कीट रोग नियंत्रण योजना 2022 | ऑनलाइन आवेदन | एप्लिकेशन फॉर्म | पात्रता

 

|| Keet Rog Niyantran Yojana | उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना | UP Keet Rog Niyantran Scheme Online Registration || उत्तर प्रदेश सरकार दवारा राज्य के किसानों की आय मे सुधार लाने और फसलो को वचाने के लिए कीट रोग नियंत्रण योजना को लागु किया गया है| इस योजना के माध्यम से कीटनाशकों और फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करने वाली मशीनों पर सरकार दवारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी, ताकि फसलो को नुकसान होने से वचाया जा सके| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – कीट रोग नियंत्रण योजना के वारे मे|

Keet Rog Niyantran Yojana

 

Keet Rog Niyantran Yojana

कीट रोग नियंत्रण योजना को उत्तर प्रदेश सरकार दवारा राज्य के किसानों के कल्याण के लिए शुरू किया गया है| इस योजना के अंतर्गत किसानों को कीटनाशकों और फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करने वाली मशीनों पर अनुदान दिया जाएगा| जिससे विभिन्न परिस्थितिकी संसाधनों के माध्यम से किसानों की फसलों को नुकसान होने से वचाने मे मदद मिलेगी| इस योजना से फसलों में सालाना खरपतवार से होने वाली 15 से 20% क्षति, फसल रोगों से 26% क्षति और कीटों से 20% होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगा। कीट रोग नियंत्रण योजना लाखों किसानों को विभिन्न कार्य मदो पर लाभ प्रदान करेगी। जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और वह भविष्य के लिए आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे।

कीट रोग नियंत्रण योजना का संचालन

इस योजना को 5 सालो के लिए आगे बढ़ा दिया गया है यानी अब सरकार ने इस योजना को वर्ष 2022-23 से  लेकर वर्ष 2026-27 तक ओर संचालित करने के प्रस्ताव पर मंजूरी प्रदान कर दी है।

उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना

योजना का अवलोकन

योजना का नामकीट रोग नियंत्रण योजना
किसके दवारा शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के किसान
प्रदान की जाने वाली  सहायता

कीटनाशकों और कीटनाशक छिड़काव करने वाली मशीनों पर किसानों को सब्सिडी प्रदान करना

आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटupagriculture.com

UP कीट रोग नियंत्रण योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसलो के नुकसान होने से वचाने के लिए कीटनाशकों और फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करने वाली मशीनों पर अनुदान प्रदान करना है|

Keet Rog Niyantran Yojana

उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना पर खर्च की जाने वाली राशि

कीट रोग नियंत्रण योजना के लिए 2022-23 से लेकर 2026-27 तक यानी 5 वर्षों में 19257.75 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें से मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 3417.90 लाख रुपए सरकार दवारा खर्च होंगे।

उत्तर प्रदेश गम्भीर बीमारी सहायता योजना

किसानों को मिलेगा जैविक दवाइयों पर 75%अनुदान 

इस योजना के जरिए किसानों को कीटनाशक एवं कृषि उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिसमे से सरकार द्वारा खाधान्न उत्पादन के लिए बायोपेस्टीसाइडस तथा बायोएजेन्ट्स 75% अनुदान पर उपलब्ध करवाएगी। आपको वता दें कि इस समय प्रदेश में खरपतवार/ कीट/ रोग के नियंत्रण के लिए एकीकृत नाशजीव प्रबंधन प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके लिए राज्य में कृषि विभाग द्वारा 09 आई.पी.एम. प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है। 

किसानों को 50% अनुदान पर दी जाएगी रासायनिक दवाइयां और स्प्रेयर

कीट रोग नियंत्रण योजना के जरिए लघु एवं सीमांत किसानों को खरपतवार/कीट/रोग के नियंत्रण के लिए कृषि रक्षा रसायनों को 50% अनुदान पर प्रदान करवाया जाएगा। जिसके लिए सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए किसानों को 1.95 लाख हेक्टेयर भूमि क्षेत्रफल के लिए अनुदान पर कृषि रक्षा रसायन प्रदान करेगी साथ ही इन रसायनों को फसलों पर छिड़कने के लिए नैपसेक स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर आदि कृषि यंत्रों पर भी 50% सब्सिडी देगी| 

