HP राजीव गांधी स्वरोजगार योजना | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Application Form | हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य मे रोजगार के अवसर मे वढोतरी लाने के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार योजना को लागु किया है| इस योजना के जरिए राज्य के युवाओं को व्यवसाय स्थापित करने के लिए सरकार दवारा आर्थिक मदद प्रदान की जाती है, ताकि राज्य मे वेरोजगारी दर को कम किया जा सके| कैसे मिलेगा Rajiv Gandhi Yuva Swarojgar Yojana का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाएगी| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| HP Startup Yojana
RAJIV GANDHI YUVA SWAROJGAR YOJANA
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार योजना को शुरू करने की घोषणा की है| इस योजना के अंतर्गत राज्य के युवाओं को ई-बसें, इलेक्ट्रिक टैक्सियां, इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके साथ ही 1 मेगावाट तक वाणिज्यिक सौर ऊर्जा परियोजना और मत्स्य पालन की परियोजनाओं के लिए भी युवाओं को प्रोत्साहन व सुविधाएं प्रदान की जाएगी। ताकि युवाओं को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा सके और उनकी आर्थिक सिथति को वेहतर वनाया जा सके|
राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के लिए प्रदान किया जाने वाला अनुदान
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू जी ने बताया है कि – अगर कोई डेंटल क्लीनिक की स्थापना करना चाहता है या फिर मच्छी पालन से जुड़ी परियोजनाओं का विस्तार करना चाहता है तो उन्हे सरकार दवारा अनुदान प्रदान किया जाएगा। सरकार दवारा दिया जाने वाला अनुदान 60 लाख रुपए तक के उपकरण के लिए देय होगा । अनुदान की जानकारी नीचे गई है –
कैटेगरी | अनुदान |
जनरल (Gen) | 25% |
अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ ST) | 30% |
महिला /दिव्यांग (Women/Disabled) | 35% |
सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए | 40% |
इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए | 50% |
About of the Rajiv Gandhi Yuva Swarojgar Yojana
योजना का नाम | राजीव गांधी स्वरोजगार योजना |
किसके दवारा शुरू की गई | हिमाचल प्रदेश सरकार दवारा |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
प्रदान की जाने वाली सहायता | स्वरोजगार शुरू करने में मदद पहुचाना एवं हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफ़लाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द शुरू की जाएगी |
HP राजीव गांधी स्वरोजगार योजना का उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को 2026 तक देश का पहला ‘हरित ऊर्जा राज्य’ बनाना है और इसे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करना है। Himachal Pradesh Govt. Schemes
Himachal Rajiv Gandhi Yuva Swarojgar Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए|
- वे नागरिक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं, जो व्यवसाय करना चाहते हैं|
- लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए|
हिमाचल राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- मशीनरी के बिल
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (दिव्यांग होने की स्थिति में)
- पंजीकृत मोबाइ लनंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के लाभ
- हिमचल प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिको के ल्याण के लिए राजीवगांधी स्वरोजगार योजना की शुरुआत की है|
- यह योजना हिमाचल को वर्ष-2026 तक देश का पहला ‘हरित ऊर्जा राज्य’ बनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी।
- इस योजना के माध्यम से राज्यके युवाओं को ई-टैक्सियां, ई-बसें, ई-ट्रक खरीदने और एक मेगावाट तक वाणिज्यिक सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए प्रोत्साहन, रियायतें और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
- योजना को विस्तार देने के लिए दंत क्लीनिक स्थापित करने के लिए मशीनरी और उपकरणों की खरीद और मत्स्य पालन पर आधारित परियोजनाओं व इसके प्रसंस्करण को भी इसमें शामिल किया गया है।
- इस योजना के लिए 60 लाख तक के संयंत्र और मशीनरी की खरीद पर 25% से लेकर 35% तक अनुदान का प्रावधान किया गया है।
- इसी के साथ ही दूसरी ओर इसमें जरूरी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 50% सब्सिडी और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 40% सब्सिडी भी सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी|
- इस योजना से राज्य के युवाओं को अपने राज्य मे ही रोजगार मिल सकेगा|
- यह योजना लाभार्थीयों के आर्थिक रूप से मजबूत वनाएगी|
हिमाचल राजीव गांधी स्वरोजगार योजना की मुख्य विशेषताएं
- राज्य के युवाओं को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना
- राज्य मे रोजगार के अवसर मे वढोतरी लाना
- प्रदेश को देश का पहला ‘हरित ऊर्जा राज्य’ बनाने का कार्य करना
- योजना का लाभ लेने वाले युवाओं को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना|
How to Online Registration for the Rajiv Gandhi Yuva Swarojgar Yojana
जो आवेदक योजना के लिए ऑनलाइन मोड के जरिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि अभी आधिकारिक वेबसाइट शुरू नहीं की गई है। जब वेबसाइट लॉन्च होगी, तो आवेदक दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
HP Rajiv Gandhi Yuva Swarojgar Yojana – Application Form Download
आधिकारिक वेबसाइट के शुरू होने के बाद साइट के Home Page मे आपको “Rajiv Gandhi Yuva Swarojgar Yojana Application Form Download” का ऑपशन दिखाई देगा| आपको इस विकल्प पे किलक करके Application Form को Download कर लेना है| उसके बाद आपको ये फॉर्म भरना है, फिर इसे सवंधित विभाग मे जाकर जमा करवा देना है|
Himachal Rajiv Gandhi Yuva Swarojgar Scheme – Helpline Number
राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के लिए जल्द ही हेल्पलाइन नम्वर भी शुरू किए जाएंगे| जिसके जरिए आवेदक योजना के सवंध मे विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे|
आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|