हिमाचल दर्शन सेवा योजना हुई शुरू | HRTC बस सेवा 100 नए रूटों पर चलेगी | How to Registration

प्यारे दोस्तों हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमेशा से ही नागरिको के लिए वेहतर और कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है| जिसके जरिए उनकी सिथति को वेहतर वनाया गया है|

तो ऐसे मे आज हम आपको “हिमाचल दर्शन सेवा योजना” के वारे मे वता रहे हैं| इस योजना के जरिए HRTC बस सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को शक्तिपीठों के दर्शन करवाए जाएंगे। जिसके लिए श्रद्धालुओं को बस सेवा का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करवानी होगी| इस योजना का लाभ श्रद्धालुओं को किस तरह से मिलेगा, तो इसके लिए आपको ये आर्टिकल अंत तक पढना होगा|

Table of Contents

हिमाचल दर्शन सेवा योजना | HP Darshan Seva Yojana in Hindi

हिमाचल प्रदेश सरकार ने भक्तों व श्रद्धालुओं को शक्तिपीठों के दर्शन करवाने के लिए दर्शन सेवा योजना की शुरुआत की है| इस योजना के माध्यम से जो भी श्रद्धालु होंगे, जो शक्तिपीठों के दर्शन करना चाहते हैं, तो उनकी सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) बस सेवा को चलाएगा| इस बस सेवा के जरिए ही लोगों को चिंतपूर्णी, माता ज्वाला जी, माता चामुंडा माता नैना देवी तथा बाबा बालक नाथ जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाएं जाएंगे|

Darshan Seva Yojana के वारे मे

योजना का नामदर्शन सेवा योजना
किसके शुरू की गई हिमाचल प्रदेश सरकार दवारा
किसके लिएभक्तों व श्रद्धालुओं के लिए 
मदद पहुंचाई जाएगी

धार्मिक स्थलों व शक्तिपीठों के दर्शन करवाना 

आवेदन मोड  ऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट online.hrtchp.com

 

HP दर्शन सेवा योजना का उद्देश्य 

भक्तों व श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों व शक्तिपीठों के दर्शन करवाने के लिए बस सेवा का लाभ देना है, ताकि भक्तों को दर्शन करने के लिए भीड़-भाड़ वाले इलाकों मे न जाना पडे|

दर्शन सेवा योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप मे चलाई जाएगी 

हिमाचल पथ परिवहन निगम दर्शन सेवा योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करेगा। योजना के शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं को राज्य व राज्य के बाहर स्थित धार्मिक स्थलों में आने जाने की सुविधा बस के माध्यम से मिलेगी, ताकि वे आसानी से शक्तिपीठों के दर्शन कर सके|

दर्शन सेवा योजना चरणों मे होगी शुरू 

दर्शन सेवा योजना को चरणों से शुरू किया जाएगा| जिसमे से पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर धर्मशाला से बस सेवा शुरु की जाएगी। इसके बाद ही पूरे राज्य मे योजना का विस्तार कर दिया जाएगा और प्रमुख मंदिरों को भी दर्शन सेवा योजना से जोड दिया जाएगा। इसके साथ ही HRTC हरिद्वार, वृंदावन, अयोध्या और खाटू श्याम जैसे धार्मिक स्थलों पर पहुँचने के लिए यात्रियों को दर्शन का लाभ देने हेतु आने-जाने की सुविधा भी उपलवध करवाएगी।

HP Darshan Seva Yojana के लिए 100 नए बस रूट होंगे शुरू 

दर्शन सेवा योजना के जरिए राज्य के धार्मिक स्थलों से प्रदेश के भीतर व अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों व शक्तिपीठों के लिए HRTC दवारा 100 नए बस रूट चलाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों में आने-जाने की सुविधा मिल सके।

दर्शन सेवा योजना का होगा संचालन 

इस योजना के संचालन के लिए चिंतपूर्णी में एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा| जिसके जरिए माता चिंतपूर्णी मंदिर तथा पर्यटक सुविधा परिसरों का निर्माण किया जाएगा। योजना के तहत कार्यों को सही ढंग से करने के लिए एक विश्व स्तरीय सलाहकार की भी नियुकित की जाएगी| प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए विशेष फैसले भी लिए जाएंगे। 

योजना के अंतर्गत क्रियाकलापों को देखने के लिए 3D फिल्म की सुविधा मिलेगी 

श्रद्धालुओं के लिए मंदिर मे प्रतिदिन के सभी क्रियाकलापों को देखने के लिए 3D फिल्म की सुविधा दी जाएगी| जिसके लिए 101 रुपए की मामूली रकम रखी गई है| श्रद्धालु लिफ्ट परिसर के पास लगे कियोस्क पर जाकर वर्चुअल रियलिटी हेडसेट के जरिए 3D फिल्म के दवारा मंदिर के सभी क्रियाकलापों को आसानी से देखा जा सकेगा| ये फिल्म 7 मिनट की होगी और इसमे माता की आरती, भोग, कन्या पूजन, हवन आदि के बारे में जानकारी मिल सकेगी। 

दर्शन सेवा योजना के तहत लाभार्थियों को लिफ्ट के जरिए दर्शन करवाए जाएंगे 

श्रद्धालुओं को चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शन सेवा का लाभ देने के लिए 05 लोगों के समूह को मंजूरी मिली है| जिसके लिए 1100 रुपए की दर से लिफ्ट द्वारा दर्शन सुविधा प्रदान करवाई जाएगी। इसके अलावा लाभार्थियों को बाबा मैं दास सदन से लिफ्ट तक वाहन द्वारा आने-जाने की सुविधा भी मिलेगी। जो लोग असहाय हैं, उनकी देख-रेख का भी खास इंतजाम किया गया है| जिसमे से 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों, दिव्यांगों तथा रोगियों के लिए निशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी और साथ जाने वाले एक व्यक्ति से केवल 50 रुपए ही लिए जाएंगे|

Darshan Seva Yojana के लिए शुरू की जाएगी ऑनलाइन सेवा 

इस योजना के लिए ऑनलाइन सेवा लाभार्थियों को दी जाएगी| जिसके जरिए वे घर बैठे ही ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकेंगे, जहाँ पे दर्शन के लिए जाना चाहते हैं| ऐसे मे प्रतिदिन 350 लाभार्थियों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 150 लोगों को भौतिक बुकिंग के जरिए इस सुविधा का लाभ प्रदान होगा। यानी कुल मिलाकर दर्शन सेवा योजना के लिए प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं को ही बस सेवा का लाभ दिया जाएगा|

HP Darshan Seva Yojana के लिए पात्रता | Eligibility

  • कोई भी श्रद्धालु योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगा|
  • जो लाभार्थी ऑनलाइन टिकट बुक करवाएंगे, उन्हे ही योजना का लाभ मिलेगा|

दर्शन सेवा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज | Important Documents

  • पहचान पत्र 
  • मोवाइल नम्वर 
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो 
  • ईमेल आईडी 

हिमाचल प्रदेश दर्शन सेवा योजना के लिए कैसे करें ऑनलाइन टिकट बुक 

  • सवसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेवसाइट पे जाना होगा|
  • अब आपको Search For Bus Tickets के सेक्शन मे जाना होगा।
  • उसके बाद आपको यात्रा से सवंधित जानकारी दर्ज करनी होगी|
  • फिर आपको Search For Bus के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा|
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज मे आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है|
  • फिर आपको बस टिकट का भुगतान करना है|
  • उसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
  • टिकट बुक हो जाने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर SMS आएगा|
  • इस तरह आपके दवारा योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|

Darshan Seva Yojana – Helpline Number

  • आधिकारिक वेबसाइट पे जाकर प्राप्त किए जा सकते हैं|

आशा है हमने आपको इस आर्टीकल के जरिए सारी जानकारी पूरी तरह से दे दी है| अगर आपको ये आर्टीकल अच्छा लगता है तो आप कॉमेट और लाइक जरूर र सकते हैं|