राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार योजना | पुरस्कार राशि 2 लाख से 5 लाख रुपए | Online Registration for Awards

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार योजना | पुरस्कार राशि 2 लाख से 5 लाख रुपए | Online Registration for Awards | भारत सरकार ने दुग्ध उत्पादन मे वढोतरी लाने के लिए राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार योजना को लागु किया है| इस योजना के जरिए डेयरी विभाग से जुड़ी विविध संस्थाओं एवं पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित कर आर्थिक लाभ पहुंचाना है| ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा सके| कैसे मिलेगा National Gopal Ratna Award Yojana का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|

NATIONAL GOPAL RATNA AWARD YOJANA

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय दवारा राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार योजना की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत उन पशुपालक, किसान एवं उद्यमी को पुरस्कृत किया जाएगा, जो पशु पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। आपको वता दें ये योजना देश में पशुधन को समृद्ध बनाकर दुग्धोत्पादन को बढ़ावा देगी। National Gopal Ratna Award Yojana के लिए पुरस्कार राशि 2 लाख से 5 लाख रुपए तक निर्धारित की गई है| इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंवर 2023 निर्धारित की गई है| जो लाभार्थी गोपाल रत्न पुरस्कार योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हे आधिकारिक वेबसाइट पे जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा|

About of the National Gopal Ratna Award Yojana

योजना का नामराष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार योजना 
किसके दवारा शुरू की गईभारत सरकार दवारा
लाभार्थी

देश के डेयरी विभाग से जुड़ी विविध संस्थाएं, पशुपालक व किसान

प्रदान की जाने वाली सहायता

लाभार्थियों को दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित कर आर्थिक लाभ देना है|

आर्थिक लाभ2 लाख से 5 लाख रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटawards.gov.in

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य उन पशुपालक, किसान एवं उद्यमी को पुरस्कृत करना है जो पशु पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। ताकि देश में पशुधन को समृद्ध बनाकर दुग्धोत्पादन को बढ़ावा मिल सके|

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार योजना की श्रेणियाँ

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाएंगे, जो इस प्रकार से हैं-

  1. देशी गाय/ भैंस की नस्लों को पालने-पोसने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान
  2. सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (AIT)
  3. सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति/दुग्ध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन।

नेशनल गोपाल रतन अवार्ड योजना – Important Dates

ऑनलाइन आवेदन करने की आरंभ तिथि15 अगस्त 2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि15 सितंवर 2023
रिजल्ट निकालने की तिथि26 नवंबर 2023

गोपाल रत्न पुरस्कार राशि | Gopal Ratna Award Amount

पुरस्कारराशि
प्रथम500000/- रुपए
द्वितीय300000/- रुपए
तृतीय200000/- रुपए

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार योजना के लिए चयन प्रक्रिया

  • वेबसाइट पर प्राप्त National Gopal Ratna Award आवेदनों की प्रारंभिक जांच क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) या किसी अन्य एजेंसी द्वारा की जाएगी। एजेंसी DAHD द्वारा प्रदान किए गए मूल्यांकन/स्कोर कार्ड के आधार पर आवेदनों को स्कोर प्रदान करेगी और DAHD द्वारा गठित पुरस्कार स्क्रीनिंग समिति को प्रत्येक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 20 आवेदनों की सिफारिश प्रदान करेगी और सभी चयनित किए गए आवेदनों को फील्ड विजिट/सत्यापन NDDB/DAHD द्वारा पहचान की जाएगी|
  • अवार्ड स्क्रीनिंग कमेटी, DAHD सर्वश्रेष्ठ आवेदकों (प्रत्येक श्रेणी में अधिमानतः 5) की छटनी करेगी और राष्ट्रीय पुरस्कार समिति (NAC) को इसकी सिफारिश करेगी।
  • जरूरत पडने पर समिति केंद्र/राज्य/NDDB अधिकारियों को शामिल करके या किसी बाहरी एजेंसियों को किराए पर लेकर भौतिक सत्यापन/लाइव वीडियो फुटेज की मांग कर सकती है और अपनी संतुष्टि में स्क्रीनिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज की मांग कर सकती है। 
  • समिति स्क्रीनिंग के लिए कार्यप्रणाली और मानदंड तय करेगी। पुरस्कार विजेताओं के नामों की आधिकारिक घोषणा होने तक समिति पुरस्कारों के लिए उम्मीदवारों के चयन पर गोपनीयता बनाए रखेगी।
  • स्क्रीनिंग कमेटी को आवेदन को अस्वीकार करने, सिफारिश किए जाने वाले पुरस्कार विजेताओं की संख्या पर निर्णय लेने का अधिकार होगा|
  • स्क्रीनिंग कमेटी के गैर-सरकारी सदस्य सामान्य वित्त के आधार पर TA/DA के भी हकदार होंगे|

गोपाल रत्न पुरस्कार समारोह विवरण

इस योजना के लिए प्रत्येक श्रेणी में पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा माननीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री द्वारा की जाएगी। पुरस्कार समारोह पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा तय किए गए स्थान पर आयोजित किया जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री/माननीय डीएएचडी मंत्री की उपलब्धता के अनुसार पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे|

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को देश का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • किसान या पशुपालक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|
  • कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन, एफपीओ संस्था, दुग्ध उत्पादक कंपनी और डेयरी सहकारी समिति आदि भी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
  • अगर कोई FPO दुग्ध उत्पादक कंपनी या फिर डेयरी सहकारी समिति आवेदन कर रही है तो उन्हे प्रतिदिन 100 लीटर दुग्ध एकत्रित करना होगा और कम से कम उनके तहत 50 किसान जुड़े हुए होने चाहिए।
  • दुग्ध उत्पादक कंपनी Company Act / Cooperative Act की निम्नलिखित धारा से जुड़ी हुई होनी चाहिए। ‌
  • कृत्रिम गर्भाधान टेक्नीशियन दवारा कम से कम इस क्षेत्र में 90 दिन की ट्रेनिंग की होनी चाहिए।

गोपाल रत्न पुरस्कार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नमवर

Rastriya Gopal Ratna Award Registered Breed List

अगर आप किसान है तो नीचे दिए गए टेबल से आप गाय और भैंस की पंजीकृत नस्लों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

A. Registered Cattle Breed List

S.No.गाय की नस्ल राज्य
1बछौरबिहार
2अमृत महलकर्नाटक
3देवनीमहाराष्ट्र और कर्नाटक
4गावलावमध्य प्रदेश और महाराष्ट्र
5बरगुडतमिलनाडु
6गिरगुजरात
7हरियाणाउत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान
8हल्लीकरकर्नाटक
9कंगायमतमिलनाडु
10कांकरेजगुजरात और राजस्थान
11डांगीमध्य प्रदेश और महाराष्ट्र
12खिरीगढ़उत्तर प्रदेश
13केनकथाउत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश
14खिल्लरमहाराष्ट्र और कर्नाटक
15कृष्णा घाटीकर्नाटक
16मालवीमध्य प्रदेश
17नागौरीराजस्थान
18मेवातीहरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान
19निमाड़ीमध्य प्रदेश
20ओंगोलआंध्र प्रदेश
21पोनवारउत्तर प्रदेश
22पुंगनूरआंध्र प्रदेश
23रेड कंधारीमहाराष्ट्र
24राठीराजस्थान
25रेड सिंधीमात्र संगठित खेतों पर
26साहिवालपंजाब और राजस्थान
27थरपारकरराजस्थान
28सिरीपश्चिम बंगाल और सिक्किम
29अंबलाचेरीतमिलनाडु
30वेचूरकेरल
31घूमुसरीओडिशा
32मोटूओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़
33बिंझरपुरीओडिशा
34खारियरओडिशा
35पुलिकुलमतमिलनाडु
36मलनाड गिद्दाकर्नाटक
37कोसलीछत्तीसगढ़
38बेलाहीचंडीगढ़ और हरियाणा
39गंगातीरीउत्तर प्रदेश और बिहार
40लखिमीअसम
41बद्रीउत्तराखंड
42लद्दाखीजम्मू और कश्मीर
43कोंकण कपिलामहाराष्ट्र और गोवा
44पोडाथूरपूतेलंगाना
45नारीगुजरात और राजस्थान
46थुथोनागालैंड
47डगरीगुजरात
48श्वेता कपिलागोवा
49पूर्णियाबिहार
50हिमाचली पहाड़ीहिमाचल प्रदेश
51मसीलममेघालय
52कठाणीमहाराष्ट्र
53संचोरीराजस्थान

B. Registered Buffalo Breed List

S.No.भैंसों की नस्ल राज्य
1मराठवाड़ीमहाराष्ट्र
2जाफराबादीगुजरात
3भदावरीमध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश
4मेहसाणागुजरात
5मुराहहरियाणा
6नीली रविपंजाब
7नागपुरीमहाराष्ट्र
8पंढरपुरीमहाराष्ट्र
9सुरतीगुजरात
10टोडातमिलनाडु
11चिल्काओडिशा
12बन्नीगुजरात
13कालाहांडीओडिशा
14लुइत (दलदल)मणिपुर और असम
15बरगुरतमिलनाडु
16गोजरीहिमाचल प्रदेश और पंजाब
17छत्तीसगढ़ीछत्तीसगढ़
18धारवाड़ीकर्नाटक
19मांडाओडिशा
20पूर्णाथाड़ीमहाराष्ट्र

 

ये भी पढ़ें – लाड़ली बहना गैस सिलेंडर योजना 

National Gopal Ratna Award Online Registration

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार योजना

  • उसके बाद आपको Register के बटन पे किलक करना होगा|
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा|

Rastriya Gopal Ratna Award form

  • अब आपको इस फार्म मे जरूरी जानकारी भरनी होगी| जैसे कि – नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर आदि।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है और Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको National Gopal Ratna Award Apply Online के बटन पे क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने Gopal Ratna Award Application Form खुल जाएगा।
  • आपको इस फार्म मे सारी जानकारी दर्ज कर देनी होगी|
  • फिरआपको अंत मे Submit के बटन पर क्लिक कर देना होगा|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आपके दवारा National Gopal Ratna Award योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा|

How to Login

  • सवसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा| 
  • उसके बाद आपको Login के बटन पे किलक करना होगा|

Rastriya Gopal Ratna Award login

  • अब आपके सामने Login Form खुल जाएगा|
  • आपको इस फार्म मे Login ID/ Password और Capcha Code दर्ज करना होगा|
  • उसके बाद आपको Sign in के बटन पे किलक कर देना है|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाओगे|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|