहायता प्रदान करना
  • समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं के योगदान को समझने का अवसर प्रदान करना
  • राष्ट्र के लिए महिलाओं की उपलब्धियों को स्वीकार करना और समाज में उनके योगदान को मान्यता देना|
  • पारंपरिक और गैर पारंपरिक क्षेत्रों में कौशल विकास को प्रोत्साहित करना,
  • ग्रामीण महिलाओं के लिए बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करना,
  • विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, खेल, कला और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करना
  • महिलाओं को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना|
नारी शक्ति पुरस्कार योजना के लिए कैसे करे आवेदन  

Nari Shakti Puruskar Yojana online 

Nari Shakti Puruskar Yojana registration

  • अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलके आएगा|
  • इस फार्म मे आपको दी गई सारी जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी है|
  • सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको अंत मे Submit के बटन पे किलक कर देना है|
  • उसके बाद आपको Login करना होगा| 
  • इसके बाद आपको नारी शक्ति पुरस्कार” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आएगा।
  • इस फार्म में आपको पुछी गई सारी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
  • इस प्रक्रिया के बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपके दवारा नारी शक्ति पुरस्कार योजना के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कर दिया जाएगा|
Login कैसे करे

Nari Shakti Puruskar Yojana login

  • उसके बाद आपके सामने लॉगिन फार्म खुलके आएगा|
  • जिसमे आपको लॉगिन आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • फिर आपको Sign In के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
  • इस तरह आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकोगे|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे|