नारी को नमन योजना 2022 | Nari Ko Naman Yojana : आवेदन प्रक्रिया | पात्रता व उद्देश्य

 

|| हिमाचल प्रदेश नारी को नमन योजना | Mukhyamantri Nari Ko Naman Yojana | Nari Ko Naman Scheme Registration | Application Form | Eligibility and Objective || हिमाचल प्रदेश सरकार दवारा राज्य मे महिलाओं को सशक्त वनाने के लिए नारी को नमन योजना को लागू किया गया है| इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को बस किराए मे छूट प्रदान की जाएगी| ये सुविधा पात्र महिलाओं को HRTC बस के जरिये प्रदान की जाएगी| जिससे अब महिलाओं का बस मे सफर करना आसान हो जाएगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – नारी को नमन योजना के वारे मे|

Nari Ko Naman

 

Nari Ko Naman Yojana

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी दवारा राज्य मे महिलाओं के हितो का ध्यान रखते हुए नारी को नमन योजना को शुरू किया गया है| इस योजना के अंतर्गत HRTC बस मे यात्रा करने वाली महिलाओं को बस किराए मे 50% तक की छूट प्रदान की जाएगी| इस योजना का लाभ प्रदेश की सभी वर्ग की महिलाएँ उठा सकेंगी| इसका सीधा-सीधा मतलब यह है कि महिलाओं के लिए बस का टिकट आधे दाम पर ही मिलेगा| इसके अलावा न्यूनतम किराए को 7 रुपए से घटाकर 5 रूपए किया जाएगा| आपको वता दे कि राज्य मे हर रोज करीब एक लाख 25 हजार महिलाएं बसों में सफर करती हैं। बस किराए मे छूट मिलने से इन महिलाओं को काफी राहत मिलेगी|

योजना के मुख्य पहलु

नारी को नमन योजना राज्य की महिलाओं के लिए शुरू कि गई एक कल्याणकारी योजना है| इस योजना का लाभ प्रदेश की महिलाओं को प्रदान किया जाता है| योजना के माध्यम से महिलाओं को HRTC बसो मे यात्रा करने पर बस किराए मे राहत प्रदान की जाती है, ताकि पात्र महिलाओं को बसो मे सुविधा मिल सके और आर्थिक तंगी की शिकार महिलाएँ बसो मे आराम से सफर कर सकेगी| इस योजना की शुरुआत राज्यस्तरीय कार्यक्रम धर्मशाला बस स्टैंड और धर्मशाला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री जी दवारा कि गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बस स्टैंड धर्मशाला से धर्मशाला कॉलेज के सभागार तक HRTC की नई बस में सफर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, ऊना, चंबा, हमीरपुर, शिमला, लाहौल-स्पीति के काजा, सोलन, बिलासपुर, रिकांगपिओ (किन्नौर) और कुल्लू जिले की महिला यात्रियों से संवाद भी किया।

हिमाचल प्रदेश नारी को नमन योजना का अवलोकन

योजना का नामनारी को नमन योजना
किसके दवारा शुरू की गईहिमाचल सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएँ
प्रदान की जाने वाली सहायताबस किराए मे छुट प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटwww.hrtchp.com

नारी को नमन योजना का बजट

इस योजना के लिए सरकार दवारा 60 करोड रूपए का बजट निर्धारित किया गया है| जिसके आधार पर ही पात्र लाभार्थीयों को योजना का लाभ मिलेगा|

HP नारी को नमन योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को HRTC बसो मे सफर करने पर बस किराए मे छुट प्रदान करना है|

नारी को नमन योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक महिला होनी चाहिए|
  • सभी वर्ग की महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं|

Nari Ko Naman Yojana

मुख्यमंत्री नारी को नमन योजना के लाभ

  • नारी को नमन योजना हिमाचल प्रदेश सरकार दवारा महिलाओं को लाभ प्रदान करने के लिए शुरू की गई है|
  • इस योजना के जरिये प्रदेश की महिलाओं को HRTC बसो मे सफर करने पर 50% की छुट प्रदान की जाएगी|
  • महिलाओं को मिलने वाली इस छूट से उनके लिए यात्रा करना आसान हो जाएगा|
  • महिलाओं को 50 फीसदी की छूट सिर्फ हिमाचल प्रदेश की सीमा के अंदर चलने वाली बसों में ही मिलेगी।
  • महिलाओं को बस किराए में 50 फीसदी छूट के अलावा अन्य किसी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी।
  • वोल्वो व सेमी डिलक्स बसों में यह छूट लाभार्थीयों को प्रदान नहीं की जाएगी|
  • अगर किसी कंडक्टर के पास टिकट मशीन में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट वाली टिकट उपलब्ध नहीं है, तो उन्हें मैनुअली 50 प्रतिशत छूट के साथ महिलाओं को टिकट देना होगा।
नारी को नमन योजना कि मुख्य विशेषताएँ
  • महिलाओं को बस किराए मे छुट प्रदान करना
  • पात्र महिलाओं को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना|
  • महिलाओं के जीवन स्तर मे सुधार लाना|
हिमाचल प्रदेश नारी को नमन योजना के लिए कैसे करे आवेदन
  • जो महिलाएँ इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उन्हे HRTC बस मे सफर करना होगा|
  • इन बसो मे सफर करने पर कंडक्टर दवारा लाभार्थी को 50% की छूट प्रदान कि जाएगी|
  • इसके अलावा जहाँ पर महिलाओं के लिए बैठने की सीट उपलव्ध होगी, वह जगह उनके लिए खाली रखी जाएगी|
  • महिलाओं की सुविधा के लिए निर्धारित स्थान पर उन्हे उतारा जाएगा|
  • इस योजना की ज़िम्मेदारी हिमाचल पथ परिवहन निगम HRTC दवारा उठाई जाएगी|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे|