UP Mahila Lakhpati Yojana 2024 : रजिस्ट्रेशन, आवेदन फॉर्म

UP Mahila Lakhpati Yojana : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रुप से सशकत बनाने के लिए महिला लखपति योजना को लागु किया गया है| इस योजना के जरिए स्वयं सहायता समूह में शामिल होने वाली सदस्य महिलाओं को रोजगार के साथ जोड़कर उद्यमी बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और उनकी आमदनी को भी बढ़ाया जाएगा| इस योजना से राज्य की 15 लाख महिलाओं को लखपति बनाने पर कार्य किया जाएगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा| तो आइए जानते हैं – उत्तर प्रदेश महिला लखपति योजना के बारे में|

UP Mahila Lakhpati Yojana

UP Mahila Lakhpati Yojana 2024

प्रदेश में आधी आबादी को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए योगी सरकार द्वारा नई योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है| जिसका नाम है – महिला लखपति योजना| इस योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों की आमदनी बढ़ाकर उन्हें लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है| इस योजना से स्वयं सहायता समूह में शामिल होने वाली सदस्य महिलाओं को रोजगार के साथ उद्यमी बनाने के लिए उन्हे सरकार दवारा वित्तीय मदद मुहैया कराई जाएगी और प्रत्येक महिला सदस्य की न्यूनतम वार्षिक आमदनी को 01 लाख रुपये किया जाएगा| योजना के पहले 03 वर्षों में 15 लाख महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा|

UP महिला लखपति योजना का अवलोकन

योजना का नाममहिला लखपति योजना
किसके दवारा शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार दवारा
लाभार्थी

स्वयं सहायता समूह में शामिल होने वाली महिलाएं

प्रदान की जाने वाली सहायता

रोजगार उपलव्ध करवाकर, आमदनी मे सुधार लाना

योजना का लक्षय

03 वर्षों में 15 लाख महिलाओं को लखपति वनाना|

आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफ़लाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mahilakalyan.up.nic.in

महिला लखपति योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह में शामिल होने वाली सदस्य महिलाओं को रोजगार उपलव्ध करवाकर उन्हे उद्यमी बनाने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना है|

Mahila Lakhpati

Mahila Lakhpati Yojana की निगरानी

महिला लखपति योजना की निगरानी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा की जाएगी| इसकी देखरेख के जरिए ही पात्र लाभार्थीयों को योजना से जोड़ने का काम किया जाएगा|

UP महिला लखपति योजना मे शामिल होंगे 11 जनपद

इस योजना की शुरुआत पहले चरण में 11 जनपदों में की जाएगी| जिनके नाम इस प्रकार हैं –

  1. वाराणसी,
  2. प्रयागराज,
  3. अलीगढ़,
  4. सुलतानपुर,
  5. बहराइच,
  6. बांदा,
  7. बस्ती,
  8. लखीमपुर खीरी,
  9. मिर्जापुर,
  10. हमीरपुर
  11. सोनभद्र

योजना के जरिए पात्र लाभार्थीयों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा

11 जिलों में चरणबद्ध तरीके से अभियान चला कर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को चिन्हित किया जाएगा और उन्हें विभिन्न प्रकार की योजनाओं से जोड़ कर उनकी वार्षिक आय में बढ़ोतरी करने का प्रयास किया जाएगा| इसके साथ ही इन महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा|

टास्क फोर्स का किया जाएगा गठन व उसके कार्य

जिला और विकास खण्ड स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा| अगले वर्ष 30 मार्च के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी| जिला स्तर पर जिलाधिकारी टास्कफोर्स के अध्यक्ष होंगे और मुख्य विकास अधिकारी सचिव होंगे| वहीं उपायुक्त स्वतः रोजगार, उपायुक्त मनरेगा इसके सदस्य होंगे| इसके अलावा कृषि विकास, बागवानी, पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, मत्स्य पालन, पशुपालन के सदस्य भी इस टास्क फोर्स में शामिल किए जाएंगे|

