मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2022 | ऑनलाइन आवेदन | प्रोजेक्ट कवरेज रिपोर्ट | स्टेटस

 

|| Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana | राजस्थान जल स्वावलंबन योजना | Jal Swavalamban Scheme Online Registration | Application Form | पात्रता व उद्देश्य || राजस्थान सरकार दवारा राज्य मे जल की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए जल स्वावलंबन योजना को लागू किया गया है| जिसके माध्यम से ग्रामीण इलाकों मे पीने का पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाया जाएगा| जिससे पानी के अभाव से उत्पन्न समस्याओं का निराकरण किया जा सकेगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – जल स्वावलंबन योजना के वारे मे|

Jal Swavalamban Yojana

Table of Contents

Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana

जल स्वावलंबन योजना को राजस्थान सरकार दवारा राज्य के नागरिको के कल्याण के लिए शुरू किया गया है| जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की न्यूनतम आवश्यकता की पूर्ति, जल उपलब्धता एवं अकाल के दौरान पानी के अभाव से उत्पन्न हो रही समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इस योजना को 04 जल संकल्प पर आधारित किया गया है, जिसमे प्रयुक्त जल संरक्षण की योजना में ग्रामीण इलाकों में उपलब्ध उपवाहन का संरक्षण, जलग्रहण, उचित उपयोग, नवीकरण और नए जल संचय संरचनाओं का निर्माण शामिल है। इस योजना को राजस्थान सरकार द्वारा झालावाड़ जिले में गांव गर्दनखेड़ी से आरंभ किया गया था। इस अभियान के माध्यम से 3000 प्राथमिकता वाले और 3 साल तक प्रतिवर्ष 6000 गांवो को लाभ पहुचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आपको वता दे इस योजना के संचालन के लिए आम नागरिक भी किसी भी राशि का दान कर सकते हैं।

योजना के मुख्य पहलु

जल स्वावलंबन योजना राजस्थान राज्य को जल की कमी से निजात दिलाने के लिए चलाई गई है। इस योजना के माध्यम से विभिन्न विभागों के संस्थानों के अभिसरण से प्रभावी जल संरक्षण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। जिससे प्रदेश के ग्रामीण इलाकों मे पीने का पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाया जा सकेगा। इस सुविधा से पानी अब नागरिको को पानी की समस्या का सामना नही करना पडेगा| ये योजना प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाएगी और उन्हे सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनाएगी।

योजना का अवलोकन

योजना का नामजल स्वावलंबन योजना
किसके दवारा शुरू की गईराजस्थान सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक
प्रदान की जाने वाली सहायतापानी की समस्या से निजात दिलाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट

mjsa.water.rajasthan.gov.in

जल स्वावलंबन योजना के चरण

सरकार द्वारा जल स्वावलंबन योजना के मुख्य 04 चरण संचालित किए गए हैं जो कि कुछ इस प्रकार हैं –

प्रथम चरण: पहले चरण के अंतर्गत चयनित गांवों में पारंपरिक जल संरक्षण प्रणालियों जैसे कि तालाबों, टैंको आदि का निर्माण किया गया है। इसके अलावा नई टंकियों का भी निर्माण किया गया है। पहले चरण के लिए राज्य के 295 पंचायत समितियों के 3529 गांवों का चयन किया गया है, जिसमें से 95192 कार्य पूर्ण रूप से कर दिया गया है|

द्वितीय चरण: दूसरे चरण के अंतर्गत 4213 गांवो में लगभग 130393 जल संरक्षण कार्य पूरा किया गया है। इसके अलावा इस अभियान में 6 शहरों को भी शामिल किया गया है।

तृतीय चरण: इस योजना के तीसरे चरण में 4314 गांवों में 156152 जन संरक्षण कार्य पूरा किया गया है। इसके अतिरिक्त लगभग 148 लाख पौधे भी लगाए गए हैं। तीनों चरणों को मिलाकर लगभग 12056 गांवों में 381737 कार्य पूरे कर दिए गए हैं|

चतुर्थ चरण: चौथे चरण के अंतर्गत 3963 गांवों के 1.80 लाख कार्य चिन्हित किया गया है| अभी तक लगभग 37,7000 जल ढांचे में अभी तक 80 % पानी पहुँचा दिया है। राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के तहत राजस्थान राज्य के कई जिलों की कायापलट होने की संभावना है। राज्य में जहां पहले सूखा देखने को मिलता था अब वहाँ पे हरियाली देखने को मिलेगी।

राजस्थान जल स्वावलंबन योजना के इंस्टिट्यूशन अरेंजमेंट

  • राज्य ग्रामीण जल संरक्षण मिशन
  • राज्य स्तरीय निर्देशन समिति
  • जिला स्तरीय निगरानी समिति
  • राज्य स्तरीय कार्य समूह
  • जिला स्तरीय समिति
  • प्रखंड स्तरीय समिति
  • कार्य योजना तैयार करने के लिए ग्राम स्तरीय समिति

जल स्वावलंबन योजना के अंतर्गत प्राथमिकता सूची

  • ऐसे गांव जहां IWMP/ अन्य वॉटर शेड परियोजना आदि स्वीकृत है।
  • वह गांव जहां पीने का योग्य पानी उपलब्ध नहीं है यार और फ्लोराइड की मात्रा अधिक है।
  • जिन गांवों में गत 5 वर्षों के दौरान टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की गई है।
  • वह गांव जिन्हें पिछले 5 वर्षों के दौरान अकाल घोषित किया गया हो।
  • वह गांव जहां 70% कृषि भूमि वर्षा पर निर्भर करती है।
  • मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और अन्य योजनाओं के तहत आदर्श गांव।
  • वह गांव जो वन विभाग के क्लस्टर के अंतर्गत आते हैं।
  • योगदान देने के इच्छुक गांव।

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना स्टैटिसटिक्स 

कवर किए गए गांव23993
कुल किए गए काम681142
कुल दान673083183

Jal Swavalamban Yojana Rajasthan

जल स्वावलंबन योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान को जल स्थाई राज्य बनाना है और विभिन्न विभागों के संस्थानों के अभिसरण के जरिये प्रभावी जल संरक्षण को सुनिश्चित करना है| ताकि ग्रामीण इलाकों मे पीने का पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाया जा सके|

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक राजस्थान राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • ग्रामीण क्षेत्र योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं|

जल स्वावलंबन योजना के लाभ

  • मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना को राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के कल्याण के लिए शुरू किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के उन ग्रामीणों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें ज्यादा जरूरत है।
  • इस योजना मे जिन गांव में पिछले पांच वर्ष से टैंकरों द्वारा जल पहुंचाया जा रहा है। उन गांवों को पहले लाभ पहुचाया जाएगा|
  • इसके अलावा ऐसे गांव को प्रथिमता दी जाएगी, जिनमे पांच वर्ष से अकाल पड़ा हुआ है।
  • राज्य में कई गांव ऐसे भी हैं जिन में पीने योग्य पानी भी नहीं है और उसमे फ्लोराइड की मात्रा भी अधिक है| वे गांब इस योजना से लाभाविन्त किए जाएंगे|
  • प्रदेश में ऐसे गांव जहाँ पर 70 % कृषि भूमि वर्षा पर आधारित है, उन सब गांवों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा|
  • जो गांव इस योजना के अंतर्गत लाभ लेना चाहतें हैं उनके यहाँ 4 वर्ष का कार्यक्रम जिसमें प्रत्येक वर्ष का एक चरण होगा।
  • राज्य में लोगों की भागीदारी के लिए 33 जिलों में 295 ब्लॉक में राजस्थान सरकार द्वारा अभियान को चलाया जा रहा है।
  • इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की न्यूनतम आवश्यकता की पूर्ति, जल उपलब्धता एवं अकाल के दौरान पानी के अभाव से उत्पन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
  • योजना के संचालन के लिए आम नागरिक भी राशि का दान कर सकेंगे|
राजस्थान जल स्वावलंबन योजना की मुख्य विशेषताएँ
  • इस योजना से आत्मनिर्भर गांव का गठन किया जाएगा।
  • कृषि योग्य क्षेत्र , सिंचित क्षेत्र व फसल उत्पादन में वृद्धि होगी।
  • फसल पैटर्न में भी बदलाव किया जा सकेगा।
  • मुख्य धारा के बहते पानी में निलंबित तल छट में कमी की जा सकेगी।
  • भूजल के अवक्षय में होने वाली कमी को रोका जा सकेगा।
  • भूजल स्तर में बढ़ोतरी होगी।
  • पेयजल की उपलब्धता मे भी वृद्धि की जा सकेगी।
  • जलसंभर की मुख्य धारा मे सतही प्रवाह उपलब्ध हो सकेगा।
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के लिए कैसे करे आवेदन

