मुख्यमंत्री पंचवटी योजना | गांवों में बनेंगे पार्क | पूरी जानकारी | कैसे मिलेगा लाभ

हिमाचल प्रदेश वरिष्ठ नागरिक पंचवटी योजना | Chief Minister Panchavati Scheme | पंचवटी पार्क योजना |  How will get benefits

 

हिमाचल प्रदेश सरकार दवारा राज्य के गांवो में पार्कों का निर्माण करने के लिए मुख्यमंत्री पंचवटी योजना को लागु करने की घोषणा की है। जहां वच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिक भी इन पार्कों में सैर से लेकर अन्य खेल क्रिडाएं कर सकते हैं। क्या है ये योजना और कैसे मिलेगा इसका लाभ आइए जानते हैं।                    

मुख्यमंत्री पंचवटी योजना | Chief Minister Panchavati Scheme

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों को एक स्थान पर बैठने और टहलने की व्यवस्था हेतु पार्क का निर्माण करने के लिए पंचवटी योजना’ को शुरु किया है। इस योजना के तहत प्रदेश की सभी 3226 पंचायातों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्क वनाएं जाएगें। इन पार्कों में आयुर्वेदिक और औषधीय पौधे लगाने के अलावा बुजुर्गो के लिए मनोरजंन के लिए मनोरंजक उपकरण, पैदल पथ और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। गांवों में बनने वाले इन पार्कों में बुजुर्ग पूरे दिन की थकान को मिटाते नजर आएंगे, जिनमें हर पंचायतों में ऐसे पार्को का निर्माण होगा। पहले चरण में प्रदेश के 20 ब्लॉकों में यह योजना शुरू की जाएगी, बाद में इसका विस्तार पूरे ब्लॉक स्तर पर होगा। इस योजना में होने वाला सारा खर्च प्रदेश सरकार दवारा  ही उठाया जाएगा। चालू वित्त वर्ष में राज्य के विभिन्न स्थानों पर लगभग 100 पार्क विकसित किए जाएंगे। जिन्में 20 ब्लॉकों में से 16 में ब्लॉक स्तर पर 01 से 02 बीघा तक की भूमि का चयन किया गया है। जविक 01 ब्लॉक में 03 से 04 स्थानों का चयन किया गया है जहां पर लोग इन्हें बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इसके लिए जमीन भी उपलब्ध है। इससे पंचायतों की सुंदरता बढेगी और लोगों को मनोंरजन के लिए एक बेहतर स्थान भी मिलेगा। ये पार्क वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ और प्रसन्नतापूर्ण जीवन व्यतीत करने में वरदान साबित होंगे, जिससे इन क्षेत्रों का विकास तेज गति से सुनिश्चित होगा।

उद्देश्य | An Objective

मुख्यमंत्री पंचवटी योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजन के साथ पार्क और बागीचों की सुविधा उपलब्ध करवाकर उनका मनोंरजन करना है।         

मुख्यमंत्री पंचवटी योजना को क्यों शुरु किया गया | Why the Chief Minister Panchavati scheme was started

अक्सर देखा गया है कि प्रदेश के नागरिकों को सैर करने के लिए पार्क नहीं वने हुए हैं। प्रदेश में इक्का-दुक्का ही पार्क हैं जहां पर नागरिक सुवह और शाम की सैर कर सकते हैं। उनकी इस कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश में अब गांवों में पार्क वनाए जाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लाभार्थी इन पार्को में सैर या व्यायाम कर अपने स्वास्थय में सुधार कर सकें ।                         

पात्रता | Eligibility

  • हिमाचल प्रदेश राज्य के स्थायी निवासी
  • सभी वर्ग के लोग
  • वच्चे, बुढे, महिलाएं और पुरुष        

पंचवटी पार्क में मिलने वाली सुविधाएं | Facilities available in Panchvati Park

  • 500-1000  मीटर का सैर के लिए ट्रैक होगा|
  • बारिश के पार्क में बैठने के लिए वर्षाशालिका का निर्माण होगा।
  • शौचालय और पानी की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • यह सब एक बीघा से अधिक जमीन पर ही तैयार किया जाएगा।

पंचवटी पार्क कहां वनेगें | Where will Panchvati Park

  • जिला, ब्लॉक
  • मंडी, गोहर
  • ऊना,बंगाणा
  • कुल्लू, बंजार
  • कुल्लू,नगर
  • लाहुल स्पीति,काजा
  • कांगड़ा, नगरोटा बगवां
  • कांगड़ा, सुलह
  • सिरमौर, पांवटा साहिब
  • सिरमौर, शिलाई
  • सिरमौर, पच्छाद
  • चंवा,तीसा
  • चंबा,भटियात
  • किन्नौर,कल्पा
  • सोलन, कंडाघाट
  • शिमला, रोहड़ू
  • हमीरपुर, नादौन

प्रथम चरण में बीस ब्लॉक में ऐसे पार्क बनाए वनेगें जहां यथाशीघ्र कार्य किए जाने का निर्देश है।      

विशेषताएं | Features  

  • शरीर का स्वास्थ होना
  • तरोताजा महसूस करना
  • बिमारियों से सुरक्षा
  • तनाव को दूर करना
  • थकान दूर होना
  • घूमने से रक्‍त परिसंचरण को भी बढ़ावा मिलता है।    

लाभ | Benefits

  • मुख्यमंत्री पंचवटी योजना का लाभ प्रदेश के गांवों में रहने वाले लोगों को मिलेगा।
  • इन पार्कों में व्यकित सैर, व्यायाम आदि क्रियाएं कर सकता है।
  • लोगों की सुख-सुविधा का ध्यान रखकर ही ये पार्क वनेगें।    
  • इन पार्कों को वनाने के लिए 01 से 02 बीघा तक की भूमि का चयन किया गया है।
  • जहां पर ये पार्क वनेगें वहां पर 500 से 1000 मीटर का सैर के लिए ट्रैक वनेगा।
  • बारिश में भी पार्क में बैठने की व्यवस्था के लिए वर्षाशालिका का निर्माण होगा।
  • यहां तक की लोगों के लिए शौचालय और पानी की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
  • प्रदेश की सभी 3226 पंचायातों में पंचवटी पार्क वनेंगे।
  • पहले चरण में 20 ब्लॉकों में यह योजना शुरू होगी।
  • इस योजना से लोगों को पार्कों की सुविधा अब गांवो में मिलेगी।
  • योजना के निर्माण पर सारा खर्च राज्य सरकार दवारा उठाया जाएगा।       

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।