Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana 2024 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभार्थी सूची

Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा बच्चों को पढ़ाई के दौरान आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना को लागू किया गया है| जिसके अंतर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई मे अच्छे अंक लाने पर सरकार द्वारा आर्थिक मदद की जाती है| जिससे इन छात्रों को आगे बढ़ने मे प्रेरणा मिलती है| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा| तो आइए जानते हैं – विद्यार्थी प्रतिभा योजना के बारे में

Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana

Vidyarthi Pratibha Yojana 2024

शिक्षा क्षेत्र मे सुधार लाने और छात्रों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना को शुरू किया गया है| जिसके जरिये दिल्ली के योग्य व अनुभवी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक मदद की जाती है| सरकार द्वारा की जाने वाली आर्थिक सहायता से प्रदेश के छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जाएगा| जिससे उन्हें शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी|

ये योजना उन छात्र-छात्राओं के लिए कारगर साबित होगी जो आर्थिक तंगी के चलते अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ देते थे| Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana  प्रदेश के पात्र छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विकास कर उन्हे आर्थिक रूप से मजबूत करती है| ताकि कमजोर वर्ग के बच्चों पर फीस का भार कम किया जा सके और फीस को लेकर अभिभावकों की परेशानी को भी कम करने में मदद मिल सके| इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड के जरिये आवेदन कर सकते हैं|

विद्यार्थी प्रतिभा योजना आर्थिक सहायता राशि का विवरण

  • 9वीं एवं 10वीं की परीक्षा में 50% से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 5000/- रूपए
  • 11वीं एवं 12वीं कक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 10000/- रूपए प्रदान किए जाएंगे।
  • योजना के माध्यम से दिल्ली के 10100 पात्र विद्यार्थियों को सीधा लाभ पहुंचाया जाएगा।

दिल्ली विद्यार्थी प्रतिभा योजना का अवलोकन

योजना का नामVidyarthi Pratibha Yojana
किसके द्वारा शुरू की गईदिल्ली सरकार दवारा
लाभार्थीदिल्ली के छात्र-छात्राएं
प्रदान की जाने वाली सहायता

पढाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना

आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफ़लाइन
आधिकारिक वेबसाइटportal.delhi.gov.in

दिल्ली विद्यार्थी प्रतिभा योजना का कुल बजट

Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana के संचालन के लिए सरकार दवारा कुल 150 करोड़ रूपए का बजट पेश किया गया है। जिसके तहत ही योजना के पात्र लाभार्थीयों को लाभ प्रदान किया जाएगा| योजना मे होने वाला सारा खर्च सरकार की तरफ से वहन किया जाएगा|

विद्यार्थी प्रतिभा योजना के मुख्य बिन्दु 

  1. प्रतिभा योजना दिल्ली के अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को लाभ पहुंचाती है|
  2. इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की आर्थिक मदद की जाती है|
  3. इससे दिल्ली राज्य में शिक्षा व्यवस्था मे सुधार आएगा|
  4. शिक्षा को नई दिशा प्रदान की जाएगी |
  5. बच्चों को आर्थिक मदद मिलने से कमजोर वर्ग के छात्रों को बिना किसी परेशानी से अच्छी शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी|
Vidyarthi Pratibha Yojana

Vidyarthi Pratibha Yojana का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के 09 से 10 व 11 से 12 वी कक्षा के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान सरकार द्वारा आर्थिक मदद करना है, ताकि बच्चों पर फीस का भार कम किया जा सके और उनका ध्यान पढ़ाई की तरफ रहे|

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के लिए पात्रता

  • दिल्ली के स्थायी निवासी
  • योजना का लाभ लेने के लिए अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राएँ पात्र होंगे।
  • पात्र लाभार्थी निम्न आय वर्ग (LIG) के होने चाहिए।
  • इस योजना का लाभ किसी और वर्ग को प्रदान नहीं किया जायेगा।

विद्यार्थी प्रतिभा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • मार्कशीट
  • मोबाइल नम्वर

दिल्ली मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के लाभ

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री जी दवारा वच्चों के भविष्य को उज्जवल वनाने के लिए विद्यार्थी प्रतिभा योजना को चलाया गया है|
  • इस योजना के जरिये प्रदेश के SC/ST, Backward Classes and Minorities के छात्र-छात्राओं को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद प्रदान की जाती है|
  • जिन छात्र –छात्राओ के 9वी एवं 10वीं की परीक्षा में 50% से ज्यादा अंक आए हैं उन बच्चों को 5000/- रूपए प्रदान किए जाएंगे|
  • 11वीं एवं 12वीं कक्षा में जिन छात्र-छात्राओं के 60% से अधिक अंक आए हैं उन्हे सरकार की तरफ से 10000/- रूपए प्रदान किए जाने का प्रावधान है|
  • विद्यार्थी प्रतिभा योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली धनराशि सीधे पात्र लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी|
  • पात्र बच्चों को आर्थिक मदद मिलने से अब उनकी पढ़ाई में कोई अड़चन नहीं आएगी|
  • Vidyarthi Pratibha Yojana से गरीब छात्रों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी|
  • अब आर्थिक तंगी के चलते किसी भी छात्र-छात्रा को अपनी पढ़ाई अधूरी नहीं छोड़नी पड़ेगी|
  • Vidyarthi Pratibha Yojana का लाभ दिल्ली सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना से प्रदेश के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया जाएगा|

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना की मुख्य विशेषताएँ

  • अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को सरकार दवारा आर्थिक मदद उपलब्ध करना|
  • शिक्षा के क्षेत्र मे सुधार लाना
  • बच्चों का शैक्षिक विकास करना
  • योजना का लाभ पात्र बच्चों तक पहुंचाना|
  • परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना|
  • पात्र लाभार्थियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना|

Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana Registration

जो आवेदक इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, उन्हे थोड़ा इंतजार करना होगा| क्योंकि सरकार दवारा अभी योजना की घोषणा की गई है| जैसे ही योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, तो हम आपको तुरंत सूचित कर देंगे|

Vidyarthi Pratibha Yojana Helpline Number

इस योजना के लिए हेल्पलाइन के बारे में जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी |

Delhi Berojgari Bhatta

आशा करता हूँ आपको इस आर्टिकल के द्वारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टिकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करें|