LIC धन वृद्धि योजना | Dhan Vriddhi Plan : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | आवेदन फार्म | भारतीय जीवन बीमा निगम ने देश के नागरिको को आर्थिक रूप से सशक्त वनाने के लिए LIC धन वृद्धि योजना को लागु किया है| इस पॉलिसी के जरिए लोगों को एक व्यापक जीवन बीमा का लाभ मिलेगा। जिसमें उन्हें सुरक्षा, विकास और वित्तीय स्थिरता प्राप्त होगी ताकि उनकी जरुरतों को पूरा किया जा सके| कैसे मिलेगा LIC Dhan Vriddhi Yojana का लाभ और इसके लिए आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| Startup Yojana
LIC DHAN VRIDDHI YOJANA
Dhan Vriddhi Plan की शुरुआत देश के ग्राहको के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) दवारा शुरू की गई है| इस पॉलिसी के अंतर्गत निवेशक को सुरक्षा बचत का लाभ मिलता है। यह पॉलिसी निवेशकर्ता को 1000 रुपए की बीमा रकम पर 75 रुपए तक की अतिरिक्त गारंटी देती है और ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने मे सक्षम वनाती है।
धन वृद्धि योजना एकल प्रीमियम पॉलिसी है। जो पॉलिसी धारक को पॉलिसी अवधि के दौरान बचत और सुरक्षा प्रदान करती है। इस बीमा योजना की बिक्री 23 जून से लेकर 30 सितंबर तक निर्धारित की गई है। जो आवेदक LIC की Dhan Vriddhi Plan में निवेश करना चाहते हैं, उन्हे इसके लिए अपनी निकटतम LIC शाखा या LIC एजेंट से संपर्क करना होगा|
About of the Dhan Vriddhi Yojana
योजना का नाम | धन वृद्धि योजना 869 |
किसके दवारा शुरू की गई | भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) दवारा |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
प्रदान की जाने वाली सहायता | ग्राहको की जरूरतों को पूरा करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | licindia.in |
LIC धन वृद्धि योजना का उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य घरेलू मार्केट के बीमा जरूरतों को पूरा करना है। इसके साथ ही बीमा धारकों को आर्थिक रुपए से सशक्त वनाना है। ताकि लोगों को एक व्यापक जीवन बीमा का लाभ मिल सके|
Dhan Vriddhi Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक को देश का स्थायी निवासी होना चाहिए|
- सभी वर्ग के नागरिक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|
- इस पॉलिसी में निवेश करने के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
- आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए|
भारतीय जीवन बीमा निगम धन वृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- मोबाइल नम्वर
LIC धन वृद्धि पॉलिसी के तहत मिलेगा टैक्स बेनिफिट का लाभ
इस पॉलिसी की खास बात यह है कि इसमें पॉलिसी धारकों को इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स बेनिफिट का लाभ मिलता है। जिसमे से इस पॉलिसी को खरीदने वाले को 1.5 लाख रुपए तक की छूट मिलती है। इसके साथ ही बीमित व्यक्ति को मैच्योरिटी की तिथि पर गारंटी के साथ एकमुश्त राशि भी का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा आवेदक दवारा किसी भी समय पॉलिसी अवधि के दौरान सरेंडर भी किया जा सकता है। अगर बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में उसके परिवार को धन वृद्धि पॉलिसी का लाभ प्रदान किया जाएगा।
LIC धन वृद्धि प्लान 869 के तहत कितनी अवधि के लिए लगाया जा सकेगा पैसा
धन वृद्धि योजना के अंतर्गत पॉलिसी धारक को प्लान चुकता करने के लिए 02 ऑप्शन मिलते हैं।
- पहला – पॉलिसी धारक की मृत्यु पर बीमा राशि या तो25 गुना हो सकती है।
- दूसरा ऑप्शन में 10 गुना हो सकती है।
कोई भी ग्राहक 10, 15 और 18 साल की अवधि के लिए धन वृद्धि योजना में अपना पैसा लगा सकता है। जिसमे से आवेदक दवारा कम से कम 90 दिन से 8 वर्ष तक के लिए पैसा लगाया जा सकता है| यह पॉलिसी ग्राहकों को न्यूनतम 1 लाख 25 हजार रुपए की मूल सुनिश्चित राशि प्रदान करती है। इस पॉलिसी के पहले विकल्प में लाभार्थी को 60 रुपए से 75 रुपए और दूसरे विकल्प में 1000 रुपए की मूल बीमा राशि के लिए 25 रुपए से 40 रूपए की अतिरिक्त गारंटी दी जाती है। इसके साथ ही मैच्योरिटी या मृत्यु होने पर बीमा धारकों को 5 वर्षों के लिए मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक अंतराल पर निपटान की सुविधा भी मिलती है। आपको वता दें कि इस योजना के अंतर्गत निवेशक पॉलिसी के 3 माह पूरा होने के बाद लोन सुविधा की भी प्राप्त की जा सकती है|
Dhan Vriddhi Yojana की शर्तें
- इस योजना के माध्यम से आवेदक दवारा अपना पैसा 5000 रुपए के गुणांक में जमा किया जा सकता है।
- LIC धन वृद्धि योजना में बीमित व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाने पर पॉलिसी की अवधि के दौरान जोखिम शुरू होने की तारीख के बाद से लेकिन मेच्योरिटी की तय तारीख से पहले गारंटी के साथ वित्तीय राशि प्रदान करने का प्रावधान है।
- बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर मेच्योरिटी की तय तारीख पर शेष रकम गारंटी के साथ प्रदान की जाएगी।
- अतिरिक्त राशि गारंटी प्रत्येक पॉलिसी वर्ष के अंत में पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान लाभार्थी को मिलती रहेगी।
How To Registration for the LIC Dhan Vriddhi Yojana
- सबसे पहले आवेदक को अपने नजदीकी LIC शाखा या एजेंट के पास जाना होगा।
- उसके बाद आपको LIC Dhan Vriddhi Plan की पूरी जानकारी दी जाएगी।
- फिर आपसे LIC Dhan Vriddhi Yojana का आवेदन फॉर्म भरवाया जाएगा|
- उसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज फार्म के साथ अटैच करने होंगे|
- फिर आपको ये फार्म वहाँ पे जमा करव देना है, जहाँ से आपने फार्म लिया था|
- इस प्रक्रिया के बाद सभी दस्तावेजों की जांच करने के बाद आपको पॉलिसी दे दी जाएगी।
- जिसके बाद आपको पॉलिसी का लाभ मिलना शूर हो जाएगा|
- इस तरह आप आसानी से LIC Dhan Vriddhi Yojana की पॉलिसी खरीद सकेंगे|
LIC Dhan Vriddhi Yojana – Helpline Number
- 022 6827 6827
आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करें|