सांसद आदर्श ग्राम योजना 2022 | SAGY : ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म | पात्रता व उद्देश्य

 

|| Sansad Adarsh Gram Yojana | सांसद आदर्श ग्राम योजना | Sansad Adarsh Gram Yojana Online Registration | Application Form | Login Form | Helpline Number || देश के गावों का विकास करने और नागरिको के जीवन स्तर मे सुधार लाने के लिए सांसद आदर्श ग्राम योजना को लागू किया गया है| जिसके माध्यम से चिन्हित किए गए ग्रामीण इलाकों को विकसित करने के लिए उन्हे कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है| जिसका लाभ गावों मे रहने वाले नागरिको को भी प्रदान होगा| जिससे वे आत्म-निर्भर व सशक्त वनेगे| कैसे मिलेगा इस योजन आका लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – सांसद आदर्श ग्राम योजना के वारे मे|

Sansad Adarsh Gram Yojana     

Sansad Adarsh Gram Yojana

सांसद आदर्श ग्राम योजना भारत सरकार दवारा चलाई गई प्रमुख योजना है| जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायतों का विकास सांसद द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र के कम से कम 1 गांव की पहचान करके की जाती है। सरकार द्वारा संसद आदर्श ग्राम योजना का लाभ 2500 से अधिक गांवो को प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए योजना मे भाग लेने वाले दोनों सदनों के सांसदों को मोटिवेट किया जाता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके और उन्हे मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा सके| इसके अलावा बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार किया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत चिन्हित किए गए ग्रामीण इलाकों के मॉडल को इस प्रकार विकसित किया जाएगा जिससे की आस पड़ोस की पंचायतें प्रेरित एवं प्रोत्साहित होकर उस तरीके को अपनाएगी । जिससे गाँवो को आदर्श वनाया जा सकेगा|

योजना के मुख्य पहलु

सांसद आदर्श ग्राम योजना देश के गांवों का विकास करने के लिए चलाई गई है। जिससे ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिक एक बेहतर जीवन व्यतीत कर सकेंगे| योजना के माध्यम से सांसदों द्वारा विभिन्न गांवों का विकास करने का दायित्व लिया जाएगा, जो ग्रामीण क्षेत्र का संपूर्ण विकास करने मे मुख्य भूमिका निभाएगे। जिसमें से ग्राम पंचायतों का विकास, बुनियादी सुविधाओं में सुधार, स्थानीय स्तर के विकास आदि जैसी सुविधाए शामिल होंगी। इस योजना से ग्रामीण नागरिकों के जीवन स्तर को वेहतर वनाया जाएगा और गावों को नए तरीके से विकसित किया जा सकेगा|

सांसद आदर्श ग्राम योजना का अवलोकन

योजना का नामसांसद आदर्श ग्राम योजना
किसके दवारा शुरू की गईभारत सरकार दवारा
लाभार्थीगावों मे रहने वाले नागरिक
प्रदान की जाने वाली सहायताग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsaanjhi.gov.in

सांसद आदर्श ग्राम योजना – लेटेस्ट अपडेट

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत गांव जयापुर को गोद लिया गया है। यह गांव बनारस से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस गांव में कई जाति एवं समुदाय के लोग रहते हैं और इस गांव की जनसंख्या 2974 है। जिसमें से पुरुषों की संख्या 1541 एवं महिलाओं की संख्या 1433 है। यहाँ के लोगो का मुख्य व्यवसाय खेती है। इस गाँव में कई बुनियादी सुविधाएं नहीं है| इस वात का ध्यान रखते हुए प्रधानमंत्री जी के द्वारा जयपुर को आदर्श गांव बनाने का निर्णय लिया गया है। जिससे इस गांव के विकास के कार्य मे तेजी लाने के लिए सड़क निर्माण से लेकर अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान की गई हैं, ताकि जयापुर गांब का विकास तेजी से हो सके और जो गांब बिकसित नही है, उन्हे भी जल्द से जल्द विकसित किया जा सके|  

सांसद आदर्श ग्राम योजना की मान्यताएं

  • सामाजिक जीवन को पारदर्शी बनाना
  • स्थानीय स्वशासन की भावना को विकसित करना
  • मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों का पालन करना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में शांति को बढ़ावा देना
  • आपसी सहयोग, स्वयं सहायता और आत्मनिर्भरता का अभ्यास करना
  • प्रकृति का विकास करना
  • स्वच्छता बढ़ाना
  • सामाजिक न्याय प्रदान करना
  • महिलाओं के लिए समानता सुनिश्चित करना
  • प्रत्येक नागरिक को बेहतर जीवन जीने के लिए सक्षम बनाना

सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र

व्यक्तियक

  • व्यक्तिगत नैतिक मूल्य
  • साफ सफाई
  • सांस्कृतिक विरासत
  • व्यवहार में परिवर्तन

मानव

  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • पोषण
  • सामाजिक सुरक्षा

आर्थिक

  • आजीविका
  • कौशल
  • वित्तीय समावेशन
  • बुनियादी सुविधाएं/सेवाएं

सामाजिक

  • स्वयं सेवा
  • सामाजिक मूल्य/नैतिकता
  • सामाजिक न्याय
  • सुशासन

सांसद आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य देश के गांवों का विकास करने के लिए प्रत्येक गांब को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलव्ध करवाना है, ताकि गाबो मे रहने वाले नागरिक के जीवन स्तर मे वदलाव लाया जा सके|

सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक देश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • गावों मे रहने वाले नागरिक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं|
Adarsh Gram Yojana
सांसद आदर्श ग्राम योजना के लाभ
  • सांसद आदर्श ग्राम योजना को गाँधी जी के सिद्धांतो को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जिससे एक – एक करके सभी गाँवो में सुधार लाया जाएगा|
  • योजना के तहत देश के सभी संसद मिलकर अपने आसपास के संसदीय क्षेत्र के गाँवो को गोद लेते हैं और उस गांव में सुधार लाया जाता है।
  • गांव में सुधार आने के साथ -साथ कई सारी सुविधाएँ भी गांव वालों को मिलेगी, जिससे वे प्रेरित होकर गांव को स्वच्छ बनाएंगे जिससे वातावरण अच्छा रहेगा।   
  • सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत गोद लिए गए गाँवो के विकास के लिए और उनको सुविधाएँ प्रदान करने के लिए 21 लाख रूपये प्रति गांव के हिसाब से प्रदान किए जाते हैं और गांव के विकास के लिए धनराशि का चेक भी किया जाता है कि इसका उपयोग अच्छे से किया जा रहा है या नहीं|
  • योजना के अंतर्गत गांव के विकास के लिए मिले 21 लाख रूपये में से 20 लाख गांव के विकास के लिए और बचा हुआ 1 लाख अन्य व्यय तकनिकी के लिए उपयोग किया जाता है।
  • सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत स्कूल और शिक्षा , पंचायत भवन , धार्मिक स्थल , चौपाल और गर्भवती महिलाओं के लिए उचित पोषक आहार जैसे विकास के कार्यों में अधिक ध्यान दिया जाता है। साथ ही किसानो की सुविधाओं का भी उचित ध्यान रखा जाता है।
  • इस योजना से गांव मे रहने वाले लोगों मिलने वाली सभी आवश्यकताएं पूरी होंगी| उन्हें रोजगार मिलेगा और बाल श्रमिकों की संख्या में कमी आएगी| ऐसे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी। इन सब उद्देश्य से सरकार दवारा इस योजना के माध्यम से गांव का विकास किया जा सकेगा|
  • इस योजना से बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत चिन्हित किए गए ग्रामीण इलाकों के मॉडल को इस प्रकार विकसित किया जाएगा, जिससे की आस पड़ोस की पंचायतें प्रेरित एवं प्रोत्साहित होकर उन मॉडल को अपनाएगी|
योजना की मुख्य विशेषताएँ
  • बुनियादी सुविधाएं में सुधार
  • उच्च उत्पादकता
  • मानव विकास में वृद्धि करना
  • आजीविका के बेहतर अवसर
  • असमानताओं को कम करना
  • अधिकारों और हक की प्राप्ति
  • व्यापक सामाजिक गतिशीलता
  • समृद्ध सामाजिक पूंजी
सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए कैसे करे आवेदन

Adarsh Gram Yojana online

  • उसके बाद आपको Apply Now के बटन पे किलक करना है|   
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सारी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • फिर आपको Submit के विकल्प पर किलक कर देना है|
  • इस तरह आप योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकोगे|
पोर्टल पर लॉगिन कैसे करे

Adarsh Gram Yojana login

  • अब आपको लॉगिन के ओप्शन पे किलक करना है|
  • उसके बाद आपके सामने 02 विकल्प दिखाई देंगे| –
  • Dashboard login 
  • MIS login 
  • यहाँ आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प का चुनाव करके उसपे किलक करना होगा।

Adarsh Gram Yojana login form

  • अब आपके सामने login form खुल कर आएगा।
  • आपको इस form में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी है|
  • उसके बाद आपको login के विकल्प पर किलक कर देना है|
  • इस तरह आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकोगे|
Feedback कैसे दें

Adarsh Gram Yojana feedback

  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर feedback form खुलकर आएगा।
  • इस form में आपको State, District, Block, Panchayat, Name, Mobile Number, feedback डिटेल आदि जानकारी दर्ज करनी होगी|
  • उसके बाद आपको Submit के बटन पे क्लिक कर देना है|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप feedback दे सकोगे|
संपर्क विवरण देखने की प्रोसेस

Adarsh Gram Yojana contact us

  • अब आपको Contact Us के ओप्शन पे किलक करना है| 
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा|
  • जिसमे आप संपर्क से सवन्धित जानकारी प्राप्त कर सकोगे|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे|