Bihar Krishi Clinic Yojana 2024 : ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन फॉर्म

Bihar Krishi Clinic Yojana : बिहार सरकार ने राज्य के किसानों के लिए बिहार कृषि क्लिनिक योजना को शुरू किया है | इस योजना के जरिए राज्य के किसानों को फसलों से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी| जिससे किसानों को कृषि से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलेगी | कैसे मिलेगा कृषि क्लिनिक योजना का लाभ | इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाएगा और रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे भरा जाएगा | ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|

Bihar Krishi Clinic Yojana 2024

Bihar Krishi Clinic Yojana 2024 in Hindi

बिहार के किसानों को आत्म-निर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार ने नई योजना शुरू की है जिसका नाम है – कृषि क्लिनिक योजना | इस योजना के अंतर्गत कृषि की सभी क्रियाओं की समस्त सुविधाएं एक ही छत के नीचे किसानों को उपलब्ध करवाई जाएंगी| जिसके लिए सरकार कृषि क्लिनिक खोलने वाले युवाओं को अनुदान प्रदान करेगी| इसके साथ ही अब बागवानी और फसलों में दवा छिड़काव शुल्क (कीटनाशक सहित) पर किसानों को 75% अनुदान पर दवा छिड़कने वाले सेवा प्रदाता भी उपलब्ध कराए जाएंगे| इस योजना से किसानों की सिथति मे सुधार आएगा और वे Krishi Clinic Yojana का लाभ लेने के लिए आगे आएंगे|

Overview of Bihar Krishi Clinic Scheme 

योजना का नामबिहार कृषि क्लिनिक योजना
किसके दवारा शुरू की गईबिहार सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के किसान 
प्रदान की जाने वाली सहायता

किसानों की आमदनी मे सुधार लाना 

सरकार दवारा मिलने वाली मदद कृषि क्लिनिक की स्थापना के लिए अनुदना प्रदान करना 
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफ़लाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू की जाएगी

कृषि क्लिनिक योजना का उद्देश्य 

बिहार के सभी प्रखंड स्तर पर कृषि क्लिनिक खोलना, कृषि से जुड़ी सभी प्रकार की सेवाएं एक छत के नीचे उपलब्ध करवाना और राज्य में कृषि क्लिनिक योजना के लिए 202 प्रखण्डों में शुरुआत करना इस योजना के मुख्य उद्देश्य है|

कृषि क्लिनिक खोलने के लिए सरकार दवारा मिलेगी सहायता 

कृषि क्लिनिक की स्थापना में कुल अनुमानित लागत 500,000/- रूपए निर्धारित की गई है| जिसके लिए सरकार ने 40% और अधिकतम 200,000/- रुपये की राशि तय की है और शेष राशि लाभार्थी द्वारा लगाई जाएगी| Bihar Krishi Clinic Yojana के तहत चयनित लाभार्थीयों को बैंक से ऋण प्रदान करवाया जाएगा और चयनित लाभार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण भी मिलेगा| इसके अलावा इन लाभार्थियों को उनकी इच्छा के अनुसार उर्वरक, बीज, कीटनाशक लाइसेंस, कस्टम हायरिंग सेंटर सहित अन्य आवश्यक योजनाओं का लाभ देने में भी प्राथमिकता मिलेगी|

कृषि से जुड़ी जानकारी मिलेगी स्थानीय स्तर पर 

प्रदेश के किसानों को मिट्टी जांच की सुविधा, बीज विश्लेषण की सुविधा, कीट, व्याधि प्रबंधन संबंधित सुझाव, पौधा संरक्षण संबंधित छिड़काव-भुरकाव हेतु आवश्यक उपकरणों और तकनीकी विस्तार की जानकारी स्थानीय स्तर पर दी जाएगी, ताकि उन्हे फसलों से स्वबधित सारी जानकारी एक ही जगह पे मिल सके|

Bihar Krishi Clinic Yojana का क्रियान्वयन

बिहार कृषि क्लिनिक योजना के क्रियान्वयन से राज्य में फसलों के उत्पादन, उत्पादकता और उत्पाद की गुणवत्ता में वढोतरी होगी| जिससे किसानों की आमदनी बढेगी| इस योजना को प्रदेश के सभी 101 अनुमंडलों में शुरू किया जाएगा और वहीं से इस योजना का विस्तार किया जाएगा| लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए प्रत्येक अनुमंडल के 2 प्रखंडों में कृषि क्लीनिक की स्थापना की जाएगी| जिसके लिए एक अनुमंडल के प्रखंड मुख्यालय और दूसरा किसी अन्य चयनित प्रखंड मुख्यालय में स्थापित किया जाएगा| इसके साथ ही ग्रामीण स्तर पर 202 युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे|

बिहार कृषि क्लिनिक योजना के लिए पात्रता 

  • आवेदक को बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • लाभार्थी किसान होना चाहिए|
  • कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक और राज्य या केंद्रीय विश्वविद्यालय अथवा किसी अन्य विश्वविद्यालय से कृषि, उद्यान में स्नातक करने वाले लाभार्थी जिन्होंने ICAR or UGC द्वारा मान्यता प्राप्त हो, उन्हे भी इस योजना का लाभ मिलेगा|
  • इसके अलावा न्यूनतम दो वर्षों का कृषि अथवा उद्यान में अनुभव प्राप्त डिप्लोमाधारी या कृषि विषय में इन्टरमीडिएट और रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान में स्नातक के योग्य लाभार्थी भी योजना का लाभ ले सकेंगे|
  • आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए|

Bihar Krishi Clinic Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड 
  2. स्थायी प्रमाण पत्र 
  3. शैक्षिक योग्यता दस्तावेज 
  4. जमीनी दस्तावेज
  5. बैंक खाता विवरण 
  6. पासपोर्ट साइज फ़ोटो 
  7. मोबाइल नमवर 

कृषि क्लिनिक योजना के लाभ | Benefits

  • बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को फसलों से सवंधित सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए कृषि क्लिनिक योजना की शुरुआत की है|
  • इस योजना के जरिए कृषि की सभी क्रियाओं की समस्त सुविधाएं लाभार्थियों को एक ही छत के नीचे आसानी से मिलेंगी|
  • सरकार कृषि क्लिनिक खोलने वाले युवाओं को अनुदान प्रदान करेगी|
  • बागवानी और फसलों में दवा छिड़काव शुल्क (कीटनाशक सहित) पर किसानों को 75% अनुदान पर दवा छिड़कने वाले सेवा प्रदाता उपलब्ध कराए जाएंगे|
  • इस योजना की स्थापना में कुल अनुमानित लागत 500,000/- रूपए निर्धारित की गई है|
  • Bihar Krishi Clinic Yojana के लिए चयनित लाभार्थीयों को बैंक से ऋण प्रदान करवाया जाएगा और चयनित लाभार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण भी मिलेगा|
  • लाभार्थियों को उनकी इच्छा के अनुसार उर्वरक, बीज, कीटनाशक लाइसेंस, कस्टम हायरिंग सेंटर सहित अन्य आवश्यक योजनाओं का लाभ भी मिलेगा|
  • इस योजना को प्रदेश के सभी 101 अनुमंडलों में शुरू किया जाएगा|
  • प्रत्येक अनुमंडल के 2 प्रखंडों में कृषि क्लीनिक की स्थापना की जाएगी|
  • ग्रामीण स्तर पर 202 युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे|

Bihar Krishi Clinic Yojana Online Registration

जो आवेदक योजना के लिए ऑनलाइन मोड के जरिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि अभी आधिकारिक वेबसाइट शुरू नहीं की गई है। जब वेबसाइट लॉन्च होगी, तो आवेदक दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Krishi Clinic Scheme Application Form Download 

आधिकारिक वेबसाइट के शुरू होने के बाद साइट के Home Page मे “Bihar Krishi Clinic Yojana” का ऑपशन दिखाई देगा| आपको इस विकल्प पे किलक करके Application Form को Download कर लेना है| उसके बाद आपको ये फॉर्म भरना है, फिर इसे सवंधित विभाग मे जाकर जमा करवा देना है|

website

Bihar Krishi Clinic Yojana – Helpline Number

कृषि क्लिनिक योजना के लिए जल्द ही हेल्पलाइन नम्वर भी शुरू किए जाएंगे | जिसके जरिए आवेदक फोन करके योजना के वारे मे सारी जानकारी प्राप्त सकेंगे|    

Bihar Har Ghar Bijli Yojana

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|