वित्तीय वर्ष 2022–23 में 6,000 कृषि रक्षा यंत्र किसानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा लघु एवं सीमांत किसानों को उनके इस्तेमाल में आने वाले अन्न को सुरक्षित रखने के लिए विगत वर्षों में 2, 3 और 5 क्विंटल के भंडार के साधन भी 50 फीसदी अनुदान पर मिलेंगे। उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना के माध्यम से 2022 से लेकर 2027 तक 41 लाख 42 हजार किसानो को सीधा लाभ प्रदान होगा, जो उनकी आमदनी को भी वेहतर वनाएगा|

कीट रोग नियंत्रण योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • लाभार्थी किसान होना चाहिए|

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जमीनी दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नम्वर

उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना के लाभ

  • उत्तर प्रदेश सरकार दवारा राज्य के किसानों के हित के लिए कीटरोग नियंत्रण योजना की शुरुआत की गई है|
  • इस योजना के जरिए फसलों को नुकसान होने से वचाया जाएगा|
  • यह योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 से लेकर 2026-27 तक संचालित रहेगी|
  • इस योजना के जरिए फसलों में वार्षिक खरपतवार से होने वाली 15 से 20% नुकसान, फसल रोगों से 26% नुकसान और कीटों से 20% होने वाले नुकसान से बचाने मे मदद मिलेगी|
  • इस योजना के द्वारा खाधान्न उत्पादन के लिए बायोपेस्टीसाइडस और बायोएजेन्ट्स 75% सब्सिडी पर प्राप्त किए जा सकेंगे|
  • इसके अलावा लघुएवं सीमांत किसानों को खरपतवार,कीट,रोग के नियंत्रण के लिए कृषि रक्षा रसायन आदि के लिए 50% अनुदान दिया जाएगा। साथ ही इन रसायनों को छिड़कने के लिए नैपसेक स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर जैसे कृषि यंत्रों पर भी 50% सब्सिडी मिलेगी|
  • इस योजना से प्रदेश में खरपतवार,कीट,रोग के नियंत्रण के लिए एकीकृत नाशजीव प्रबंधन प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके लिए राज्य में 09 आई.पी.एम. प्रयोगशालाएं स्थापित की गई है।
  • इससे पहले यह योजना 2017-18 से 2021-22 तक के लिए संचालित की गई थी। उस समय योजना का लाभ लगभग 11,58,321 किसानों को प्रदान किया गया था|
  • अब इस योजना के लिए सरकार ने बडा अपडेट जारी किया है, जिसके तहत 5 वर्षों में 75 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे और वर्ष 2022 से लेकर 2027 तक 41 लाख 42 हजार किसानो को लाभ प्रदान किया जाएगा|
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 में इस योजना के लिए सरकार 3417.90 लाख रुपए खर्च करेगी|

उत्तर प्रदेश निशुल्क स्कूटी योजना

कीट रोग नियंत्रण योजना की मुख्य विशेषताएं

  • किसानों की फसलो को नुकसान होने से वचाना
  • किसानों के लिए सरकार दवारा सहायता प्रदान करना|
  • राज्य के किसानों की आय मे सुधार लाना|
  • पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना|

UP कीट रोग नियंत्रण योजना के लिए कैसे करे आवेदन

  • सबसे पहले लाभार्थी को अपने जिले के कृषि विभाग मे जाना होगा|
  • उसके बाद आपको संबंधित अधिकारी से कीट रोग नियंत्रण योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना है।
  • अब आपको इस पत्र में पूछी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करनी है|
  • फिर आपको जरूरी दस्तावेज आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करने हैं|
  • सारी प्रक्रिया हो जाने के बादआपको यह फॉर्म कृषि विभाग में जमा करवा देना है जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
  • इस तरह आपके दवारा कीट रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवार सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|