सांझा बाजार योजना 2024 : रजिस्ट्रेशन, Application Form PDF

सांझा बाजार योजना : हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए Sanjha Bazaar Yojana को शुरू किया है | इस योजना के माध्यम से सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं के उत्पादों को बाजार तक पहुंचाया जाएगा | जिससे उनकी आमदनी मे सुधार होगा | कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्या होगी | उसके लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ़ना होगा |

Sanjha Bazaar Yojana

Haryana Sanjha Bazaar Yojana 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सांझा बाजार योजना को शुरू करने की घोषणा की है | इस योजना के जरिए प्रदेश के सभी जिलों मे सांझा बाजार खोले जाएंगे | इन बाजारों के माध्यम से सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाएं अपने उत्पाद इन बाजारों मे आसानी से बेच सकेंगी | इस सुविधा से इन महिलाओं की पहचान बनेगी और ज्यादा से ज्यादा लोग सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं के संपर्क मे आएंगे | जिससे उनकी आमदनी मे बढ़ोतरी होगी | अब गांव में तैयार हुए उत्पादों को शहरों तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा |

सांझा बाजार योजना का अवलोकन

योजना का नाम Sanjha Bazaar Yojana
किसके दवारा शुरू की गई हरियाणा सरकार दवारा
लाभार्थी राज्य की सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाएं
प्रदान की जाने वाली सहायता

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना

आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट https://wcdhry.gov.in/

सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण 

Sanjha Bazaar Yojana के तहत महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा| जिसके लिए उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए सांझा बाजार की व्यवस्था की गई है| सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं कई तरह के उत्पाद तैयार कर रही हैं, जिन्हें इस योजना के माध्याम से लोगों के बीच पहुंचाने का काम किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग महिलाओं के बनाए गए प्रोडक्ट को खरीद सकें |

6 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ 

सांझा बाजार योजना के जरिए आजविका मिशन से जुड़ी 6 लाख से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा| इन महिलाओं से प्रेरित होकर राज्य की दूसरी महिलाओं को भी योजना मे शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे महिलाओं के मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी |

Sanjha Bazaar Yojana का उद्देश्य 

राज्य की पात्र महिलाओं को अपने उत्पादों को बेचेने के लिए बाजार की व्यवस्था करना है ताकि इन महिलाओं के प्रोडक्ट लोगों तक आसानी से पहुंच सकें |

सांझा बाजार योजना के लिए पात्रता 

  1. आवेदक को हरियाणा राज्य का निवासी होना चाहिए |
  2. सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाएं योजना का लाभ ले सकेंगी |

Important Documents 

  • आधार कार्ड 
  • स्थायी प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता विवरण 
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो 
  • मोबाइल नंबर 

हरियाणा सांझा बाजार योजना के लाभ 

  1. हरियाणा सरकार ने सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं के लिए सांझा बाजार योजना को शुरू किया है |
  2. इस योजना के जरिए हर जिलें मे सांझा बाजार खोले जाएंगे |
  3. इन बाजारों में ये महिलाएं अपने तैयार किए गए उत्पादों को आसानी से बेच सकेंगी |
  4. सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को बेचने के लिए पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा |
  5. उसके बाद ये महिलाएं अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचा सकेंगी |
  6. सांझा बाजार योजना से अब गाँव मे बना हुआ सामान शहरों तक पहुंचाया जाएगा |
  7. इस योजना से प्रदेश की 6 लाख से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित होंगी |
  8. Sanjha Bazaar Yojana से पात्र महिलाओं की आमदनी मे सुधार आएगा |
  9. इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर व सशक्त बनेगी |

Sanjha Bazaar Yojana Registration

  • जो महिलाएँ सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं उन्हे अपने जिले मे सांझा बाजार तक पहुंचना है |
  • उसके बाद उन्होंने जो प्रॉडेकट तैयार किए होंगे उन्हे इन बाजारों मे बेचा जाएगा |
  • जब ये महिलाएँ अपने उत्पादों को बाजार में बेचेंगी तो उन्हे उसके अच्छे दाम मिल जाएंगे |

Sanjha Bazaar Scheme Helpline Number 

इस योजना के लिए हेल्पलाइन के बारे मे जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त की जा सकती है |

Mahila Samridhi Yojana

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे|