कैलाश मानसरोवर यात्रा 2019 | पूरी जानकारी | ऑनलाइन आवेदन

कैलाश मानसरोवर यात्रा | कैलाश मानसरोवर 2019 क्या है?|  यात्रा पैकेज | कैलाश मानसरोवर यात्रा (KMY)  मार्ग-I/ मार्ग-II समय अवधि और लागत | पात्रता | चयन प्रक्रिया | तिथियां | ऑनलाइन आवेदन | डाउनलोड फार्म | हेल्पलाइन नंबर

कैलाश मानसरोवर यात्रा | Kailash Manasarovar Yatra

logo

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2019 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अब विदेश मंत्रालय द्वारा आमंत्रित किया जा रहा है। इच्छुक आवेदक 9 मई 2019 से पहले ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। 18 से 70 वर्ष की आयु वाला कोई भी नागरिक कैलाश मानसरोवर यात्रा 2019 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकता है। तीर्थयात्री kmy.gov.in पर आवेदन कर यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। आवेदक आवेदन पत्र भरने से पहले KMY शुल्क संरचना/  पात्रता और चयन प्रक्रिया की जांच कर लें। कैलाश मानसरोवर यात्रा (KMY) लगभग 23-25 ​​दिनों की लंबी यात्रा है|

कैलाश मानसरोवर 2019 क्या है?|  What is Kailash Manasarovar 2019?

 मानसरोवर हिंदुओं का एक धार्मिक स्थल है और यह चीन के बुरंग, नगरी में स्थित है। कैलाश मानसरोवर शब्द दो शब्दों कैलाश और मानसरोवर से लिया गया है, जहां कैलाश का अर्थ है पर्वत या भगवान शिव का घर जहां मानसरोवर का अर्थ है माउंटेन में झील। उनकी आस्था के अनुसार पहाड़ के चारों किनारे माणिक, क्रिस्टल, लापीस और सोने से बने हैं। इसे दुनिया का स्तंभ भी कहा जाता है। हर साल बड़ी संख्या में भारतीय तीर्थयात्री मानसरोवर यात्रा के लिए जाते हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग । Kailash Mansarovar Yatra Marg

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2019 के लिए चुने जाने वाले तीर्थयात्री जून से सितंबर के महीने में यात्रा के लिए जाएंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रा दो मार्गों से होकर जाएगी। मार्ग 1 लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड)। मार्ग 2 नाथू ला (सिक्किम)।

मानसरोवर यात्रा का पहला दल कुमाऊं में 12 जून को पहुंचेगा। धारचूला के रास्ते पारम्परिक मार्ग से इस बार भी 18 दलों में कुल 1080 यात्रियों को पवित्र शिव के धाम जाने का मौका मिलेगा। प्रत्येक दल को यात्रा पूरी करने में करीब 25 दिनों का वक्त लगेगा। यह शिवजी भगवान के दर्शन करने का एक सुनहरा मौका है, इसलिए आवेदक पंजीकरण की अंतिम तिथि से पहले इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

AA

कैलाश मानसरोवर यात्रा पैकेज (लागत) 2019 | Kailash Mansarovar Yatra Packages (Cost) 2019

DETAILS OF ESTIMATED EXPENDITURE PER YATRILIPULEKH ROUTENATHU LA ROUTE
Confirmation Amount payable according to route for the YatriRs.5,000 to KMVNRs.5,000 to STDC
Kumaon Mandal Vikas Nigam Ltd. (KMVN)
A/c No : 917020011800582 Axis Bank Ltd, Mallital, Nainital
IFSC : UTIB0003012 MICR : 263211302
Rs.30,000NA
Sikkim Tourism Development Corporation Ltd.
A/c No: 915020028840818 AXIS BANK,GANGTOK
IFSC : UTIB0000112 MICR :UTIB0000112
NARs.20,000
Return Air fare Delhi – Baghdogra – Delhi sectorsNARs.14,000
Medical tests – payable to Delhi Heart & Lung Institute(DHLI)Rs.3,100Rs.3,100
Stress Echo Test, (if required & advised by DHLI)Rs.2,500Rs.2,500
Chinese Visa feeRs.2,400Rs.2,400
Porter charges for both ways on Indian sideRs.12,189NA
Pony with Pony Handler for both ways on Indian sideRs.16,081NA
Contribution to Pool Money for group        activities.                          Rs.4,000                       Rs.4,000
Wages for Hiring cooks for the batch, common food purchases, etc.as requiredas required
For lodging, transport, entry tickets etc.It includes US $1 towards immigration fee.US $950US $:2,200
Porter for both ways on Chinese side (subject to revision by TAR authorities).RMB::990RMB:990
Pony with Pony Handler for both ways on Chinese sideRMB:2,370RMB:2,370

