मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना | MP Free UPSC Coaching : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना | MP Free UPSC Coaching : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के SC वर्ग के युवाओं के लिए फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना को लागु किया है| इस योजना के जरिए अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की विभिन्न स्तर की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए फ्री कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि इन युवाओं को आगे की पढ़ाई करने के लिए आर्थिक तंगी का सामना न करना पडे| कैसे मिलेगा Free UPSC Coaching Yojana का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|

MADHYA PRADESH FREE UPSC COACHING YOJANA

मध्य प्रदेश के SC वर्ग के युवाओं के भविष्य को उज़्जवल वनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना की शुरुआत की है| इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग से सवंधित अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की विभिन्न स्तर की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए निशुल्क कोचिंग दिलाई जाएगी। MP Free UPSC Coaching Yojana को जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा संचालित किया जाएगा। योजना के तहत चयनित युवक व युवतियों को परिवहन, आवास और भोजन की सुविधा के लिए हर महीने निर्धारित राशि दी जाएगी | इसके साथ ही उन्हे किताबें खरीदने के लिए पैसे भी दिए जाएंगे। लाभार्थियों को दी जाने वाली ये राशि उनके बैंक खाते मे जमा की जाएगी| आपको वता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को MPTAAS पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीकरण करना होगा। जिसके बाद ही पात्र युवाओं दवारा फ्री सिविल सेवा योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा सकेगा।

Overview of the MP Free UPSC Coaching Yojana

योजना का नामफ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना
किसके दवारा शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार दवारा
विभागआदिम जाति कल्याण विभाग
लाभार्थीअनुसूचित जाति वर्ग के युवक व युवतियाँ
प्रदान की जाने वाली सहायता

निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलवध करवाना

आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.tribal.mp.gov.in

MP फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के गरीव वर्ग से सवंधित युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग की विभिन्न स्तर की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए निशुल्क कोचिंग देना है, ताकि SC वर्ग के युवा अपने सपने को साकार कर सकें|

निशुल्क सिविल सेवा कोचिंग योजना के तहत मिलने वाली सुविधाएं

मध्य प्रदेश सिविल सेवा कोचिंग योजना के माध्यम से लाभार्थी युवाओं को जो सुविधाएं प्रदान की जाएगी, उनका विवरण इस प्रकार है –

  • SC वर्ग के अभ्यर्थियों को दिल्ली में  निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाना
  • योजना के तहत संबंधित कोचिंग की फीस प्रदान करना| ये राशि अधिकतम 2 लाख रुपए होगी।
  • लाभार्थियों को किताबें खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा 15000/- रुपए की राशि का वितरण करना। इस राशि को केवल एक बार ही जमा किया जाएगा|
  • इसके साथ ही लाभार्थीयों को आवास, परिवहन और भोजन सुविधा के लिए हर महीने 12,500 रुपए की राशि भी दी जाएगी।
  • आवेदको को योजना के तहत दी जाने वाली राशि उनके बैंक खाते मे जमा की जाएगी|
  • ये राशी आवेदक को 18 महीने तक प्रदान की जाएगी|

 Madhya Pradesh Free UPSC Coaching Yojana के लिए चयन प्रक्रिया

  • ऐसे लाभार्थी जिन्होंने MPPSC मुख्य परीक्षा बीते 3 सालों में उत्तीर्ण की है उनका फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना के तहत सीधे तोर पर चयन किया जाएगा।
  • बची हुई सीटों मे ग्रेजुएशन करने वाले युवक व युवतियों को स्नातक सतर पर प्राप्त अंकों के जरिए मेरिट के आधार पर चयनित किया जाएगा।
  • 5 फ़ीसदी सीटें जरूरतमंद एवं होनहार बच्चों के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

मध्य प्रदेश निशुल्क सिविल सेवा कोचिंग योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • अनुसूचित जाति वर्ग से सवंधित युवा योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|
  • आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए|
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

MP Free UPSC Coaching Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

मध्य प्रदेश निशुल्क सिविल सेवा कोचिंग योजना के लाभ

  • मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के SC वर्ग के युवाओं के लिए निशुल्कसिविल सेवा कोचिंग योजना को शुरू किया है|
  • इस योजना के जरिए अनुसूचित जाति के युवक व युवतियों को राज्य सरकार द्वारा UPSC की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी|
  • ये कोचिंग लाभार्थियों को दिल्ली में उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना मे होने वाला सारा खर्च मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
  • इस योजना मे चयनित लाभार्थियों को निशुल्क कोचिंग, किताबें खरीदने के लिए 15,000 रुपए ,परिवहन, भोजन और आवास की सुविधा के लिए हर महीने सरकार 12,500 रुपए की राशि आवेदक के बैंक खाते में DBT मोड कए जरिए स्थानातरित की जाएगी।
  • आवेदक को निशुल्क सिविल सेवा कोचिंग योजना के तहत दी जाने वाली सुविधाएं 18 महीने तक प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ राज्य के SC वर्ग से सवंधित व होनहार चयनित युवाओं को ही  प्रदान किया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश निशुल्क सिविल सेवा कोचिंग योजना का लाभ पाकर आवेदको को कोचिंग के लिए आर्थिक तंगी का सामना नही करना पडेगा|
  • ये योजना पूरे राज्य मे शुरू की जाएगी|
  • MP Free UPSC Coaching Yojana का लाभ लेने कए लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • इस योजना के लिए आवेदन आवेदक को 01 वार ही प्रदान किया जाएगा|
  • ये योजना पात्र लाभार्थियों को विना किसी भेदभाव के लाभ प्रदान करेगी|

फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना की मुख्य विशेषताएं

  • SC वर्ग के युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग की विभिन्न स्तर की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान करना
  • लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना
  • पात्र हितग्राहियों को आत्म-निर्भर व सशकत वनाना|

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश लाड़ली बहना गैस सिलेंडर योजना 

How to Register profile on MPTAAS portal for Madhya Pradesh Free UPSC Coaching Yojana

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना

  • उसके बाद आपको महत्वपूर्ण लिंक के सेक्शन में जाकर नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस ऑपशन पे क्लिक करने के बाद आपके सामने प्रोफाइल पंजीकरण करने हेतु नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज मे आवश्यक जानकारी भरनी है जैसे कि – आपका नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, लिंग, मोबाइल नंबर, पिन कोड, शहर/नगर/गांव, वैवाहिक स्थिति, ईमेल एड्रेस, जाति प्रमाण पत्र क्रमांक आदि|

UPSC Coaching Yojana Madhya Pradesh

  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको सुरक्षित करें एवं आगे जाए के ऑप्शन पर क्लिक करना कर देना है|
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज मेआपको अपनी फोटो अपलोड करनी होगी।
  • फिर आपको अंत मे Submit के बटन पर क्लिक कर देना है|
  • इसप्रक्रिया का पालन करकए आपकी प्रोफाइल पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

How to Apply under MP Free UPSC Coaching Yojana

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना

  • अब आपको योजनाएं और पुरस्कार के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • फिर आपको हितग्राही मूलक के ऑप्शन पर क्लिक देना होगा|
  • इस ऑपशन पे क्लिक करने के बाद आपको UPSC सिविल सेवा कोचिंग के बटन पर क्लिक करना है|

Free UPSC Coaching MP

  • UPSC सिविल सेवा कोचिंग के बटन पे किलक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको ये आवेदन फॉर्म ध्यान से भरना होगा।
  • उसके बाद इस फॉर्म में मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • फिरआपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
  • इस तरह आपके दवारा मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना के तहत सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन कर दिया जाएगा|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करें|