झारखंड किसान कर्ज माफी योजना 2020 | पूरी जानकारी | कैसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री किसान कर्ज माफी योजना | Jharkhand CM Kisan Karj Mafi Yojana | झारखंड किसान ऋण माफी योजना | Karj Mafi List | लाभ / पात्रता / उद्देश्य / विशेषताएं | How to apply

 

झारंखड के किसानों को कर्ज से राहत दिलाने और उनकी सिथति में सुधार करने के लिए झारखंड किसान कर्ज माफी योजना को लागु करने की घोषणा की गई है। इस योजना से किसानों के ऋण माफ किए जाएगें। कैसे मिलेगा लाभ और आवेदन कैसे किया जाएगा। इसके लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा। तो आइए जानते हैं – झारखंड किसान कर्ज माफी योजना 2020 के वारे में।                               

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना | Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana

 

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन दवारा किसानों को कर्ज से मुकित दिलाने और उनकी आर्थिक विपदा के बोझ को समाप्त करने के लिए 15 अगस्त 2020 यानि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड किसान कर्ज माफी योजना को शुरु करने की घोषणा की गई है। योजना के जरिए राज्य के जिन किसानों ने बैकों से कर्ज लिया था, उनका ऋण माफ किया जाएगा। जिसमें राज्य के छोटे और सीमांत किसानो का 50,000 रूपये तक का कर्ज पूरी तरह से सरकार माफ़ करेगी । जविक 50000 से ज्यादा कर्ज लेने वालो की बकाया राशि में 50000 रुपये माफ किए जाएगें, और वाकि शेष राशि लाभार्थी को चुकानी होगी। किसानों का कर्ज माफ होने से उनकी आर्थिक परेशानी समाप्त होगी और कर्ज न चुकाने से राज्य में वढ रही आत्म-हत्या जैसी वारदातों मे भी कमी आएगी। सरकार ने इस योजना के लिए बजट में 02 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है।

किसानों का ऋण कैसे माफ होगा | How will the loan of farmers be forgiven

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के मुताविक कर्ज में डूबे किसानों का अलग से एक पोर्टल तैयार किया जा रहा है । जिसमें सभी बैंकों का समेकित रूप से डाटा रखा जाएगा। पोर्टल में कर्ज लेने वाले प्रत्येक किसान का विस्तृत ब्योरा और कर्ज की श्रेणी होगी। 50000 तक का ऋण लेने वाले किसानों का अलग फोल्डर होगा, और 50 हजार से 01 लाख तक का कर्ज लेने वालों का अलग फोल्डर होगा । इसी प्रकार इससे अधिक ऋण लेने वालों का ब्योरा अलग से दर्ज किया जाएगा । राज्य सरकार उसी पोर्टल से किसानों का ब्योरा लेगी और उस हिसाव से किसानों का ऋण माफ करेगी।  

उद्देश्य | An Objective

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना का मुख्य उद्देश्य उन किसानों का कर्ज माफ करना है, जिन्होने अपनी जरुरतो को पूरा करने या कृषि उपकरण खरीदने हेतु बैंको से लोन लिया हुआ है।

पात्रता | Eligibility

  • झारखंड राज्य के स्थायी निवासी
  • छोटे और सीमांत किसान  

महत्वपूर्ण दस्तावेज | Important Documents

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नम्वर      

लाभ | Benefits

  • झारखंड किसान कर्ज माफी योजना का लाभ राज्य के छोटे और सीमांत किसानो को मिलेगा।
  • योजना के जरिए जिन किसानों ने बैकों से 50,000 रुपये तक लोन लिया है, उनका सारा कर्ज सरकार दवारा माफ किया जाएगा।
  • 50,000 से ज्यादा कर्ज लेने वाले किसानो का 50,000 रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा, वाकि राशी का भुगतान लाभार्थी को करना होगा।     
  • कर्ज माफ होने से लाभार्थी पर आर्थिक बोझ खत्म हो जाएगा।
  • परिवार की दशा मे सुधार आएगा।  
  • इस योजना से राज्य में कर्ज न चुका पाने से किसानों की आत्म हत्या जैसी वारदातों में भी कमी आएगी।        
  • इस योजना से 7 लाख छोटे व सीमांत किसान होंगे लाभान्वित होगें।

विशेषताएं | Features

  • राज्य सरकार दवारा सहायता प्रदान करना         
  • किसानों को आत्म-निर्भर वनाना
  • लोन लेने से किसानों पर पडे आर्थिक बोझ को कम करना
  • किसानों के जीवन की रक्षा के लिए आत्म-हत्या जैसी वारदतों मे कमी लाने मे सरकार दवारा प्रयास करना            

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के लिए कैसे करें आवेदन | How to apply for Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana

  • झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के लिए आवेदन करने के लिए लाभार्थी को थोडा इंतजार करना होगा। अभी योजना को शुरु करने की घोषणा की गई है।
  • जब ये प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, तब इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  • उसके बाद झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2020 तैयार की जाएगी।
  • लिस्ट तैयार होने के बाद ही किसान लाभार्थी सूची में अपने नाम की जांच कर सकते है और योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • इस तरह आवेदन प्रक्रिया शुरु होने पर लाभार्थी को झारखंड किसान कर्ज माफी योजना 2020 का लाभ मिल जाएगा।

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।