HP लोकतंत्र प्रहरी योजना 2022 | Loktantra Prahari Scheme: आवेदन प्रक्रिया | पात्रता व उद्देश्य

|| Himachal Pradesh Loktantra Prahari Yojana | मुख्यमंत्री लोकतंत्र प्रहरी योजना | Lok Tantra Prahari Samman Rashi Yojana | Loktantra Prahari Scheme Registration | Application Form ||

 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में लोकतंत्र प्रहरी योजना को लागू किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश में आपातकालीन स्थिति के दौरान जो लोग जेल में चले गए थे उन्हें वित्तीय सहायता हिमाचल सरकार दवारा प्रदान की जाएगी। एक अनुमान के अनुसार इस योजना मे लगभग 700 लोग आ सकेंगे। कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – HP लोकतंत्र प्रहरी योजना के वारे मे|

Loktantra Prahari Yojana

Loktantra Prahari Yojana

हिमाचल प्रदेश सरकार दवारा राज्य मे एक नई योजना को शुरू किया गया है| जिसका नाम है – लोकतंत्र प्रहरी योजना| इस योजना के अंतर्गत राज्य में मीसा (Maintenance of Internal Security Act) के तहत गिरफ्तार लोगों को शामिल किया जाएगा और उन्हे 11000/- रुपये प्रदान किए जाएंगे| यह राशि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 की अवधि के दौरान प्रजातंत्र की रक्षा और लोगों के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने “बजट पेश करते हुए आपातकाल के दौरान मीसा के अंतर्गत हुई गिरफ्तारियों से प्रताड़ित लोगों को को यह सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की है|”

योजना के मुख्य पहलु

हिमाचल सरकार ने लोकतंत्र प्रहरी योजना में संशोधन कर दिया है। जिसके तहत 2020 व 2021 में जारी सभी अधिसूचनाओं को रद करते हुए सरकार ने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। जो इस प्रकार हैं –

  • आवेदक के पास आपात काल के दौरान जेल में रहने का रिकार्ड उपलब्ध न होने की स्थिति में कोई दो लोकतंत्र प्रहरी उसे पहचान कर उसके जेलों में बंद होने की पुष्टि करेंगे।
  • साथ ही अगर किसी लोकतंत्र प्रहरी की मृत्यु हो चुकी है तो फिर उसके परिजन पत्नी अथवा पिता भी सम्मान राशि के हकदार होंगे।
  • योजना के तहत प्रदेश में करीब 700 लोगों को लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि प्रदान की जाएगी|

लोकतंत्र प्रहरी योजना के लिए किया गया है कमेटी का गठन

नियमों में संशोधन के बाद लोकतंत्र प्रहरी के चयन के मकसद से शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में 05 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जिसमे से कमेटी में पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, विजय सिंह कंवर , सुनील मनोचा व सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

HP लोकतंत्र प्रहरी योजना का अवलोकन 

योजना का नामलोकतंत्र प्रहरी योजना
किसके दवारा शुरू की गईहिमाचल प्रदेश सरकार दवारा
लाभार्थी

जिन व्यक्तियों ने 1975 के आपातकाल में भाग लिया था

योजना को मंजूरी देने वाली समितिहिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल
लाभार्थीयों को प्रदान की जानरे वाली सहायता11,000/- रूपए मासिक
योजना का लाभ पाने वाले लाभार्थीयों की संख्या700
आवेदन प्रक्रियाकमेटी के तहत

हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति के दौरान जो लोग जेल में चले गए थे उन्हें वित्तीय सहायता हिमाचल सरकार प्रदान करना है|

लोकतंत्र प्रहरी योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • 1975 के आपातकाल में भाग लाने वाले लाभार्थी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं|

मुख्यमंत्री लोकतंत्र प्रहरी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • हिमाचल प्रदेश का मूलनिवासी प्रमाण पत्र
  • बैंक खता
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • परिवार की वार्षिक आय का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
HP Loktantra Prahari Yojana
HP लोकतंत्र प्रहरी योजना के लाभ
  • लोकतंत्र प्रहरी योजना को शुरू करने की घोषणा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी दवारा की गई है|
  • योजना के अंतर्गत मीसा के तहत आपातकालीन स्थिति में गिरफ्तार किए गए लोगों को 11,000 रूपए सरकार दवारा प्रदान किए जाएंगे|
  • अगर किसी लोकतंत्र प्रहरी की मृत्यु हो चुकी है तो फिर उसके परिजन पत्नी अथवा पिता भी ये सम्मान राशि प्राप्त कर सकेंगे|
  • योजना के तहत प्रदेश में करीब 700 लोगों को लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि प्रदान की जाएगी|
  • इस योजना का लाभ उन व्यक्तियों को मिलेगा जिन्होंने 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक लोकतंत्र की सुरक्षा और नागरिकों के मौलिक अधिकारों के संरक्षण में हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी|
  • योजना का लाभ देने के लिए 5 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है|
  • नई शर्तों के तहत अब कमेटी को आवदेन भेजे जाएंगे|
लोकतंत्र प्रहरी योजना के लिए कैसे करे आवेदन
  • लोकतंत्र प्रहरी योजना के लिए आवेदन 5 सदस्य कमेटी के तहत किया जाएगा|
  • इस कमेटी के दवारा पात्र लाभार्थी की पहचान की जाएगी|
  • लाभार्थीयों दवारा आवेदन फार्म भरे जाएंगे| जिनहे ये फार्म इस कमेटी को जमा करवाने होंगे|
  • फार्म जमा करवाने के बाद पात्र लाभार्थियो के आवेदन की जांच की जाएगी|
  • उसके बाद योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थीयों को आर्थिक सहायता उनके बैंक खाते मे पहुचा दी जाएगी|  

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करे|