Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana 2024 : रजिस्ट्रेशन, आवेदन फॉर्म

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana : हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है | इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा | कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा | इसके लिए आपको ये आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा |

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana को शुरू किया है | इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को 1,500 रुपए की पेंशन प्रतिमाह प्रदान की जाएगी। इन महिलाओं को मिलने वाली ये पेंशन राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी | इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदेश की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बहन और बेटियां प्रदान कर सकेंगी | इस योजना का लाभ पाकर पात्र लाभार्थियों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी |

Indira Gandhi Samman Nidhi Yojana का अवलोकन

योजना का नामइंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना
किसके दवारा शुरू की गईहिमाचल प्रदेश सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं 
प्रदान की जाने वाली सहायता

पेंशन राशि 

पेंशन राशि प्रदान करना 

1500 रुपए प्रतिमाह 

आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन, ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ud.hp.gov.in

2.42 लाख महिलाओं को हर महीने मिलेगा योजना का लाभ 

मुख्यमंत्री जी ने केलांग में लाहौल स्पीति की 1123 महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना की पहली किस्त भेंट की । इस किस्त के तौर पर 15 लाख 27 हजार रुपए जारी किए गए। जिसमे से हर महीने 2.42 लाख महिलाओं को 1500 रुपए की पेंशन राशि दी जाएगी। यह राशि राज्य के उन सभी बहन और बेटियों को दी जाएगी जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है।

Indira Gandhi Pyari Behna Sammanइंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का उद्देश्य 

राज्य की महिलाओं को हर महीने पेंशन प्रदान करना है ताकि उन्हे अपने आर्थिक खर्चों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पडे |

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana के लिए पात्रता 

  1. आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए |
  2. राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बहन और बेटियां योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी |
  3. आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  4. महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है |
  5. अन्य पेंशन योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं इस योजना के लिए अपात्र होंगी।
  6. लाभार्थी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी मे कार्यरत नहीं होना चाहिए।

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के लिए दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र 
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण 
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana के लाभ 

  1. हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है |
  2. इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की पेंशन दी जाएगी |
  3. पेंशन राशि आवेदक के बैंक खाते मे DBT मोड के जरिए स्थानांतरित जाएगी |
  4. Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी|
  5. अब महिलाओं को अपने आर्थिक खर्चों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा |
  6. इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना पूरे राज्य मे चलाई जाएगी |
  7. हर महीने 2.42 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा |
  8. Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana के लिए आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड के जरिए स्वीकार किए जा सकेंगे |

HP Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana Registration

  • सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • उसके बाद आपको “Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana” के लिंक पर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा |
  • आपको ये फॉर्म ध्यान से भरना है |
  • उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं |
  • फिर आपको अंत मे Submit के बटन पर किलक कर देना है |

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना Helpline Number

इस योजना के लिए हेल्पलाइन के बारे मे अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त की जा सकती है |

Mukhyamantri Swavalamban Yojana

आशा करता हूं आपको इस आर्टिकल के द्वारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टिकल अच्छा लगे तो कॉमेंट और लाइक जरूर करें।