Mukhyamantri Vayoshri Yojana 2024 : रजिस्ट्रेशन [आर्थिक सहायता 3000 रुपए]

Mukhyamantri Vayoshri Yojana : महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वयोश्री योजना को लागू किया है | इस योजना के माध्यम से वृद्ध नागरिकों को उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि उन्हे दूसरों पर निर्भर न रहना पडे | कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाएगी | उसके लिए आपको ये आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा|

Mukhyamantri Vayoshri Yojana

Maharashtra Vayoshri Yojana 2024 

महाराष्ट्र राज्य के ज्येष्ठ नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री वयोश्री योजना की शुरुआत की है | इस योजना के तहत प्रदेश के जो वृद्ध नागरिक मानसिक या शारीरिक रूप से कमजोर हैं उन्हे उपकरण खरीदने हेतु 3000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी | Vayoshri Yojana का लाभ राज्य के 65 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिकों को प्रदान किया जाएगा| इस योजना का लाभ पाकर पात्र लाभार्थियों को शरीर की देखभाल करने के लिए उपकरण आसानी से मिल जाएंगे | आपको बता दें कि महाराष्ट्र के लगभग 15 लाख वरिष्ठ नागरिकों को वयोश्री योजना के माध्यम से आर्थिक लाभ प्रदान किया जाएगा|

वयोश्री योजना का अवलोकन

योजना का नामMukhyamantri Vayoshri Yojana
किसके द्वारा शुरू की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा 
लाभार्थीराज्य के मानसिक या शारीरिक रूप से वृद्ध नागरिक (ज्येष्ठ नागरिक)
प्रदान की जाने वाली सहायता

उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना 

सहायता राशि 3000 रुपए 
आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट 

ऑनलाइन, ऑफलाइन 

https://www.alimco.in/index

महाराष्ट्र वयोश्री योजना का उद्देश्य 

राज्य के मानसिक या शारीरिक रूप से कमजोर ज्येष्ठ नागरिकों को उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक राशि प्रदान करना है |

Vayoshri Yojana का बजट 

महाराष्ट्र सरकार ने वयोश्री योजना के लिए कुल 480 करोड रुपए का बजट पास किया है | जिसके आधार पर ही पात्र नागरिकों को उपकरण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना उपकरण सूची

वयोश्री योजना के लिए राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों को जो उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी उसका विवरण इस प्रकार से है – 

  1. सर्वाइकल कॉलर
  2. चश्मा
  3. ट्राइपॉड
  4. स्टिक व्हीलचेयर
  5. श्रवण यंत्र
  6. फोल्डिंग वॉकर
  7. लंबर बेल्ट
  8. कमोड चेयर
  9. नि-ब्रेस आदि

वयोश्री योजना के लिए पात्रता 

  • आवेदक को महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए |
  • राज्य के ज्येष्ठ नागरिक जो मानसिक या शारीरिक रूप से कमजोर हैं वे योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे |
  • वरिष्ठ नागरिक की आयु 65 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए |
  • परिवार की वार्षिक आय ₹200000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए |
  • 30% महिलाओं को भी योजना मे शामिल किया जाएगा |

Maharashtra Vayoshri Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. स्थायी प्रमाण पत्र 
  3. स्व घोषणा प्रमाण पत्र
  4. वार्षिक आय प्रमाण पत्र
  5. डिसेबिलिटी प्रमाण 
  6. बैंक खाता विवरण (राष्ट्रीयकृत बैंक)
  7. मोबाइल नंबर
  8. पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के लाभ 

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने ज्येष्ठ नागरिकों के लिए वयोश्री योजना को शुरू किया है |
  • इस योजना के माध्यम से शारीरिक या मानसिक रूप से अस्वस्थ वरिष्ठ नागरिकों को शरीर की देखभाल करने के लिए 3000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
  • लाभार्थियों को ये आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते मे ट्रांसफर की जाएगी |
  • Mukhyamantri Vayoshri Yojana का लाभ 65 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिक उठा सकेंगे |
  • इस योजना का लाभ राज्य के 15 लाख वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान किया जाएगा|
  • वयोश्री योजना पूरे राज्य मे चलाई जाएगी |
  • इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड के जरिए किए जा सकेंगे |

Mukhyamantri Vayoshri Yojana Registration

  1. सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा |
  2. उसके बाद आपको Mukhyamantri Vayoshri Yojana Apply Online वाले बटन पे किलक करना होगा |
  3. उसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा|
  4. अब आपको ये फार्म ध्यान से भरना है और आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने हैं |
  5. फिर आपको अंत मे Submit के बटन पे किलक कर देना है |

Vayoshri Scheme Helpline Number

वयोश्री योजना के लिए हेल्पलाइन से सबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पे जाकर प्राप्त की जा सकती है |

Lek Ladki Yojana

आशा करता हूं आपको इस आर्टिकल के द्वारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टिकल अच्छा लगे तो कॉमेंट और लाइक जरूर करें।