उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव | मतदाता सूची : PDF Download | UP Election Commission
|| Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav | नगर निकाय चुनाव | Voter List : PDF Download || स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निकाय चुनाव कराये जाते है | इन चुनावो को करवाने के लिए स्थानीय स्तर पर होने वाली प्रगति में तीव्रता लाना है और यह चुनाव शहरों, गावों और कस्बों की प्रगति को गतिमान करते है | तो आइए जानते हैं- नगर निगम चुनाव कब करवाए जाएंगे और मतदाता सूची को कैसे डाउनलोड किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|
UP Nagar Nikay Chunav
नगर निकाय (Nagar Nikay) या नगर निगमों (Nagar Nigam) की स्थापना तब होती है जब किसी गांव, बस्ति या नगर को स्वशासन का अधिकार दिया जाता है| इसकी स्थापना के लिए एक कानूनी पत्र जारी कर किया जाता है| जिसे नगरीय अधिकारपत्र कहा जाता है| इस पत्र में प्रशासन संचालन और नगर अधिकारियों के चुनाव और नियुक्ति की जानकारी और विधि लिखी होती है जो कानूनी रूप से लागू की जाती है| ऐसे मे नगर निगम स्थानीय सरकारों के प्रशासन संगठन को कहते हैं, जो किसी नगर परिषद या जिले, गांव, बस्ती या अन्य स्थानीय शासकीय निकायों के अधीन काम करते हैं| UP Nagar Nikay Chunav 2022 में इस बार 100 वार्डों में पार्षद का चुनाव होगा, जिसके लिए चुनाव से पहले आरक्षण जारी कर दिया जाएगा|
योजना का अवलोकन
योजना का नाम | UP नगर निकाय चुनाव |
किसके दवारा शुरू की गई | चुनाव आयोग दवारा |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
प्रदान की जाने वाली सहायता | मतदाता सूची के सवंध मे जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | ceouttarpradesh.nic.in |
नगर निकाय चुनाव का उद्देश्य
राज्य के नागरिको को वोटर लिस्ट के सवंध मे जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना है|
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव लेटेस्ट अपडेट
इलाहावाद हाईकोर्ट नेअपने फैसले में कहा कि चुनाव बिना OBC आरक्षण के आयोजित किया जाएगा| जिसके लिए कोर्ट ने प्रदेश सरकार को बिना आरक्षण निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने का निर्देश दे दिया है|
यूपी सरकार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के परिपेक्ष्य में OBC आरक्षण के लिए आयोग को गठित करेगी| इस आयोग की देखरेख में OBC आरक्षण देने की प्रक्रिया तय की जाएगी| एक आयोग गठित कर ट्रिपल टेस्ट के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के नागरिकों को आरक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी|
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव आरक्षण
नगर निकाय चुनाव के लिए 17, नगर पालिका के लिए 200 और नगर पंचायत के लिए 545 आरक्षण सूची जारी की गई है, जिसका विवरण इस प्रकार है| –
17 नगर निगम की आरक्षण सूची
- अनुसूचित जाति – 2 सीट
- पिछड़ा वर्ग- 4 सीट
- महिला- 3 सीट
- अनारक्षित- 8 सीट
200 नगर पालिका परिषद की आरक्षण सूची
- अनुसूचित जाति 27 सीट
- पिछड़ा वर्ग 54 सीट
- महिला 40 सीट
- अनारक्षित 79 सीट
545 नगर पंचायत आरक्षण सूची जारी
- अनुसूचित जाति 73 सीट
- अनुसूचित जनजाति 1 सीट
- पिछडा वर्ग 147 सीट
- महिला 107 सीट
- अनारक्षित 217 सीट
753 नगर निकायों के अध्यक्ष पदों के प्रमुखों के आरक्षण को किया गया है सार्वजनिक
कुल 753 नगर निकायों के अध्यक्ष पदों के प्रमुखों के आरक्षण को सार्वजनिक किया गया. इसमें लखनऊ नगर निगम, कानपुर नगर निगम, प्रयागराज नगर निगम, आगरा नगर निगम, झांसी नगर निगम, गोरखपुर नगर निगम, मथुरा नगर निगम, बरेली नगर निगम, गाजियाबाद नगर निगम, मुरादाबाद नगर निगम शामिल हैं|
चुनाव लड़ने के लिए निर्धारित उम्र और मतदाता
- नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए आयोग द्वारा आयु सीमा निर्धारित की गई है, जिसके तहत नगर निगम के महापौर और नगर पालिका परिषद या नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की उम्र 30 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- नगर निगम के पार्षद और नगर पालिका नगर पंचायत के सदस्यों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- नगर निकाय का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी को भारत का नागरिक होना चाहिए और पर्चा दाखिला करते समय प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावक और दो समर्थक होने चाहिए, जो उसी के संबंधित वार्ड के निवासी हों।
- नगर निकाय चुनाव में नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में निवास करने वाले मतदाता वोट डालते हैं। नगर निकाय चुनाव के लिए इन मतदाताओं की सूची अलग से तैयार की जाती है।
नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची मे नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। जिसमे से 4.27 करोड़ मतदाता हैं। ऐसे मे उत्तर प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची (Voter List) में लाभार्थी का नाम न होने के बाद भी मतदाता बना जा सकता है। उसके लिए आवेदक को अपने क्षेत्र के बूथ लेवल आफिसर को आवेदन फार्म देकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाना होग। उसके बाद नामांकन की अंतिम तिथि तक मतदाता सूची में नाम शामिल हो जाएगा|
UP नगर निकाय चुनाव के लिए पात्रता
- आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
- सभी वर्ग के नागरिक बोट डाल सकते हैं, जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे ज्यादा है|
वोट डालने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बोटर आईडी कार्ड
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव वॉटर लिस्ट को ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करे
- सवसे पहले आवेदक कोआधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- उसके बाद आपको अपने जिले का नाम सिलेक्ट करना होगा|
- फिर आपको Show के बटन पर क्लिक कर देना है|
- Show के बटन पे किलक करते हीआप नगर निकाय चुनाव वोटर लिस्ट खुल जाएगी|
- अब आप अपने क्षेत्र के आधार पर View बटन पर किलक कर सकते हो|
- इस बटन पे किलक करते ही सवंधित जानकारी आपके कम्प्यूटर स्क्रीन मे PDF मे खुल जाएगी| जिसे आप save या डाउनलोड कर सकते हो|
- इस प्रक्रिया का पालन करके आपके दवारा नगर निकाय चुनाव वॉटर लिस्ट डाउनलोड कर दी जाएगी|
Important Downloads
- UP नगर निकाय चुनाव मतदाता सूची PDF Download
- मतदाता सेवा
- अपने बी.एल.ओ /सुपरवाईज़र को खोजे
- सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो की सूची
- पुनरीक्षण अधिसूचना
- वोटर लिस्ट में नाम का परिवर्धन
- वोटरलिस्ट में नाम का विलोपन
- वोटर लिस्ट में नाम का संशोधन
आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|
Last Updated on December 28, 2022 by Abinash