अनलॉक -1.0 : COVID-19 नई गाइडलाइन्स | PDF Download | mha.gov.in | पूरी जानकारी

लॉकडाउन की जगह अब देश होगा अनलॉक | What is unlock 1.0 | नई गाइडलाइन्स | How to download

 

कोरोना वायरस के वढते मामलों के वीच सरकार ने लॉकडाउन 4.0 के बाद अब अनलॉक -1.0 को शुरु करने की घोषणा की है। इस अनलॉक -1.0 में सरकार दवारा रियायते दी जाएगीं, जिन्में पांवदियां केवल कंटेनमेंट जोन में ही होगीं। सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा। तो आइए जानते हैं – अनलॉक -1.0 के वारे में।

अनलॉक -1.0 | Unlock-1.0 

68 दिनो के लॉकडाउन के बाद सरकार ने अब चरणबद्ध तरीके से बंदिशें हटाने के लिए देश में अनलॉक -1.0 का एलान किया है। मतलव  सरकार दवारा अब छूट दी जाएगी और छूट का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। इसमें लॉकडाउन सिर्फ कोरोना के कंटेनमेंट जोन तक ही सीमित रहेगा । इसकी अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है। 01 से 30 जून तक कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में 8 जून से चरणबद्ध तरीके से कई रियायतें लागू की जाएगीं। देश को अनलॉक करने के लिए तीन चरणों की योजना बनाई गई है जिसमें पहला चरण 8 जून से लागू होगा। इसके तहत 8 जून के बाद होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थल कुछ शर्तों के साथ खोले जाएगें। आइए जानते हैं किस चरण में क्या—क्या खोला जाएगा।

चरण I : सार्वजनिक स्थानों और पूजा के सार्वजनिक स्थान; होटल, रेस्तरां और अन्य सेवाएं और शॉपिंग मॉल को 8 जून, 2020 से खोला जाएगा। इसके लिए सरकार इस संबंध में दिशानिर्देश भी जारी करेगी।

चरण 2 : स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक / प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थान आदि, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के बाद ही खुलेगें।

चरण 3 : अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो रेल का संचालन, सिनेमा हॉल, व्यायामशाला, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क आदि के लिए तिथियों का निर्धारण स्थिति के आकलन के आधार पर ही होगा।

महत्वपूर्ण जानकारी | Important information

सारी जानकारी लेने के लिए मंत्रालय दवारा COVID-19 नई गाइडलाइन्स भी जारी की है। ये गाइडलाइन्स आप यहां से देख सकते हो। 

Unlock-1.0 New Guidelines 

अनलॉक -1.0 में  अब रात का कर्फ्यू होगा | Unlock-1.0 will now have a night curfew

पूरे देश में रात का कर्फ्यू जारी रखा जाएगा । जो जरूरी चीजें हैं, उनके लिए कर्फ्यू मान्‍य नहीं होगा। रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अब नाइट कर्फ्यू रहेगा । अभी तक ये शाम 7 से सुबह 7 बजे तक था।

एक राज्‍य से दूसरे राज्‍य में जाने पर कोई प्रतिवंध नही होगा | There will be no restriction on moving from one state to another.  

सरकार दवारा एक से दूसरे राज्य में जाने का प्रतिबंध हटा दिया है। अब लोग किसी भी राज्य में एक जिले से दूसरे जिले में जा सकते हैं, अब लाभार्थीयों को कोई परमिशन लेने की जरूरत नहीं होगी।

अनलॉक -1.0 में होगें नए नियम | Unlock 1.0 will have new rules 

  • कर्फ्यू का समय रात को किया गया है। पूरे देश में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच व्यक्तियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • दो गज की दूरी अब भी बनाए रखना होगी।
  • सार्वजनिक स्‍थानों पर मॉस्‍क पहनना अनिवार्य होगा।
  • शादियों में अधिकतम 50 मेहमान हो सकेंगे।
  • अंतिम संस्‍कार में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे।
  • दफ्तरों को पूरी तरह खोलने की इजाजत होगी।
  • सार्वजनिक स्‍थानों पर गुटखा व पान थूकना दंडनीय अपराध होगा।
  • देश में 30 जून तक रात्रिकालीन कर्फ्यू कायम रहेगा।
  • हिमाचल प्रदेश में 1 जून से यात्री बसों का संचालन शुरू हो सकेगा। इसकी अनुमति दे दी गई है।
  • राज्यों के आकलन के आधार पर, केंद्र शासित प्रदेश बाहर कुछ गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा सकते हैं।

कंटेनमेंट जोन में ही लागू होगीं सख्‍त पाबंदियां | Strict restrictions will be applied only in the Containment Zone

कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन का पांचवां चरण लागू होगा। जिन्में इन जोनों का निर्धारण जिला प्रशासन स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के आधार पर लिया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में केवल बेहद जरूरी गतिविधियों की ही अनुमति मिलेगी। मेडिकल इमरजेंसी सेवा और आवश्‍यक आपूर्ति को छोड़कर इन इलाकों में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई जाएगी । इस जोन में मरीजों की पहचान के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी की जाएगी। लोगों की सुरक्षा के लिए सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर निगरानी का काम करेंगे।

महत्वपूर्ण तथ्य | Important facts

  • बच्चे-बुजुर्गों को घरों में रहने की सलाह
  • मोबाइल फोन में करें आरोग्य सेतु एप डाउनलोड
  • राज्यों को मिले ज्यादा अधिकार
  • राज्‍य सरकारें निर्धारित करेंगी बफर जोन      

अनलॉक -1.0 की नई गाइडलाइन्स को कैसे करें डाउनलोड | How to download the new guidelines of unlock-1.0

          

  • यहां किल्क करते ही अनलॉक -1.0 की नई गाइडलाइन्स की PDF फाइल ऑपन होगी।
  • अब आपको इसे डाउनलोड कर लेना है। 
  • इस तरह आपके दवारा अनलॉक -1.0 की नई गाइडलाइन्स डाउनलोड कर दी जाएगी।      

महत्वपूर्ण डाउनलोड | Important download 

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें। 

Last Updated on April 27, 2021 by Abinash

Leave a Comment

error: Content is protected !!