Bihar Fasal Vividhikaran Yojana – किसानो को मिलेगी सब्सिडी, Apply Online

Bihar Fasal Vividhikaran Yojana : नींबू, बेल, कटहल और आंवला की खेती करने पर किसानो को मिलेगी सब्सिडी | बिहार सरकार ने राज्य के किसानों की आमदनी मे सुधार लाने के लिए फसल विविधीकरण योजना की शुरुआत की है| इस योजना के जरिए किसानों को विभिन्न फलों की खेती करने पर सब्सिडी दी जा रही है, ताकि किसानों की आर्थिक सिथति मे सुधार लाया जा सके| कैसे मिलेगा बिहार फसल विविधीकरण योजना का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|

Bihar Fasal Vividhikaran Yojana

Bihar Fasal Vividhikaran Yojana

बिहार सरकार ने फसल विविधीकरण योजना को शुरू किया है| इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के जरिए आंवला, नींबू, बेल और कटहल के पेड़ लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिसमे से किसानों को इन फलों की खेती करने पर 50% सब्सिडी का लाभ दिया जाता है। सब्सिडी राशि आवेदक के बैंक खाते में DBT मोड के जरिए स्थानातरित की जाती है। इस योजना से किसानों को ऊपर वताए गए फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित होंगे|

बिहार फसल विविधीकरण योजना के वारे मे

योजना का नामबिहार फसल विविधीकरण योजना
किसके दवारा शुरू की गई  बिहार सरकार दवारा
किसके लिएराज्य के किसानों के लिए 
मदद पहुंचाई जाएगी

सब्सिडी राशि

शुष्क बागवानी करने वाले किसानों को सब्सिडी प्रदान करके  

50 %

आवेदन मोड  ऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in

 

Fasal Vividhikaran Yojana Bihar का उद्देश्य 

किसानों को आंवला, नींबू, कटहल और बेल की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि उनकी आमदनी मे सुधार लाया जा सके|

बिहार फसल विविधीकरण योजना के लाभ | Benefits

  • बिहार सरकार ने बिहार फसल विविधीकरण योजना को शुरू किया है|
  • इस योजना के जरिए किसानों को नींबू, बेल, आंवला और कटहल की खेती करने पर 50% सब्सिडी का लाभ दिया जाता है|
  • फसल विविधीकरण योजना के माध्यम से किसानों को कुल लागत का 50% या अधिकतम 50000 रुपए प्रति हेक्टेयर दिए जाएंगे।
  • लाभार्थी किसानों को सब्सिडी की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • राज्य के 07 जिलों के किसान फसल विविधीकरण योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे|
  • इस योजना का लाभ किसानों को कम से कम 05 पौधों से लेकर 4 हेक्टेयर की खेती करने पर ही मिलेगा|
  • Bihar Fasal Vividhikaran Yojana के माध्यम से शुष्क फलों की खेती करने पर किसानों की आय मे वढोतरी होगी|
  • इस योजना का लाभ किसानों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ही प्रदान किया जाएगा|
  • यह योजना किसानों को पात्र फलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करेगी|
  • बिहार फसल विविधीकरण योजना का लाभ पाकर किसान आत्म-निर्भर व सशकत वनेगे|

फसल विविधीकरण योजना के तहत किसानों को मिलेने वाली सब्सिडी

बिहार फसल विविधीकरण योजना के माध्यम से किसानों को शुष्क खेती करने के लिए सरकार दवारा 50% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। किसानों को आंवला, नींबू, बेल और कटहल के पौधे लगाने पर कुल लागत का 50 फीसदी या अधिकतम 50,000 रुपए प्रति हेक्टेयर दिए जाएंगे। इसके साथ ही इन किसानों को कम से कम 5 पौधों से लेकर 4 हेक्टेयर की खेती करने पर भी सब्सिडी का लाभ मिलेगा। जिसमे से लाभार्थी किसान प्रति हेक्टेयर आंवला और नींबू के 400 पौधे, बेल और कटहल के 100 पौधे लगा सकते हैं।

बिहार फसल विविधीकरण योजना के तहत शामिल जिले 

फसल विविधीकरण योजना का लाभ राज्य के 7 जिलों के किसान उठा सकते हैं। फसल विविधीकरण योजना के लिए चयनित किए गए इन जिलों में मानसून के दौरान बारिश कम होती है। इसलिए इन शुष्क फलों की खेती करने से किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। बिहार के जो 7 जिले योजना के तहत शामिल हैं उनका नाम इस प्रकार से है – 

  • जमुई
  • मुंगेर
  • गया
  • कैमूर
  • रोहतास
  • नवादा
  • औरंगाबाद

Bihar Fasal Vividhikaran Scheme के लिए पात्रता | Eligibility

  • आवेदक को बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • राज्य के किसान योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|
  • लाभार्थी किसान के पास शुष्क फलों की खेती करने के लिए खुद की जमीन होनी चाहिए।
  • किसान न्यूनतम 5 पौधों और अधिकतम 4 हेक्टेयर रकबा की खेती करने पर सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं|
  • आवेदक किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है|

फसल विविधीकरण योजना के लिए Important Documents

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जमीनी दस्तावेज
  • बैंक खाता विवरण 
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Bihar Fasal Vividhikaran Yojana ऑनलाइन आवेदन , Registration

  • सवसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेवसाइट पे जाना होगा|
  • अब आपको Schemes के सेकशन मे जाकर फसल विविधिकरण योजना (शुष्क बागवानी) के अंतर्गत आवेदन करें के विकल्प पे किलक करना होगा|
  • उसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा|
  • अब आपको “फसल विविधिकरण योजना (शुष्क बागवानी) से सम्बंधित मुख्य बातें” ध्यान से पढनी हैं और दिए गए बॉक्स पे टिक करना है|
  • फिर आपको Agree and Continue के बटन पे किलक कर देना है|
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा| फार्म भरने से पहले आपको आवेदक का प्रकार का चुनाव करना है|
  • फिर आपको किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है और विवरण प्राप्त करें के बटन पे किलक करना है|
  • इसके बाद आपको आवश्यक जानकारी ध्यान से भरनी है और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने हैं|
  • सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद आपको अंत मे Submit के बटन पे किलक कर देना है|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आपके दवारा फसल विविधिकरण योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|

ये भी पढ़ें – बिहार पान विकास योजना 

Bihar Fasal Vividhikaran Yojana – Helpline Number

जो किसान बिहार फसल विविधीकरण योजना के लिए मदद पाना चाहते हैं, तो उन्हे हेल्पलाइन नम्वर पे संपर्क करना होगा| जिन पात्र किसानों को योजना के वारे मे फिर भी किसी परेशानी का सामना करना पड रहा है तो वे इस नम्वर पे 0612-2547772 संपर्क कर सकते हैं|

Fasal Vividhikaran Yojana – Important Links

Official WebsiteClick Here
Online RegistrationClick Here

 

आशा है हमने आपको इस आर्टीकल के जरिए सारी जानकारी पूरी तरह से दे दी है| अगर आपको ये आर्टीकल अच्छा लगता है तो आप कॉमेट और लाइक जरूर र सकते हैं|