खाद्य सुरक्षा योजना 2023 | NFSA Khadya Suraksha Yojana : ऑनलाइन आवेदन | लाभार्थी सूची

 

|| राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना | Khadya Suraksha Scheme | मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना | Nation Food Society Act NFSA Khadya Suraksha Yojana Online Registration | Beneficiary list || राजस्थान सरकार दवारा राज्य के नागरिको को सस्ता अनाज प्रदान करने के लिए खाद्य सुरक्षा योजना को लागु किया गया है| जिसके माध्यम से गरीब एंव निर्धन लोगों को बाजार दामों के मुकाबले राशन बेहद कम कीमत मे प्रदान किया जाता है| जिससे राज्य के नागरिको के जीवन स्तर मे सुधार आएगा और उन्हे समय पर राशन मिल सकेगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – खाद्य सुरक्षा योजना के वारे मे|

Khadya Suraksha Yojana

 

Table of Contents

Khadya Suraksha Yojana 

राजस्थान के मुख्यमंत्री जी दवारा राज्य के नागरिको को राशन की सुविधा प्रदान करने के लिए खाद्य सुरक्षा योजना को शुरू किया गया है| जिसके अंतर्गत प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद लोगो को उचित दर की दुकान से चावल, गेहूं व अन्य राशन जैसी चीजे सस्ती दरो पर प्रदान की जाएगी, ताकि पात्र लोगो को राशन का सामान मिल सके और राज्य मे भुखमरी जैसी समस्या से निजात दिलाई जा सके| ये योजना Nation Food Society Act (NFSA) के तहत संचालित है| जिसमे पात्र लाभार्थीयों को योजना का लाभ प्रदान किया जाता है| जो लाभार्थी किसी कारणवश योजना का लाभ लेने से ब्ंचित रह गए थे, अब इस योजना से उन परिवारो को कवर करके उन्हे लाभ पहुंचाया जाएगा| खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट पे जाकर ऑनलाइन मोड के जरिये आवेदन कर सकते हैं|

खाद्य सुरक्षा योजना के मुख्य पहलु

खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 02 रुपये किलो में गेहूं लेने वाले वंचित परिवारों के लिए राहत की खबर है| भविष्य में इन लाभार्थियों को राशन लेने में परेशानी ना हो इसलिए नए आवेदनों में जन आधार कार्ड एवं आधार नंबर को अनिवार्य किया गया है| वंचित परिवारों की लंबे समय से NFSA पोर्टल को पुनः शुरू किए जाने की मांग की जा रही थी| जिसे अब शुरू कर दिया गया है| अब प्रदेश का हर जरूरतमंद सस्ते गेहूं का लाभ उठा सकेगा और कोई भूखा नहीं रहेगा|

योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल को किया गया है दुवारा से शुरू

केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में प्रदेश के NFSA लाभार्थियों की अधिकतम संख्या 4.46 करोड़ होने पर पोर्टल को 18 मई 2020 को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब पोर्टल को पुनः शुरू किया गया है| जिससे राज्य के पात्र लोगो को अब योजना का लाभ प्रदान किया जा सकेगा|

खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जुड़ने वाले लाभार्थीयों की संख्या

प्रदेश के 33 जिलों में 2 करोड़ 6 लाख 46 हजार 106 परिवारों के राशनकार्ड बने हुए हैं| राज्य में 1 करोड़ 4 लाख 50 हजार 527 परिवारों के 4 करोड़ 31 लाख 53 हजार 29 सदस्य NFSA योजना से जुड़े हुए हैं| जो की योजना का लाभ ले रहे हैं|

खाद्य सुरक्षा योजना का अवलोकन

योजना का नामखाद्य सुरक्षा योजना
किसके दवारा शुरु की गईराजस्थान सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के गरीव व जरुरतमंद नागरिक
प्रदान की जाने वाली सहायतापात्र लोगों को बाजार दामों के मुकाबले राशन बेहद कम कीमत मे प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटfood.raj.nic.in

बजट 2022-23 मे योजना के तहत की गई घोषणा

2022-23 के बजट घोषणा में 10 लाख नए परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में जोड़ने की घोषणा की गई है| जिसमे लाभार्थीयों की सूची वनाकर उन्हे पात्रता के अनुसार लाभ प्रदान किया जाएगा| इस वात कि पुष्टि मुख्यमंत्री जी बजट पेश करते हुए की गई है|

खाद्य सुरक्षा योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य पात्र लोगों को राशन बेहद कम कीमत मे प्रदान करना है|

मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना के लिए पात्रता

  • राजस्थान राज्य के स्थायी निवासी
  • इंदिरा गाँधी राष्टीय विधवा पेंशन योजना के लाभार्थी
  • मुक्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लाभार्थी
  • मुख्यमंत्री एकल नारी योजान के अंतर्गत आने वाले लाभार्थी
  • पंजीकृत निर्माण दैनिक श्रमिक मजदूर
  • पेंशन प्राप्त करने वाले वरिष्ठ नागरिक
  • मुख्यमंत्री जीवन रक्षक कोक्ष का लाभ लेने वाले परिवार
  • निर्मुक्त बंधुआ मजदूर
  • नरेगा में 100 दिन का काम कर चुके कामगार
  • BPL राशन कार्ड धारक का परिवार
  • अंत्योदय योजना के पात्र परिवार
  • सीमांत और छोटी जोत वाले किसान
  • अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थी
  • लघु श्रमिक
  • सहरिया वर्कर काठोडी जनजाति के परिवार
खाद्य सुरक्षा योजना के अपात्र लाभार्थी
  • अगर कोई व्यक्ति कर्ज़दार है, तब वह परिवार इस योजना का लाभ नहीं ले सकता।
  • वरिष्ठ नागरिक जिनकी पेंशन 1,00,000 से अधिक है।
  • सरकारी अधिकारी भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते है।
  • कॉर्पोरेट कंपनी में कार्यरत व्यक्ति का अपरिवार भी आवेदन के लिए पात्र नहीं है।
  • वे कृषक जिनकी कृषि भूमि सीमांत किसानों के लिए निर्धारित भूमि से अधिक है, वे किसान भाई भी पात्र नहीं होंगे।
Khadya Suraksha
खाद्य सुरक्षा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज  
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • पैन कार्ड
  • मतदाता कार्ड
  • बैंक खाता नम्बर
  • मोबाइल नम्वर
खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ
  • खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ राजस्थान राज्य के स्थायी निवासियों को प्रदान किया जाएगा|
  • इस योजना के जरिये राज्य के गरीव व जरूरतमंद लोगो को सस्ता राशन प्रदान किया जाएगा|
  • लाभार्थीयों को ये राशन हर महीने प्रदान किया जाएगा|
  • जिन लाभार्थीयों का नाम लिस्ट मे आएगा, वे लाभार्थी ही योजना का लाभ ले सकेंगे|
  • इस योजना को पूरे राज्य मे शुरू किया गया है|
  • इस योजना से राज्य के पात्र लोगो को राशन समय पर मिलेगा|
  • लाभार्थीयों को प्रदान किए जाने वाले राशन मे किसी भी प्रकार की हेराफेरी नही की जा सकेगी|
  • योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थीयों को ऑनलाइन मोड के जरिये आवेदन करना होगा|
राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना की मुख्य विशेषताएँ
  • लोगो को सस्ता राशन प्रदान करना
  • राज्य मे भुखमरी जैसी समस्या पर लगाम लगाना
  • पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना|
मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना के लिए कैसे करे ऑनलाइन आवेदन

Khadya Suraksha Yojana Online

  • अब आपको लॉगिन के ओप्शन मे जाकर लॉग इन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना है|

Khadya Suraksha Yojana login

  • उसके बाद आपको “Khadya Suraksha Yojana 2022” के लिंक पर क्लिक करना है| फिर आपको अपने क्षेत्र का चयन करना है|
  • अब आपको अपने जन आधार कार्ड नम्बर डालना है, जिसमे आपके परिवार के सभी सदस्यों के नाम दिखाई देंगे|
  • उसके बाद OTP से वेरीफाई करना है|
  • वेरीफाई करते ही आपके सामने आपका आवेदन फॉर्म खुल जायेगा|
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है|
  • उसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने हैं|
  • इस प्रक्रिया के बाद आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है|
  • अंत मे आपको सबमिट के बटन पे किलक कर देना है|
  • इस तरह आपके दवारा योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|
लाभार्थी सूची की जांच कैसे करे

Khadya Suraksha Yojana list

  • उसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलके आएगा|
  • जिसमे आपको दी गई जानकारी भरने के बाद खोजे बटन पे किलक कर देना है|   
  • खोजे बटन पे किलक करते ही सवन्धित जानकारी आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पे आ जाएगी|   
मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना के लिए कैसे करे ऑफलाइन आवेदन

Khadya Suraksha Yojana PDF

  • अब आपके सामने आवेदन फार्म PDF मे खुलके आएगा|
  • जिसे आपको डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट ले लेना है|
  • उसके बाद आपको इस फार्म पूछी गई सारी जानकारी भरनी है, और जरूरी दस्तावेज भी फार्म के साथ अटैच करने हैं|
  • सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको ये फार्म सवन्धित कार्यालय मे जाकर जमा करवा देना है|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे|