बिहार प्याज भंडारण योजना 2024 : Registration, स्टोरेज हाउस बनाने के लिए मिलेगी सब्सिडी

Bihar Pyaj Bhandaran Yojana : बिहार के किसानों के लिए राज्य सरकार ने प्याज भंडारण योजना को शुरू किया गया है | इस योजना के जरिए बिहार सरकार किसानों को प्याज भंडारण के लिए सब्सिडी प्रदान करेगी ताकि उन्हें स्टोरेज हाउस बनाने के लिए मदद मिल सके | कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा | ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा |

Bihar Pyaj Bhandaran YojanaPyaj Bhandaran Yojana 2024

बिहार सरकार ने प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्याज भंडारण योजना की शुरुआत की है | इस योजना के माध्यम से सरकार प्याज भंडार निर्माण पर किसानों को सब्सिडी प्रदान करेगी | आपको बता दें कि बिहार सरकार प्याज स्टोरेज हाउस बनाने के लिए 75% तक सब्सिडी देगी। जिसके लिए किसानों को मात्र 25% पैसा प्याज स्टोरेज हाउस के निर्माण हेतु ही खर्च करना होगा। इस सुविधा से किसान प्याज स्टोरेज हाउस खोलने से अपनी प्याज की फसल को सुरक्षित रख सकेंगे और अन्य किसानों को भी प्याज स्टोरेज की सुविधा दे सकेंगे। प्याज स्टोरेज हाउस बनाकर किसान अच्छी कमाई कर सकेंगे |

बिहार प्याज भंडारण योजना का अवलोकन

योजना का नाम Pyaj Bhandaran Yojana
किसके द्वारा शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान

प्रदान की जाने वाली सहायता

प्याज भंडार निर्माण पर किसानों को सब्सिडी प्रदान करना 
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://horticulture.bihar.gov.in/

Pyaj Bhandaran Yojana का उद्देश्य 

राज्य के किसानों को प्याज भंडार निर्माण पर सब्सिडी प्रदान करना है, ताकि किसानों की आमदनी में सुधार लाया जा सके |

प्याज भंडारण योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी

बिहार सरकार Pyaj Bhandaran Yojana के लिए 50 मीट्रिक टन क्षमता का प्याज स्टोरेज हाउस बनाने के लिए सब्सिडी प्रदान करेगी। जिसके लिए सरकार ने 50 मीट्रिक टन क्षमता के प्याज स्टोरेज हाउस की इकाई लागत तय की है। किसानों को इस योजना के लिए सरकार की तरफ से 75% यानी 4.50 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी। अगर किसान प्याज भंडारण योजना के तहत प्याज स्टोरेज यूनिट का निर्माण करते हैं तो उन्हें केवल 1.50 लाख रुपए का ही भुगतान करना होगा |

Bihar Pyaj Bhandaran Yojana में शामिल जिले 

  1. बक्सर,
  2. नवादा,
  3. शेखपुरा,
  4. औरंगाबाद,
  5. गया,
  6. नालंदा
  7. पटना

बिहार प्याज भंडारण योजना के लिए पात्रता 

  • आवेदक को बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए |
  • लाभार्थी किसान होना चाहिए |
  • आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए |

Pyaj Bhandaran Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • भंडारण के लिए जमीन का विवरण
  • जमाबंदी की नकल
  • किसान DBT संख्या
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण 
  • मोबाइल नंबर

प्याज भंडारण योजना के लाभ 

  • बिहार सरकार ने राज्य के किसानों के लिए Pyaj Bhandaran Yojana को शुरू किया है |
  • इस योजना के जरिए किसानों को प्याज भंडार निर्माण के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी | 
  • बिहार सरकार प्याज स्टोरेज हाउस बनाने के लिए किसानों को  75% तक सब्सिडी देगी। जिसमें से आवेदक को 25% पैसा प्याज स्टोरेज हाउस के निर्माण हेतु खुद खर्च करना होगा।
  • लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी की राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी |
  • Pyaj Bhandaran Yojana से किसानों की आय में सुधार आएगा |
  • पात्र किसान योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित होंगे |
  • प्याज भंडारण योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड के जरिए स्वीकार किए जा सकेंगे |

Bihar Pyaj Bhandaran Yojana Registration

  • सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • अब आपको Schemes के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • फिर आपको सब्जी विकास योजना के सेकशन मे जाकर आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा |
  • इस पेज में आपको दिए गए बॉक्स पर टिक करना है और Agree and Continue के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  • इसके बाद आपको डीबीटी पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है और विवरण प्राप्त करें के ऑपशन पर क्लिक कर देना है |
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा |
  • इस फॉर्म में आपको आवश्यक जानकारी भरनी है और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने हैं |
  • फिर आपको अंत में Submit के बटन पर क्लिक कर देना है|
  • इस तरह आप योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे |

Pyaj Bhandaran Yojana Helpline Number

अगर आपको इस योजना के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं – 0612-2547772

Plug and Play Yojana

आशा करता हूँ आपको इस आर्टिकल के द्वारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टिकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करें|