इस टास्क फोर्स दवारा प्रगति की मासिक समीक्षा की जाएगी| टास्क फोर्स का कार्य लखपति महिला ऐप पर विकास खण्ड के सभी स्वयं सहायता समूह की सदस्यों की स्वघोषित आय को अपलोड करने का होगा| इसी के साथ ही मनरेगा में सम्मिलित निजी एवं सामूहिक आजीविका संवर्धन योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा भी टास्क फोर्स द्वारा ही की जाएगी|

Mahila Lakhpati Yojana के जरिए प्रदान की जाने वाली मदद

  • विभिन्न योजनाओं के अमल में स्वयं सहायता समूहों का सहयोग लेना, जिससे सदस्यों को रोजगार मिल सके|
  • घरेलू उद्यम शुरू करने के लिए समूहों को बैंकों से अति रियायती दरों पर बिना किसी गारंटी के ऋण प्रदान करना|
  • स्वयं सहायता समूह के तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए कई तरह के प्लेटफार्म की सुविधा देना|
  • महिला समूहों की सदस्यों को मासिक मानदेय पर ‘बैंक सखी’ की नियुक्त करना|
  • सरकारी अस्पतालों के साथ संबद्ध कर ‘स्वास्थ्य सखी’ के रूप में उनकी तैनाती करना|
  • मनरेगा के तहत मनरेगा मेट का दायित्व देना| श्रमिकों के कामकाज के हिसाब-किताब का जिम्मा संभालना|
  • सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवनों, स्कूलों और अन्य कार्यालयों में कांट्रैक्ट के आधार पर स्वयं सहायता समूहों को काम देना|
  • ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक बनाने का जिम्मा देना|

उत्तर प्रदेश महिला लखपति योजना के लिए पात्रता

  1. आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  2. स्वयं सहायता समूह में शामिल होने वाली महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं|

UP Mahila Lakhpati Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नम्वर

उत्तर प्रदेश महिला लखपति योजना के लाभ

  1. महिला लखपति योजना का लाभ उत्तर प्रदेश की स्वयंसहायता समूह में शामिल होने वाली महिलाओं को प्रदान किया जाएगा|
  2. इस योजना के जरिए महिलाओं को रोजगार के साथ उद्यमी बनाने के लिए वित्तीय मदद प्रदान की जाएगी| 
  3. प्रत्येक महिला सदस्य की न्यूनतम वार्षिक आय को 01 लाख रुपये किया जाएगा|
  4. 03 वर्षों में 15 लाख महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा|
  5. इस योजना को पहले 11 जनपदों मे शामिल किया जाएगा|
  6. योजना को सफल बनाने के लिए समय सीमा भी निर्धारित की जाएगी| 
  7. पात्र लाभार्थीयों तक योजना का लाभ पहुचाने के लिए जिला और विकासखंड स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा|
  8. महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा|
  9. योजना का विस्तार करने के लिए इसे पूरे राज्य मे लागु किया जाएगा|
  10. महिला लखपति योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन व ऑफ़लाइन मोड के जरिए स्वीकार किए जा सकेंगे|

महिला लखपति योजना की मुख्य विशेषताऐं

  • महिलाओं को रोजगार से जोड़ना
  • महिलाओं की आमदनी को बढ़ाना
  • 15 लाख महिलाओं को लखपति वनाना
  • पात्र महिलाओं के जीवन स्तर मे सुधार लाना
  • महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाना |
  • पात्र लाभार्थीयों को आत्मनिर्भर व सशकत बनाना |

UP Mahila Lakhpati Yojana Registration

जो आवेदक योजना के अंतर्गत ऑनलाइन व ऑफ़लाइन मोड के जरिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हे अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि अभी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है| योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी| आवेदन प्रक्रिया जैसे ही शुरू होगी, तो आवेदक ऑनलाइन व ऑफ़लाइन मोड के जरिए आवेदन कर सकेंगे|

Mahila Lakhpati Scheme Helpline Number

आधिकारिक वेबसाइट के शुरू होने के बाद लाभार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किए जाएंगे|

Lakhpati Didi Yojana

आशा करता हूं आपको इस आर्टिकल के द्वारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टिकल अच्छा लगे तो कमेंट और लाइक जरूर करें।