प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कोच्चि में देश को पहली वाटर मेट्रो रेल सेवा की सोगात दी है। यह मेट्रो दूसरी मेट्रो से बिल्कुल अलग है, क्योंकि अब तक आपने केवल पटरियों पर चलने वाली मेट्रो देखी होगी, लेकिन अब आप पानी पर चलने वाली मेट्रो भी देख सकेंगे। क्या है Water Metro की खासियत, इसमे कितने यात्री सफर कर सकते हैं, किराया कितना होगा और सफर करने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाएगी| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|
WATER METRO RAIL SEVA
देश के प्रधानमंत्री जी ने लोगों की सुविधाओं को ध्यान मे रखते हुए एक नई सेवा शुरू की है जिसका नाम है – वॉटर मेट्रो रेल सेवा | ये मेट्रो की तरह दिखती है, पर ये पटरी पर नही चलेगी, वल्कि पानी मे चलेगी| आपको वता दें कि ये मेट्रो ट्रेन की तरह यह पूरी तरह वातानुकूलित होंगी और रोजाना 15 मिनट के अंतराल पर 12 घंटे तक सेवाएं देंगी। इस प्रोजेक्ट के लिए 23 वाटर बोट्स और 14 टर्मिनल होंगे, जिनमें से 04 टर्मिनल पूरी तरह से तैयार की गए हैं| जब यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा, तो इसमें 78 वाटर बोट्स और 38 टर्मिनल की सुविधा दी जाएगी| जिसमे यात्री आराम से सफर कर सकेंगे|
About of the Water Metro Scheme
योजना का नाम | वॉटर मेट्रो रेल सेवा |
किसके दवारा शुरू की गई | प्रधानमंत्री मोदी जी दवारा |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
प्रदान की जाने वाली सहायता | पानी मे चलने वाली मेट्रो मे सफर करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | kochimetro.org/water-transport/ |
PM मोदी वॉटर मेट्रो रेल सेवा का उद्देश्य
शहर के 10 द्वीप समुदायों को केरल की मुख्य भूमि से जोड़ना है, जिससे यात्रा का समय कम हो और यात्रा सस्ती हो।
वॉटर मेट्रो रेल सेवा के अंतर्गत आने वाले मार्ग
वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट, कोच्चि और उसके आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ने वाला केरल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। ये वाटर मेट्रो कोच्चि बैकवाटर के 76 किमी के क्षेत्र को कवर करेगी, जिसके अंतर्गत 06 पंचायतें और 03 नगर पालिकाएं आएंगी। केरल का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद वाटर मेट्रो 16 रूट पर चलेगी। 8 इलेक्ट्रिक-हाइब्रिड नावों के साथ पहली वाटर मेट्रो केरल हाई कोर्ट से वाइपिन तक चलेगी। वहीं, दूसरे रूट की वाटर मेट्रो वायटिला और कक्कनाड तक चलेगी।
वाटर मेट्रो ट्रेन हर 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी
- वाटर मेट्रो रोजाना 12 घंटे चलेगी और प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल में अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी।
- वाटर मेट्रो का उपयोग करके यात्री 20 मिनट से भी कम समय में हाई कोर्ट से वाइपीन पहुंच सकेंगे।
- वायटिला से कक्कनाड तक केवल 25 मिनट तक का सफर तय किया जा सकेगा।
- पहले रूट की सेवा सुबह 7 बजे शुरू होगी और रात 8 बजे तक जारी रहेगी।
- पीक ऑवर्स के दौरान हाई कोर्ट-वाइपीन रूट पर हर 15 मिनट में वाटर मेट्रो चलेगी।
वॉटर मेट्रो रेल सेवा परियोजना की कुल लागत
इस परियोजना की कुल लागत 1,136.83 करोड़ रुपये है। वाटर मेट्रो के प्रोजेक्ट में केरल सरकार द्वारा 100 करोड़ और बाकि जर्मन फंडिंग एजेंसी KFW के द्वारा पैसा लगाया गया है। इसमें एक वाटर मेट्रो के लिए 7 करोड़ रुपये की लागत लगी है।
Water Metro Rail Seva के तहत मिलने वाली खास सुविधाएं
प्रत्येक मेट्रो में 50 से 100 यात्री बैठ सकते हैं। वाटर मेट्रो में विकलांगों के लिए रैंप की सुविधा, माताओं के लिए फीडिंग चैंबर और मोबाइल रिचार्ज की सुविधा होगी। वाटर मेट्रो 08 समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वाटर मेट्रो लॉ टाइड और हाई टाइड में भी समान स्तर पर रहेगी। वाटर मेट्रो में ऑटोमेटिक बोट लोकेटिंग सिस्टम और पैंसेजर कंट्रोल सिस्टम होगा। इस मेट्रो में प्रदूषण न फैलाने वाली बैटरी का उपयोग किया गया है। जल संसाधन उपलब्ध होने के कारण यह सेवा सस्ती और सुगम होगी|
वॉटर मेट्रो रेल सेवा – किराया
- दोनों रूट पर चलने वाली पहली वाटर मेट्रो के लिए न्यूनतम किराया 20 रुपये होगा और अधिकतम 40 रुपये होगा।
- सिंगल जर्नी टिकट के अलावा वाटर मेट्रो के पास साप्ताहिक, मासिक और तिमाही पास भी होंगे।
- 07 दिनों वाले मेट्रो पास और 12 ट्रिप की कीमत ₹180 रुपये तय की गई है।
- मासिक ट्रिप पास 30 दिनों के लिए वैध होगा|
- 50 ट्रिप के लिए ₹600 रुपये तय की गई है।
- तिमाही पास की कीमत ₹1,500 है और यात्री 90 दिनों में150 ट्रिप का लाभ उठा सकेंगे।
- यात्री वाटर मेट्रो का उपयोग करने के लिए कोच्चि वन कार्ड का भी उपयोग कर सकेंगे।
वाटर मेट्रो रेल सेवा के लिए पात्रता
- आवेदक को देश का निवासी होना चाहिए|
- सभी वर्ग के लोग वाटर मेट्रो रेल मे यात्रा करने के लिए पात्र होंगे|
Water Metro Rail Seva के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वॉटर मेट्रो रेल बुक नंबर
- मोबाइल नम्वर
वाटर मेट्रो रेल सेवा के लाभ
- इस प्रोजेक्ट का इस्तेमाल न सिर्फ सार्वजनिक परिवहन के साधन के रूप में किया जाएगा, बल्कि वॉटरवेज यानी जलमार्गों से जुड़े क्षेत्रों के विकास को भी बढ़ावा देगा|
- ये सेवा ऐसे शहरों के लिए बेहद उपयोगी मानी जा रही है, जहां पारंपरिक मेट्रो रेल में कई बाधाएं हैं।
- यह मेट्रो सेवा जिन द्वीपों तक पहुंचेगी, वहां सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा| ताकि टर्मिनल तक आने-जाने में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो|
- इसके अलावा व्यावसायिक तौर पर भी इन क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा|
- कोच्चि वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इलेक्ट्रिक बोट्स तैयार की गई हैं| इसके लिए खास मॉडल बनाया गया है, इन बोट्स को डवलप करते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि प्रदूषण कम से कम हो|
- ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए बोट्स में स्पेशल इक्विपमेंट्स लगाए गए हैं. जबकि पावर स्टोर करने के लिए बैटरी भी लगाई गई हैं|
- 15 मिनट से भी कम समय में बोट्स की बैटरी चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन तैयार किए गए हैं|
- यह मेट्रो भूपरिवहन का अच्छा विकल्प है| यह टिकाऊ, नियमित और शानदार परिवहन व्यवस्था है जो बहुत सस्ती कीमत पर मिल जाएगी|
वाटर मेट्रो रेल सेवा की मुख्य विशेषताएं
- यात्रियों के लिए सफर करना होगा आसान
- यात्री विना किसी परेशानी के वाटर मेट्रो मे सफर कर सकेंगे|
- वाटर मेट्रो मे सफर कर रहे यात्रियों के लिए किराया भी कम होगा|
- ये मेट्रो अत्याधुनिक ढंग से विकसित की गई है, जिसमे यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं होंगी|
- कम समय मे यात्री वाटर मेट्रो के जरिए तय स्थान पर पहुंच सकेंगे|
- ट्रेफिक की समस्या से यात्रियों को राहत मिलेगी|
- इससे रोजगार के अवसर भी वढेंगे|
Water Metro Rail Seva Mobile App Download
- वाटर मेट्रो का सफर करने के लिए आवेदक ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं|
- उसके लिए उन्हे सवसे पहले Google Play store मे जाना होगा|
- फिर आपको Search Box मे Kochi1 App टाइप करके Enter कर देना है|
- अब आपके सामने सवंधित सूची खुल जाएगी|
- इसमे से आपको सवसे ऊपर वाली ऐप पे किलक कर देना है|
- जैसे ही आप इस एप पे किलक करोगे तो आप अगले पेज मे आ जाओगे|
- इस पेज मे आपको ये ऐप डाउनलोड और इंस्टाल करनी है|
- इस प्रक्रिया का पालन करके आपके दवारा Kochi1 Appसफलतापूर्वक डाउनलोड कर दी जाएगी|
How to Online Ticket Book (Water Metro Rail Seva)
- Kochi1 App के डाउनलोड हो जाने के बाद आपको अपने फोन मे इस एप को Open करना है|
- उसके बाद आपको Registration करनी होगी|
- फिर आपको उस स्थान का चयन करना है, जहाँ पे आप सफर करना चाहते हैं|
- अब आपके सामने Amount लिखा आएगा| उसके लिए आपको Book के बटन पे किलक कर देना है|
- इसके बाद आपके सामने Payment का Option आ जाएगा|
- जिसमे आपको क्यूआर कोड की मदद से ऑनलाइन भुगतान कर लेना है|
- इस प्रक्रिया का पालन करके आप ऑनलाइन टिकट बुक कर सकोगे|
आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|
Last Updated on April 25, 2023 by Abinash