Jal Swavalamban Yojana online

  • उसके बाद आपको Registration के विकल्प पे किलक करना होगा| 

Jal Swavalamban Yojana registration

  • अब आपको Citizen के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
  • इस प्रक्रिया के बाद आपको User Name / Password / Capcha Code दर्ज करके Login करना होगा।

Jal Swavalamban Yojana online registration

  • अब आपको राजस्थान मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के विकल्प पे क्लिक है|
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल कर आएगा।
  • जिसमे आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • फुर आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
  • इस प्रकार आपके दवारा राजस्थान मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|
पोर्टल पर लॉगइन कैसे करे

Jal Swavalamban Yojana login

  • अब आपकी स्क्रीन पर login form खुलकर आएगा।
  • जिसमे आपको इस फॉर्म में अपना यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप पोर्टल पर Login कर सकोगे|
योगदान देने की प्रक्रिया
  • सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा| 
  • अब आपको fund the campaign के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

campgain

  • फिर आपको अपनी कैटेगरी का चयन करना है।
  • अब आपके सामने पेमेंट पेज खुल कर आएगा।
  • जिसमे आपको पेमेंट डिटेल्स दर्ज करनी होगी|
  • उसके बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप अपना योगदान दे सकोगे|
ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रोसेस

Jal Swavalamban Yojana lodge grievance

  • उसके बाद आपके सामने Grievance Form खुलके आएगा|
  • जिसमे आपको दी गई जानकारी भरने के बाद Submit बटन पे किलक कर देना है|
  • इस तरह आप ग्रीवेंस दर्ज कर सकोगे|
ग्रीवेंस स्टेटस कैसे चेक करे

Jal Swavalamban Yojana status

Jal Swavalamban Yojana online status

  • अब आपको ग्रीवेंस आईडी या मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • फिर आपको Check Grievance के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
  • Check Grievance के विकल्प पे किलक करते ही ग्रीवेंस स्टेटस आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा|
डोनेशन की डिस्ट्रिक्ट वाइस जानकारी कैसे देखे

Kind Donation District Wise Detail

  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज के दवारा संबंधित जानकारी आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पे आ जाएगी|
वर्क इन प्रोग्रेस डिटेल कैसे देखे

Work Progress Details

  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • जिसमे आपको Face, District and Block का चयन करना होगा।
  • फिर आपको View के विकल्प पर क्लिक कर देना है ।
  • View के विकल्प पे किलक करते ही संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी|
प्रोजेक्ट कवरेज रिपोर्ट कैसे देखे
  • सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा| 
  • अब आपको Menu बार पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको प्रोजेक्ट कवरेज रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपकी स्क्रीन पर निम्नलिखित ऑप्शन खुल कर आएंगे।
  • रूरल
  • अर्बन 
  • यहाँ आपको किसी एक विकल्प का चयन करना है|

Jal Swavalamban project report

  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • जिसमे आपको दी गई जानकारी भरने के बाद View बटन पे किलक कर देना है|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी|
Helpline Number
  • 0141-2921351

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे|