Nirogi Haryana Yojana 2024 : रजिस्ट्रेशन, आवेदन फॉर्म

Nirogi Haryana Yojana : हरियाणा सरकार दवारा राज्य के नागरिको को हेल्थ से जुड़ी स्वास्थय सवंधित सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए निरोगी हरियाणा योजना को लागु किया गया है| इस योजना के जरिए राज्य के सभी लोगों का हेल्थ चेकअप और बीमारी का उपचार निशुल्क किया जाता है| इससे राज्य के लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहेंगे| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – निरोगी हरियाणा योजना के वारे मे|

Nirogi Haryana Yojana

Nirogi Haryana Yojana 2024

निरोगी हरियाणा योजना की शुरुआत राज्य के नागरिको स्वास्थ्य को वेहतर वनाने के लिए की गई है| इस योजना के अंतर्गत हरियाणा के सभी लोगों का फ्री में हेल्थ चेकअप किया जाएगा। इसके साथ ही चेकअप करवाने वाले आवेदक का सरकार द्वारा डिजिटल रिकॉर्ड भी रखा जाएगा| योजना के पहले भाग में 98 लाख 13 हजार 214 लोगों का स्वास्थ्य चेकअप फ्री मे किया जाएगा। स्वास्थ्य चेकअप करते समय अगर किसी व्यकित को कोई बीमारी निकलती है तो उस बीमारी का इलाज भी योजना के जरिए फ्री मे किया जाएगा। स्वास्थ्य चेकअप की सुविधा मिलने से प्रदेश के नागरिको को अब अस्पतालों के चक्कर नही काटने पडेंगे। आपको वता दें कि- निरोगी हरियाणा योजना मे अंत्योदय परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख या उससे कम आय वाले परिवारों को शामिल किया गया है।

निरोगी हरियाणा योजना का अवलोकन

योजना का नामनिरोगी हरियाणा योजना
किसके दवारा शुरू की गईहरियाणा सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक
प्रदान की जाने वाली सहायताजांच एवं उपचार की सुविधा निशुल्क प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट 

ऑफ़लाइन

https://haryana.gov.in/

निरोगी हरियाणा योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिको को मुफ्त में हेल्थचेक अप की सुविधा उपलब्ध करवाना है|

Nirogi Haryana

Nirogi Haryana Yojana के मुख्य बिन्दु

  • योजना के पहले चरण में 24,75,380 अंत्योदय परिवारों के 98,13,214 सदस्यों का नि:शुल्क गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
  • प्रथम चरण में सभी अंत्योदय परिवारों की व्यवस्थित जांच के लिए विभिन्न आयु समूहों के अनुसार 06 श्रेणियों की पहचान की गई है। 
  • संचारी/ गैर-संचारीरोगों को दूर करने/स्क्रीन करने के लिए आयु-संबंधित श्रेणियों के अनुसार व्यापक स्वास्थ्य जांच और अन्य परीक्षण किए जाएंगे। 
  • सभी लाभार्थियों का मूल्यांकन 25 से अधिक मापदंडों पर किया जाएगा। 
  • यदि उस दौरान किसी बीमारी का पता चलता है, तो आगे की जांच और उपचार की सुविधा निःशुल्क होगी|
  • यह कार्यक्रम राज्य के सभी जिलों में 32 स्थलों पर शुरू किया जाएगा।

लाभार्थियों को बांटा गया है 6 वर्गों में 

निरोगी हरियाणा योजना के जरिए प्रदेश के नागरिकों को उपचार हेतु 6 वर्गों में बांटा  गया है। इससे यह फायदा होगा कि आयु के हिसाब से होने वाले संक्रामक और गैर संक्रामक रोगों की जांच आसानी से की जा सकेगी| इसी क्रम में आयु के अनुरूप 25 से ज्यादा परीक्षण की संख्या निर्धारित की गई है|

  1. 0 से 6 साल तक,
  2. 6 महीने से 59 महीने तक,
  3. 6 से18 साल तक,
  4. 18 से40
  5. 40 से 60 साल और
  6. 80 से अधिक आयु के लोग 