कैलाश मानसरोवर यात्रा (KMY) मार्ग-I (लिपुलेख दर्रा) समय अवधि और लागत

  • बैचों की कुल संख्या – 18
  • यात्रा की अवधि – लगभग 24 दिन
  • प्रति व्यक्ति अनुमानित लागत – 1 लाख रु.
  • कार्यक्रम जानने के लिए — यहां किल्क करें 

कैलाश मानसरोवर यात्रा (KMY) मार्ग-II (नाथू ला) समय अवधि और लागत

  • बैचों की कुल संख्या – 10
  • यात्रा की अवधि – लगभग 21 दिन
  • प्रति व्यक्ति अनुमानित लागत -5 लाख रु.
  • कार्यक्रम जानने के लिए — यहां किल्क करें 

कैलाश मानसरोवर यात्रा (KMY) 2019 के लिए पात्रताEligibility For Kailash Manasarovar (KMY‌) 2019

  • आवेदक देश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष है।
  • आवेदक के पास मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • भारतीय पासपोर्ट होना जरुरी है।
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ होना चाहिए।
  • पासपोर्ट की स्कैन की गई कॉपी भी चाहिए।
  • आपातकाल के मामले में हेलीकॉप्टर द्वारा निकासी के लिए उपक्रम भी आव्श्यक है।
  • रु .100 का एक गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर भी होना चाहिए।

मानसरोवर यात्रा 2019 चयन प्रक्रिया | Mansarovar Yatra 2019 Selection Process

  • मानसरोवर यात्रा 2019 के तहत चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होगी-
  • पहला स्टेप- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अप्लाई करना होगा।
  • दूसरा चरण- स्वचालित कंप्यूटर जनित लॉटरी ड्रा निकाला जाएगा।
  • तीसरा चरण- चयनित नागरिकों को स्वचालित संदेशों के माध्यम से उनके पंजीकृत ईमेल आईडी / मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा।
  • चौथा चरण- अंतिम चरण में शुल्क का भुगतान करना होगा।

कैलाश मानसरोवर यात्रा (KMY) 2019 तिथियां | Kailash Manasarovar Yatra 2019 Dates

कैलाश मानसरोवर यात्रा (KMY) हर साल जून से सितंबर के महीने में होती है। वर्ष 2019 के लिए मानसरोवर यात्रा जून 2019 में शुरू हो रही है और ये यात्रा 8 सिंतबर तक चलेगी। ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि 06 अप्रैल 2019 से शुरु हो गई है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मई 2019 है। इच्छुक आवेदक समय रहते इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन | Online Apply for Kailash Mansarovar Yatra

  • कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेद्क सवसे पहले अधिकारिक वेव्साइट पे जाएं। 

3

  • अब आप “यात्रा के लिए आवेदन करें” वाले वटन पे किल्क करें।
  • यहां किल्क करते ही आप अगले पेज में आ जाएगें।

3 A

  • यहां आपको दो विकल्प दिए गए हैं, अगर आप first time इस पेज में आए हो तो आपको “नए उपयोगकर्ता रजिस्टर” वाले बटन पे किल्क करना है।
  • अगर आपने पहले रजिस्टड किया हुआ है, या पहले आइडी वनाई है तो आप “मौजूदा उपयोगकर्ता लोगिन” बटन पे किल्क करें।
  • उदाहरण के तौर पर मैं इस पेज में पहली वार आया हूं तो मैं यहां “नए उपयोगकर्ता रजिस्टर” वाले बटन पे किल्क करता हूं। यहां किल्क करते ही आपको नीचे दी गई जानकारी भरनी है।  

3 B

  • सारी जानकारी भरने के बाद आप “जमा करें” वाले बटन पे किल्क करें।
  • इस तरह आपके दवारा कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आवेदन कर दिया गया है।

डाउनलोड फार्म | Download Forms

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हेल्पलाइन नंबर | Helpline Number of Kailash Manasarovar Yatra

अगर आपको फार्म भरते हुए किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो आप इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं — 011-24300655

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।