सेवा की राह योजना | Seva ki Raah Yojana
झारखण्ड के रामगढ शहर में गरीबों के लिए वस्त्र स्टैंड खोलने के लिए सेवा की राह योजना को शुरु किया गया है। इस योजना के तहत लोगों के पुराने कपड़े, जूते, किताब, दवा आदि जो भी संपन्न लोगों के लिए बेकार साबित हो रही हैं उसे वस्त्र स्टैंड में दान किया जाएगा। ताकि उन सामानों को जरूरतमंदों के बीच बांटकर उनकी सहायता की जा सके। जो भी सामान बेकार साबित हो रहा है, उसे सेवा की राह स्टैंड बॉक्स में दान किया जाएगा। यह योजना गरीबों के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। यहां से सामग्री उन लोगों में वितरित की जाएगी, जिन्हें इसकी अत्यंत आवश्यकता है। इसके लिए चैरिटी काउंटर की भी व्यवस्था की गई है। जहां पर कोई स्क्रुटनी, वेरिफिकेशन जैसा कार्य नहीं होगा। यहां पर बैठा व्यक्ति आने वाले व्यक्ति के हालात को देखकर उसे दान की गई सामग्री देगा। इस काउंटर को ऐसे ही भरा रखा जाएगा, ताकि शहर के वैसे जरूरतमंद जिनके पास कुछ नहीं है, उन्हें इसका लाभ मिल सके। इस योजना से सक्षम लोग यहां दान देने की लाइन में दिखेगें और जो जरूरतमंद है वह यहां दान लेने की लाइन में देखें जाएगें। इस योजना से रामगढ शहर का नाम सेवा भाव की दृष्टि से सुनहरे पन्नों में दर्ज होगा, और देश के दूसरे राज्यों को इस शहर से सीख मिलेगी। इस योजना को पूरे देश में लागु किया जाना चाहिए ताकि सव का सहयोग हो तो देश में कोई गरीव नहीं रहेगा और कोई भुखा नहीं सोएगा।
उद्देश्य | An Objective
सेवा की राह योजना का मुख्य उद्देश्य जरुरतमंद लोगों के लिए वस्त्र इत्यादी सुविधा दान में उपलव्ध करवाना है।
पात्रता | Eligibility
- झारखण्ड राज्य के स्थायी निवासी
- जरुरतमंद लोग
- आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग
लाभ | Benefits
- सेवा की राह योजना का लाभ झारखण्ड के रामगढ शहर के गरीब लोगों को प्राप्त होगा।
- इस योजना से जरुरतमंद लोगों के लिए वस्त्र स्टैंड खोला जाएगा।
- यहां पर जरुरतमंद लोगों के लिए जरुरत का सामान उपलव्ध करवाया जाएगा।
- इस योजना में व्यकित दवारा जरुरतमंद के लिए कुछ भी दान किया जा सकता है।
- अगर ये योजना रामगढ शहर में सफल होती है फिर इसे पूरे राज्य में शुरु किया जाएगा।
- इस योजना से राज्य में वढ रही गरीबी खत्म होगी।
- ये सामान सेवा की राह स्टैंड बॉक्स में दान किया जाएगा।
- इस योजना से उन लोगों को लाभ पहुंचेगा, जिनके पास पहनने के लिए कपडे नहीं हैं।
आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।