निरोगी हरियाणा योजना के अंतर्गत होगी संपूर्ण सामान्य शारीरिक जांच

  • स्वास्थ्य जांच में संपूर्ण सामान्य शारीरिक जांच, शारीरिक माप ऊंचाई वजन पल्स बीपी, दांतो और आंखों की जांच को शामिल किया गया है।   
  • इसके साथ ही लाभार्थियों के सूचीबद्ध श्रेणीवार लैब टेस्ट भी किए जाएंगे और विशेष प्रकार के टेस्ट डॉक्टर की सलाह के बाद किए जाएंगे।  
  • ओल्ड लैब टेस्ट की रिपोर्ट उपचार्य संबंधित आशा और ANM द्वारा अगले 2 दिन में रोगी को क्षेत्रवार प्रदान की जाएगी।
  • योजना में प्रत्येक वर्ग के नागरिको को अलग-अलग रंग के OPD कार्ड भी प्रदान किए जाएंगे। 

32 चिकित्सा संस्थाओं को चिन्हित कर मिलेगा स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार

निरोगी हरियाणा योजना को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग की भागीदारी रहेगी। 

योजना का क्रियान्वयन करने के लिए राज्य सरकार ने प्रथम चरण में 32 चिकित्सा संस्थाओं को चिन्हित किया है। इन चिन्हित चिकित्सा संस्थाओं के जरिए ही राज्य के नागरिको को सभी निर्धारित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ मिलेगा|       

निरोगी हरियाणा योजना के लाभ 

  1. निरोगी हरियाणा योजना के तहत, अंत्योदय योजना के तहत सूचीबद्ध पंचकूला में 42000 परिवारों के लगभग 82 लाख लाभार्थियों को इलाज के बाद मुफ्त स्वास्थ्य जांच मिलेगी।
  2. इस योजना के पहले फेज में 98 लाख 13 हजार 214 लोगों का हेल्थ चेकअप फ्री में किया जाएगा
  3. स्वास्थ्य जांच में संपूर्ण सामान्य और शारीरिक जांच, कुछ अनिवार्य जांच और डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए परीक्षण शामिल होंगे|
  4. निरोगी हरियाणा योजना के जरिए होने वाली स्वास्थ्य जांच से मधुमेह, कैंसर, रक्तचाप, बच्चों में कुपोषण आदि बीमारियों का जल्द पता लगाने में मदद मिलेगी।
  5. इस योजना को आयु के आधार पर 6 फेजमें बांटा गया है|
  6. आयु के हिसाब से होने वाले संक्रामक और गैर संक्रामक रोगों की जांच आसानी से की जा सकेगी
  7. योजना को पूरा करने के लिए पहले फेज में 32 चिकित्सा संस्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां सभी निर्धारित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा
  8. रिपोर्ट 02 कार्य दिवसों के भीतर ई-उपचार या संबंधित आशा या ANM के माध्यम से साझा की जाएगी।
  9. जिले में 51 स्वास्थ्य केंद्र सूचीबद्ध अंत्योदय परिवारों को आवंटित किया गया है|
  10. इससे राज्य में नागरिक की बीमारी का पता चलेगा। 
  11. इस योजना को लागू करने के दौरान प्राप्त संपूर्ण डेटा को ऑनलाइन संग्रहित किया जा सकेगा|

Nirogi Haryana Yojana की मुख्य विशेषताएं

  • स्वास्थ्य जाँच की सुविधा आयु के आधार पर करना
  • स्वास्थ्य जाँच की सुविधा मिलने से लोगों की बीमारी का पता चल सकेगा|
  • लोगों को उपचार की सुविधा निशुल्क मिलेगी|
  • राज्य के नागरिको को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा|

निरोगी हरियाणा योजना के लिए पात्रता

  1. आवेदक को हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  2. सभी वर्ग के नागरिक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं|

Nirogi Haryana Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नम्वर

Nirogi Haryana Yojana Registration

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को नजदीकी ANM या आशा कार्यकर्ताओं से संपर्क करना है|
  • उनकी देखरेख मे ही आवेदक की स्वास्थ्य जांच व टेस्ट किए जाएंगे|
  • टेस्ट रिपोर्ट को 2 दिन में रोगी को क्षेत्रवार प्रदान कर दिया जाएगा |
  • आगर आवेदक की टेस्ट रिपोर्ट मे कोई बीमारी आती है, तो उसका उपचार निशुल्क किया जाएगा|

Nirogi Haryana Helpline Number

इस योजना के लिए हेल्पलाइन से सबंधित जानकारी ANM या आशा कार्यकर्ताओं से प्राप्त की जा सकती है |

Haryana Pran Vayu Devta Yojana

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगए तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|