उत्तर प्रदेश गम्भीर बीमारी सहायता योजना 2022 | Gambhir Bimari Sahayata Scheme : ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म

 

|| UP Gambhir Bimari Sahayata Yojana | उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी सहायता योजना | Gambhir Bimari Sahayata Scheme Online Registration | Application Form || उत्तर प्रदेश सरकार दवारा राज्य मे श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए गंभीर बीमारी सहायता योजना को लागू किया गया है| जिसके माध्यम से श्रमिक के परिवारों की बीमारियों का इलाज फ्री मे किया जाएगा और उनके स्वास्थ्य का खास ध्यान रखा जाएगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – उत्तर प्रदेश गंभीर बीमारी सहायता योजना के वारे मे|

Gambhir Bimari Sahayata Yojana

 

Uttar Pradseh Gambhir Bimari Sahayata Yojana

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी दवारा राज्य के श्रमिको के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए गंभीर बीमारी सहायता योजना को शुरू किया गया है| जिसके माध्यम से श्रमिक के परिवारवालो को गम्भीर बिमारी के इलाज के लिए सरकार दवारा सहायता प्रदान की जाएगी| लाभार्थीयों की बिमारी का इलाज सरकारी अस्पताल या राज्य व केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित निजी अस्पतालो मे फ्री मे किया जाएगा| इस सुविधा से अब राज्य के श्रमिको की गम्भीर बिमारी के चलते मृत्यु नही होगी और उनका इलाज पात्र अस्पतालो मे समय रहते किया जा सकेगा|

योजना के अंतर्गत आने वाली बीमारियों की सूची

  • ह्रदय का ऑपरेशन
  • किडनी का प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांट)
  • लीवर का प्रत्यारोपण
  • मस्तिष्क का ऑपरेशन
  • रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन
  • कैंसर का इलाज करवाना
  • एड्स की बीमारी
  • पैर के घुटने बदलना

योजना के मुख्य पहलु

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दी दवारा आरोग्य मेला का आयोजन फिर से शुरू करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। जिसमे साप्ताहिक आयोजन किया जाएगा| इस साप्ताहिक आयोजन में जांच व इलाज की पूरी सुविधा लाभार्थी को प्रदान की जाएगी। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इस आयोजन को थोड़े दिन के लिए रोक दिया गया था। अब संक्रमण कम होने पर फिर से इसे शुरू किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से जो भी व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित मिलेगा उसे उच्च चिकित्सालयों में समय रहते भर्ती करवा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी सहायता योजना का अवलोकन

योजना का नामउत्तर प्रदेश गंभीर बीमारी सहायता योजना
किसके दवारा शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार दवारा
विभागश्रम विभाग , उत्तर प्रदेश
लाभार्थीनिर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक
प्रदान की जाने वाली सहायताश्रमिक वर्ग की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलव्ध करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटupbocw.in/index.aspx

गंभीर बीमारी सहायता योजना का स्ंचालन

गंभीर बीमारी सहायता योजना का स्ंचालन स्वास्थ्य सुरक्षा कोष आरोग्य निधि के अंतर्गत किया जाता है| इस योजना का लाभ राज्य के निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिको के परिवारवालो को प्रदान किया जाता है| जिसमे से आवेदक की पत्नी, बेटी व उसका बेटा शामिल होगा। अगर इनमें से किसी को कोई भी गंभीर बीमारी हो जाती है तो उनके इलाज में होने वाले खर्च का भुगतान उत्तर प्रदेश सरकार दवारा किया जाएगा ।

UP गंभीर बीमारी सहायता योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिक परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सरकार दवारा आर्थिक सहायता प्रदान करना है|

उत्तर प्रदेश गंभीर बीमारी सहायता योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • आवेदनकर्ता एक श्रमिक होना चाहिए जो निर्माण कार्य से जुड़ा हो।
  • आवेदक का परिवार योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगा|
  • लाभार्थी आर्थिक रूप से कमज़ोर होना चाहिए|
  • आवेदनकर्ता टैक्स देने वाला नही होना चाहिए|
  • लाभार्थी के परिवार मे किसी के पास भी सरकारी नौकरी नही होनी चाहिए|

उत्तर प्रदेश गंभीर बीमारी सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक का कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नम्वर

गंभीर बीमारी सहायता योजना के लिए जरूरी दिशा-निदेश

  • आवेदन करने के लिए आवेदक को निर्धारित प्रपत्र में 02 प्रतियों में आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • निर्धारित प्रारूप -1 पर आवेदन पत्र
  • आवेदक के पास प्रारूप 2 पर दिया गया प्रमाण पत्र होना चाहिए। जो किसी गंभीर बीमारी के इलाज में डॉक्टर / अस्पताल द्वारा लिया गया हो|
  • इलाज में इस्तेमाल हो रही दवाइयों के बिल की मूल प्रति जो डॉक्टर/अस्पताल द्वारा प्रमाणित की गयी हो।
  • पहचान प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी भी लाभार्थी को अपने साथ रखनी है|
  • अगर श्रमिक के पुत्र या आश्रित अविवाहित पुत्री रोगी है तो ऐसी स्थिति में उनका पंजीकृत निर्माण श्रमिक पर आश्रित होने का प्रमाण पत्र लाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पे जाकर ही योजना के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे|
उत्तर प्रदेश गंभीर बीमारी सहायता योजना के लाभ
  • उत्तर प्रदेश गंभीर बीमारी सहायता योजना का लाभ राज्य के श्रमिक और उसके परिवारवालो को प्रदान किया जाएगा|
  • योजना के जरिये पात्र लाभार्थीयों को गंभीर बीमारी मे होने पर सरकार दवारा मदद पहुचाई जाएगी|
  • इस योजना का लाभ लाभार्थीयों को सरकारी अस्पताल या राज्य व केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित निजी अस्पतालो मे इलाज करवाने पर प्रदान किया जाएगा|
  • इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी गन्भीर बिमारी जैसे एडस से लेकर ह्रदय का ऑपरेशन फ्री मे करवा सकेंगे|
  • योजना मे होने वाले खर्चे का भुगतान सरकार दवारा किया जाएगा|
  • लाभार्थी अपना इलाज पात्र अस्पतालों में करवाते हैं, इलाज का बिल सीधे अस्पतालों को दे दिया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश गम्भीर बीमारी सहायता योजना के अंतर्गत इलाज में लगने वाली राशि की कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
  • इस योजना से लाभार्थीयों को अपनी बिमारी का इलाज करवाने के लिए आर्थिक तंगी का सामना नही करना पडेगा|
  • योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट पे जाकर आवेदन कर सकते हैं|
UP गंभीर बीमारी सहायता योजना की मुख्य विशेषताएँ
  • श्रमिक वर्ग का उत्थान व उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना
  • पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना|
  • श्रमिक और उनके परिवारवालो को गन्भीर बिमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना|
  • लाभार्थीयों का समय रहते पात्र अस्पतालो मे इलाज करना|
उत्तर प्रदेश गंभीर बीमारी सहायता योजना के लिए कैसे करे आवेदन

Gambhir Bimari Sahayata Yojana online

  • अब आपको योजनाओं के विकल्प पे किलक करके समस्त योजनाओं के लिंक पे किलक कर देना है|
  • उसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलके आएगा|
  • जिसमे आपको गंभीर बीमारी सहायता योजना के लिंक पे किलक कर देना है|

Gambhir Bimari Sahayata Yojana UP

Gambhir Bimari Sahayata Yojana PDF

  • जैसे ही आप इस विकल्प पे किलक करोगे तो आपके सामने आवेदन फ़ॉर्म PDF मे खुलके आएगा| 

Gambhir Bimari Sahayata Yojana PDF download

  • अब आपको ये फार्म डाउनलोड करना है, फिर इसका प्रिंट आउट ले लेना है|
  • उसके बाद आपको इस फार्म मे पुछी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी है, और फार्म के साथ जरूरी दस्तावेज भी अटैच करने हैं|
  • सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको ये फार्म सवन्धित कार्यालय मे जाकर जमा करवा देना है|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे|