प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना | pmawards.gov.in | पूरी जानकारी | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

PM पुरस्कार योजना | PM Award Yojana | प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना | Pradhan Mantri Award Yojana | लाभ / पात्रता / उद्देश्य | How to apply 

 

प्रशासनिक सुधार व लोक शिकायत में बेहतर काम करने वालों को पुरस्कृत करने के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना को लागु किया गया है। इस योजना के जरिए वेहतर काम करने पर लाभार्थीयों को सम्मानित किया जाएगा। क्या है ये योजना, कैसे मिलेगा योजना का लाभ और आवेदन कैसे किया जाता है। इसके लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा। तो आइए जानते हैं – प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना के वारे में।

प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना | Prime Minister’s Award Yojana

 

केन्द्र और राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा किये गए असाधारण और नवप्रवर्तनकारी कार्य-निष्पादन को अभिस्वीकृति एवं मान्यता देने के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना को शुरू किया गया है। योजना के तहत प्रशासनिक सुधार व लोक शिकायत में बेहतर काम करने वाले लाभार्थीयों को इस वर्ष 31 अक्तूबर 2020 को प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना 2020 से सम्मानित किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए गुरुवार को सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गए है। जिसमें  04 श्रेणियों में कुल 15 पुरस्कार दिए जाएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी लाभार्थी pmawards.gov.inवेबसाइट पर देख सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थीयों को ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा। पंजीकरण होने पर ही लाभार्थी को योजना के माध्यम से राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्तूबर को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

उद्देश्य | An Objective

प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना का मुख्य उद्देश्य लाभार्थीयों दवारा किए गए कल्याणकारी कार्य / असाधारण और नवप्रवर्तनकारी कार्य-निष्पादन करने पर उन्हें आर्थिक सहायता उपलव्ध कर पुरस्कृत करना है।

पात्रता | Eligibility

  • देश के स्थायी निवासी
  • केंद्र और राज्य सरकारों के सभी कार्यरत अधिकारी व्यकितगत रुप से अथवा एक समूह या एक संगठन के रुप में पुरस्कारों के लिए पात्र हैं।  
  • समूह के सभी सदस्यों को नामांकित की गई पहल में सक्रिय रुप से और अप्रत्यक्ष रुप से शामिल होना चाहिए।                  

पुरस्कार श्रेणी | Awards category

  • जिला सुधार संकेतक कार्यक्रम नवाचार :- के तहत जिलों द्वारा उत्कृष्ट काम करने पर 03 योजनाओं में से प्रत्येक योजना के लिए 02-02 पुरस्कार दिए जाने का प्रावधान है । इससे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सम्मिलित विकास को बढ़ावा मिलेगा, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन में जन सहभागिता के माध्यम से बढ़ावा देने और जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।
  • नवाचार सामान्य श्रेणी – इस श्रेणी के जरिए केंद्र व राज्य सरकार के संगठनों, जिलाधिकारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला और बाल विकास, प्रशासन में सुधार आदि क्षेत्रों में किए गए कार्यो के लिए लाभार्थी को कुल 06 पुरस्कार दिए जाएंगे। जिनमें 02 पुरस्कार केंद्र, 02 पुरस्कार राज्य और 02 पुरस्कार जिलों के लिए लाभार्थी को मिलेगें।
  • महत्वाकांक्षी जिलों का कार्यक्रम: इस श्रेणी के तहत महत्वाकांक्षी जिलों में केंद्र सरकार के कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस श्रेणी के तहत 02 पुरस्कार लाभार्थी को दिए जाएंगे।
  • नमामि गंगे कार्यक्रम : केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त व संरक्षित किए जाने के लिए जून 2014 में नमामि गंगे कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस योजना में आने वाले जिलों द्वारा उत्कृष्ट काम करने पर लाभार्थी को 01 पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

पुरस्कार विवरण | Awards Details

व्यक्तिगत, टीम और संगठन श्रेणियों के तहत अधिकतम 15 पुरस्कार दिए जाएंगे | ये पुरस्कार लाभार्थीयों को 03 प्रकार के मामलों में मिलेगें।

  • एकल पदक
  • एक स्क्रोल
  • एक नकद पुरस्कार         

व्यक्तिगत मामलों में पुरस्कार की राशि 01 लाख रुपये है। जविक समूह मामलों में कुल पुरस्कार की राशि 05 लाख रुपये है। जिसमें प्रत्येक सदस्य के लिए अधिकतम धन राशि 01 लाख रुपये निर्धारित है। पुरस्कार की इस राशि पर आयकर अधिनियम 1961 के तहत आयकर में छूट भी प्रदान होगी।                                          

कौन से कार्य करने पर मिलेगा पुरस्कार | Which work will get reward  

  • परियोजना का कार्यवन शुरु करने पर
  • एक नवपरिवर्तनकारी योजना शुरु करने पर      
  • प्रणालियों में सुधार लाना और संस्था का निर्माण करने पर
  • लोक प्रणाली को कुश्ल वनाना और भ्रष्ट्राचार मुक्त करना
  • आपात सिथतियों जैसे – बाढ, भूकम्प आदि में आसाधारण कार्य करने पर                     

लाभ | Benefits

  • प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना का लाभ देश के उन लाभार्थीयों को मिलेगा जो देश के लिए कल्याणकारी कार्य और नवप्रवर्तनकारी कार्य करते हैं।
  • योजना के जरिए लाभार्थीयों को अधिकतम 15 पुरस्कार मिलेगें।
  • योजना से लाभार्थी आर्थिक रुप से मजबूत वनेगें।
  • ये योजना लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर वनाएगी।
  • ऑनलाइन पंजीकरण होने पर लाभार्थी योजना का लाभ उठा पाएगें।
  • योजना के माध्यम से लाभार्थीयों को 31 अक्तूबर को पुरस्कृत किया जाएगा।   

नामाकंन प्रक्रिया | Enrollment process  

किसी व्यकित अथवा अधिकारियों के किसी समूह / केंद्र सरकार के विभागों / मंत्रालयों / राज्य सरकारों/ गैर सरकारी संगठनो दवारा नामाकंन किया जाएगा। लाभार्थीयों दवारा स्वंय किए गए नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएगें।                        

प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना के लिए कैसे करें आवेदन | How to apply for Prime Minister’s Award Yojana

  • यहां किल्क करते ही आप अगले पेज में चले जाओगे।

  • अब आपको योजना के संवध में रजिस्ट्रेशन करनी है।
  • इसके लिए आपको दी गई सारी जानकारी भरने के बाद रजिस्टर वटन पे किल्क कर देना है।
  • यहां किल्क करते ही आपके दवारा रजिस्ट्रेशन कर दी जाएगी।
  • अगर लाभार्थी दवारा पहले से रजिस्ट्रेशन की हुई है तो उन्हें लॉगिन वाले वटन पे किल्क करना है।

 

  • यहां किल्क करते ही आपको दी गई जानकारी भरनी है।

  • अब आपको लॉगिन वटन पे किल्क कर देना है।                     
  • रजिस्ट्रेशन और लॉगिन होने के बाद नामांकन प्रक्रिया विभाग दवारा की जाएगी।
  • सारी प्रक्रिया होने पर लाभार्थी को योजना का लाभ प्राप्त हो जाएगा और वे पुरस्कार पाने के हकदारी वन जाएगें।                                                   

महत्वपूर्ण डाउनलोड | Important Downloads

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।