महिला सम्मान बचत पत्र योजना | Mahila Samman Bachat Patra : आवेदन प्रोसेस

|| Mahila Samman Bachat Patra Scheme | MSBP Online Registration | Application Form | Benefits & Objective || भारत सरकार दवारा देश की महिलाओं के कल्याण के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना को लागु किया गया है| इस योजना के जरिए महिला या लड़की के नाम पर 02 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकेगा और जमा किए गए रुपयों पर कोई टैक्स भी नहीं लगेगा| इसके साथ ही लाभार्थीयों को 7.5 प्रतिशत की दर से अच्छा ब्याज मिलेगा| जिससे उनकी आर्थिक सिथति मे सुधार आएगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं –  महिला सम्मान बचत पत्र योजना के वारे मे|

Samman Bachat Patra Yojana

Table of Contents

महिला सम्मान बचत पत्र योजना | Mahila Samman Bachat Patra Scheme

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत देश की महिलाओं व लडकियों के कल्याण के लिए की गई है| ये योजना एक सेविंग स्कीम है| जिसके अंतर्गत महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज मिलेगा। ये योजना मार्च 2025 तक लागू रहेगी। आपको वता दें कि- बेटी, बहन या पत्नी के नाम पर महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निर्धारित राशि को जमा किया जा सकता है और लाभार्थी महिलाएं इस योजना में जमा किए गए पैसों का कुछ हिस्सा निकालकर भी सकेंगी| इसके साथ ही जमा किए गए रुपयों पर कोई टैक्स भी नहीं लगेगा|

Overview Of the Mahila Samman Bachat Patra Scheme 

योजना का नाममहिला सम्मान बचत पत्र योजना
किसके दवारा शुरू की गईभारत सरकार दवारा
लाभार्थीदेश की महिलाएँ
प्रदान की जाने वाली सहायता

महिला या लड़की के नाम पर निर्धारित राशि पर निवेश करने पर मिलेगा अच्छा ब्याज

आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफ़लाइन

Mahila Samman Bachat Patra Yojana

Mahila Samman Bachat Patra योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य देश की पात्र महिलाओं व लड़कियों को अकाउंट खुलवाने के लिए अन्य बचत योजनाओं की तुलना मे  7.5% की दर से ब्याज प्रदान करना है|

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के अंतर्गत टैक्स छूट का प्रावधान

  • अगर आपकी इनकम 9 लाख रुपये सालाना है तो आपको इस पर टैक्स देना पड़ेगा|
  • लेकिनअगर आप 9 लाख रुपये में से एक साल में 02 लाख रुपये महिला सम्मान बचत पत्र योजना में जमा करते हैं तो आयकर रिटर्न भरते समय इसे निवेश के रूप में दिखाकर आप टैक्स से छूट ले सकते हैं|
  • आप 02 साल में दो-दो लाख रुपये जमा कर सकते हैं|
  • बता दें कि  7 लाख रुपये सलाना इनकम पर टैक्स की छूट है|

महिला सम्मान बचत पत्र योजना – Income tax slab Number

आयकर स्लैब की संख्या 06 से घटाकर 05 की गई है| 

  • 03 से 06 लाख रुपये पर 5% 
  • 06 से 09 लाख रुपये पर 10%,
  • 09 लाख रुपये से 12 लाख रुपये पर 15% 
  • 12 लाख रुपये से 15 लाख रुपये 20% 
  • 15 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30% कर लगेगा|

Deposit Limit & Interest Rates:

  • अधिकतम निवेश – 2 लाख रुपए 
  • निश्चित ब्याज दर – 7.5%

Mahila Samman Bachat Patra Scheme – Deposit Tenure and Maturity

  • सेविंग सर्टिफिकेट की अवधि – 2 साल 
  • पूरा पैसा वापस मिलेगा – सर्टिफिकेट की मेच्योरिटी अवधि पूरी होने पर, आपकी कुल जमा और ब्याज को मिलाकर
  • अकाउंट से पैसे निकालने की सुविधा – जरूरत पड़ने पर
  • योजना का फायदा – 31 मार्च 2025

महिला सम्मान बचत पत्र का खाता खोलने के लिए आयु का कोई प्रतिबंध नहीं  

  • किसी भी आयु की महिला या लड़की के लिए महिला सम्मान बचत पत्र का अकाउंट खुलवाया जा सकता है। 
  • आपको वता दें कि लड़कियों  के लिए सुकन्या समृद्धि योजना चलाई गई है। जिसमे से आवेदक को ज्यादा ब्याज और टैक्स छूट मिलती है, लेकिन इस योजना का खाता सिर्फ 10 साल से कम उम्र की बच्चियों के लिए ही खुलवाया जा सकता है। 
  • जबकि महिला सम्मान बचत पत्र का फायदा किसी भी उम्र की महिलाओं को मिलेगा|

Mahila Samman Bachat Patra के तहत आवेदक को FD, RD, PPF, NSC, KVP से ज्यादा मिलता है ब्याज

महिला सम्मान बचत पत्र में जमा किए गए पैसों पर सरकार दवारा 7.5% ब्याज मिल रहा है। जो कि किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस की की FD या RD से अधिक है। सरकार की अन्य बचत योजनाओं जैसे कि PPF, NSC, Monthly Income Scheme से भी ज्यादा ब्याज आपको महिला सम्मान बचत पत्र पर मिलेगा| आपको नीचे अंक तालिका दी गई है, जिसके आधार पर आप ये जान सकेंगे कि- कौन सी बचत स्कीम सवसे वेहतर है –

1 Year Post Office Time Deposit (FD) Scheme6.6% Annual
2 Year Post Office Time Deposit (FD) Scheme6.8% Annual
3 Year Post Office Time Deposit (FD) Scheme6.9% Annual
5 Year Post Office Time Deposit (FD) Scheme7.0% Annual
5 Year Post Office Recurring Deposit (RD) Scheme5.8% Annual
PPF Account scheme7.1% Annual
National Savings Certificate Scheme7.0% Annual
Kisan Vikas Patra Scheme7.2% Annual
Post office monthly income scheme7.1% Annual

NOTE : बैंको में FD / RD अकाउंट पर Post Office के FD  या RD अकाउंट से भी कम ब्याज मिलता है। इस समय मे सुकन्या समृद्धि अकाउंट पर (7.6%) और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (8.0%) पर महिला सम्मान बचत पत्र से ज्यादा ब्याज दर मिलती है| लेकिन इनमें किसी को भी अकाउंट खुलवाने की अनुमति नहीं है। सुकन्या समृद्धि योजना की बात करे तो इसका खाता सिर्फ 10 साल से कम आयु की लड़की के नाम पर खुलवाया जाता है, जबकि Senior Citizen Saving Scheme का अकाउंट सिर्फ 60 साल से अधिक की आयु के बुजुर्ग नागरिक या रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए खुलवाया जाता है|

जबकि महिला सम्मान बचत पत्र का खाता हर उम्र के लिए खुलवाया जा सकता है| जिसमे से आवेदक को अन्य सेविंग स्कीम की तुलना मे अधिक वेनीफिट मिलता है|

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लिए पात्रता | Eligibility

  • आवेदक को देश का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • महिलाएँ व लड़कियां योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं|

Mahila Samman Bachat Patra Scheme के लिए आवश्यक दस्तावेज | Important Documents

  • जन्म प्रमाण पत्र (खाता लाभार्थी)
  • पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट, राशनकार्ड, बिजली बिल, टेलीफोनबिल, ड्राइविंग लाइसेंस का पता प्रमाण।
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • बैंक या डाकघर दवारा मांगे जाने वाले दस्तावेज
  • मोबाइल नम्वर

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लाभ | Benefits of Mahila Samman Bachat Patra Scheme

  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना एक वन-टाइम नई छोटी बचत योजना है|
  • इस योजना के तहत किसी महिला को 02 साल की अवधि के लिए 02 लाख रुपये तक की डिपॉजिट फैसिलिटी (निवेश) का लाभ मिलेगा। 
  • माता, बहन, पत्‍नी, बेटीके नाम पर महिला सम्मान बचत पत्र योजना का खाता खुलवाया जा सकता है|
  • अकाउंट खुलवाने के बाद आपको निर्धारित नियमों के अनुसार निवेश किया जाता है|
  • इस योजना में आवेदक को आंशिक निकासी, यानी जरूरत के समय मैच्योरिटी से पहले थोड़ा-बहुत पैसा निकलने की सुविधा मिलेगी। 
  • योजना के लिए5 फीसदी की निश्चित ब्याज दर का ऐलान किया गया है, जो कि दूसरी बचत योजनाओं से ज्यादा है|
  • इस योजना से लाभार्थी महिलाएँ अपना पैसा वचाने के लिए सक्षम बनेगी|
  • ये योजना 31 मार्च 2025 तक लागु रहेगी|
  • जब आप मैच्‍योरिटी के बाद पैसा निकालते है तो आपको बड़ा मुनाफा होगा। अगर किसी कारण वश महिला लाभार्थी कि मृत्‍यु हो जाती है तो निवेश की गई राशि मृतक के बाद उसके नॉमिनी सदस्‍य को मिलती है।

Mahila Samman Bachat Patra Scheme की मुख्य विशेषताएँ

  • देश की महिलाओं व बालिकाओं को आर्थिक रूप से मजबूत वनाना|
  • निर्धारित निवेश पर अधिक ब्याज का लाभ
  • लाभार्थी महिलाओं को योजना का पात्र लाभ लेने के लिए प्रेरित करना
  • पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशकत वनाना|

How to Apply for Mahila Samman Bachat Patra Scheme

  • सवसे पहले आवेदक को नजदीकी बैंक या डाकघर मे जाना होगा|
  • अब आपको वहाँ से योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है|
  • उसके बाद आपको इस फॉर्म मे सारी जानकारी भरनी है|
  • फिर आपको मांगे गए दस्तावेज फार्म के साथ अटैच करने हैं|
  • सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद आपको ये फॉर्म वहाँ पे जमा करवा देना है, जहाँ से आपने फॉर्म लिया था|

Mahila Samman Bachat Patra Scheme – Helpline Number

  • योजना के लिए हेल्पलाइन नमवर बैंक या डाकघर से प्राप्त किए जा सकते हैं|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टिकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|