Eklavya Sports Fund Kosh Yojana 2024 : रजिस्ट्रेशन, आवेदन फॉर्म

Eklavya Sports Fund Kosh Yojana : उत्तर प्रदेश सरकार दवारा राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के भविष्य को उज़्जवल वनाने के लिए एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना की शुरुआत की गई है| इस योजना के जरिए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा| जिसके लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार दवारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना के वारे मे|

Eklavya Sports Fund Kosh Yojana

Eklavya Sports Fund Kosh Yojana 2024

एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना को उत्तर प्रदेश सरकार दवारा राज्य के अनुभवी खिलड़ियों के लिए चलाया गया है| इस योजना के अंतर्गत खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष उनके खेल के हिसाब से धनराशि प्रदान की जाएगी| इससे खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा| Eklavya Krida Kosh Yojana को पूरे राज्य मे चलाया गया है, ताकि खिलाडी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके| जिससे उन्हे आगे वढने का अवसर मिले और आगे चलकर वे अपने राज्य व देश का नाम रोशन कर सके|     

Eklavya Krida Kosh Yojana का अवलोकन

योजना का नामएकलव्य क्रीड़ा कोष योजना
किसके दवारा शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ी
प्रदान की जाने वाली सहायताखिलाड़ियों को खेल के हिसाव से धन राशि प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटupsports.gov.in/sportsdirectorate 

एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना मे शामिल खेल

  1. एशियन चैंपियनशिप,
  2. एशियन गेम्स,
  3. वर्ल्ड कप,
  4. विश्व चैंपियनशिप,
  5. एशिया कप
  6. जूनियर एशियन चैंपियनशिप,
  7. जूनियर विश्व चैंपियनशिप,
  8. जूनियर वर्ल्ड कप,
  9. यूथव जूनियर एशियन कप,
  10. यूथ ओलंपिक गेम्स,
  11. यूथ वर्ल्ड कप,
  12. जूनियर/यूथकॉमन वेल्थ गेम्स,
  13. साउथ एशियन गेम्स
  14. मिनी/ कैडेट, सब जूनियर, यूथ जूनियर, सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप, नेशनल गेम्स,
  15. खेलों इंडिया गेम्स,
  16. स्कूल नेशनल प्रतियोगिता

योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता

  • एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना के तहत खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष उनके खेल के हिसाब से धनराशि मिलेगी।
  • पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को शारीरिक विकास एवं डाइट मनी के लिए 3,00,000/- रुपये प्रतिवर्ष 
  • जूनियर एशियन चैंपियनशिप, जूनियर विश्व चैंपियनशिप, जूनियर वर्ल्ड कप, यूथ व जूनियर एशिया कप, एशियन कप, यूथ ओलंपिक गेम्स, यूथ वर्ल्ड कप, जूनियर/यूथ कॉमन वेल्थ गेम्स, साउथ एशियन गेम्स में पदक विजेता एंव प्रतिभागी खिलाड़ियों को 2,00,000/- रुपए प्रतिवर्ष 
  • मिनी/कैडेट, सबजूनियर, यूथ जूनियर, सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप, नेशनल गेम्स, खेलों इंडिया गेम्स, स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को सीनियर वर्ग के लिए 1,00,000/- लाख रुपये 
  • जूनियर एवं यूथ वर्ग के लिए 75,000/- रुपये  
  • मिनी/कैडेट, सब जूनियर आयु वर्ग के लिए 50,000/- रुपये प्रतिवर्ष का अनुदान
  • अगर कोई खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करता है। कोचिंग कैप के लिए चयनित होता है तो उसे 5,00,000/- रुपये की आर्थिक सहायता प्रतिवर्ष 
  • आवश्यक उपकरण के लिए खिलाड़ियों को अधिकतम 5,00,000/- रुपये का अनुदान 
  • इसके साथ ही प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण के दौरान चोट लगने पर उपचार के लिए अधिकतम 5,00,000/- रुपये रुपये दिए जाने का प्रावधान है|

UP एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना का उद्देश्य

Eklavya Sports Fund Kosh Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनुभवी खिलाड़ियों को उनके खेल के हिसाव से राज्य सरकार दवारा आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि ये खिलाडी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल के जरिए वेहतर प्रदर्शन कर सके| जिससे वे आगे चलकर अपने राज्य व देश का नाम रोशन कर सकेंगे|

उत्तर प्रदेश एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना के लिए पात्रता

  1. आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  2. लाभार्थी खेल से जुड़ा होना चाहिए|

एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नम्वर

UP Eklavya Krida Kosh Yojana के लाभ

  1. एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदान किया जाएगा|
  2. इस योजना के जरिए राज्य के खिलाडी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे|
  3. Eklavya Krida Kosh Yojanaसे राज्य मे छिपी खेल प्रतिभा को आगे लाने का प्रयास किया जाएगा|
  4. इस योजना से उन युवाओं को सहायता मिलेगी, जिनके परिवार कि आर्थिक दशा अच्छी नही है|
  5. इस योजना से राज्य मे अनुभवी खिलाड़ियों की पहचान होगी|
  6. जो खिलाड़ी अपने खेल मे अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उन्हे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा|
  7. खिलाड़ियों के लिए चैंपियनशिप, एशिया कप, वर्ड कप जैसे गेम्स का आयोजन किया जाएगा| जो खिलाड़ी इन गेम्स मे अच्छा प्रदर्शन करेंगे| उन्हे आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी|
  8. योजना के जरिए लाभार्थी खिलाड़ियों को जो आर्थिक मदद मिलेगी, वे उनके बैंक अकाउंट या चेक के जरिए भेजी जाएगी|
  9. इस योजना से राज्य के अन्य युवाओं का भी खेल के प्रति रुझान वढेगा|

उत्तर प्रदेश एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना की मुख्य विशेषताएं

  • राज्य के अनुभवी युवाओं को उनके खेल के हिसाब से सहायता प्रदान करना
  • युवाओं को योजना का लाभ लेने के प्रेरित करना
  • उन युवाओं की पहचान करना, जो अच्छे खिलाड़ी हैं|
  • खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका देना
  • पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशकत वनाना|

Eklavya Sports Fund Kosh Yojana Registration

  • सवसे पहले लाभार्थीयों को अपने जिले के खेल कार्यालय मे जाना होगा|
  • उसके बाद आपको वहाँ से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है|
  • फिर आपको इस फॉर्म मे आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी|
  • अब आपको मांगे गए दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच कर देने हैं|
  • सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद आपको अंत मे ये फॉर्म वहाँ पे जमा करवा देना है, जहाँ से आपने इसे लिया था|
  • इस तरह आपके दवारा योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|

Eklavya Sports Fund Kosh Scheme Helpline Number

एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना के लिए हेल्पलाइन से सबंधित जानकारी जिले के खेल कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है |

Rastriya Parivarik Labh Yojana

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|