प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान | PMSMA : रजिस्ट्रेशन | Application Form

देश की गर्भवती महिलाओं के कल्याण के लिए भारत सरकार ने सुरक्षित मातृत्व अभियान को लागु किया है| इस अभियान के जरिए गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए उन्हे निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी, ताकि उनके स्वास्थ्य को वेहतर वनाया जा सके| कैसे मिलेगा Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाएगी| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|

Surakshit Matritva Abhiyan

PRADHANMANTRI SURAKSHIT MATRITVA ABHIYAN

भारत सरकार ने देश की गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत की है| इस अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी| जिसमे से हर महिला अपनी डिलीवरी के समय मे महीने की 9 तारीख तक अपने घर के पास नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क जांच व इलाज करवा सकेंगी। इसके साथ ही डिलीवरी में परेशानी होने पर उन्हे उच्च चिकित्सा केंद्र में भी रेफर किया जा जाएगा, ताकि गर्भवती महिला एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सके और मातृत्व मृत्यु दर को भी कम किया जा सके|

About of the Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan

योजना का नामप्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
किसके दवारा शुरू की गईकेंद्र सरकार दवारा
लाभार्थीदेश की गर्भवती महिलाएँ  
प्रदान की जाने वाली सहायतास्वास्थ्य सेवाएं व सुविधाएं निशुल्क प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑफ़लाइन
आधिकारिक वेबसाइटpmsma.mohfw.gov.in

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य

अभियान का मुख्य उद्देश्य देश की उन महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा फ्री मे उपलवध करवाना है, जो गर्भवती हैं|

PMSMA के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

इस अभियान के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। जिनका विवरण इस प्रकार है –

  1. ग्रामीणक्षेत्रों में उपलवध सविधाएं  
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
  • ग्रामीण अस्पताल
  • उप जिला अस्पताल
  • जिला अस्पताल
  • मेडिकल कॉलेज अस्पताल
  1. शहरी क्षेत्रों में उपलवध सुविधाएं
  • शहरी औषधालय
  • शहरी स्वास्थ्य पोस्ट
  • प्रसूति गृह

Surakshit Matritva Abhiyan

A. प्रधानमंत्रीसुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मिलने वाली सेवाएं

  • महिलाओं को ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, हिमोग्लोबिन जांच और अल्ट्रासाउंड का लाभ मिलेगा फ्री में ।
  • हर महीने की 9वी तारीख को प्रसव पूर्व देखभाल सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा, आग किसी माह में 09 वीं तारीख मे रविवार या राजकीय अवकाश होता है तो उस स्थिति में अगले कार्य दिवस पर लाभार्थी को सेवा का लाभ प्रदान किया जाएगा|
  • स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं का लाभ आउटरीच पर नियमित AANC के अतिरिक्त प्रदान किया जाएगा।
  • शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मिलने वाली सेवाओं को सरकार द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • ये सेवाएं गर्भवती महिलाओं को आवश्यक रूप से OBGY Specialists/Physicians द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इसके साथ ही इन गर्भवती महिलाओं को मातृत्व एवं बाल सुरक्षा कार्ड तथा सुरक्षित मातृत्व पुस्तिकाएं भी दी जाएगी।

B. PMSMAके तहत महिलाओं को मिलने वाली अन्य सेवाएं  

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान करने के लिए उन्हें स्टीकर दिए जाएंगे ताकि महिलाओं की हालत और जोखिम का पता लगाया जा सके। इस स्टीकर को हर जांच के दौरान MCP कार्ड के साथ जोड़ा जाएगा।

  • हरा स्टीकर– ये उन गर्भवती महिलाओं के लिए होगा जिनको किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।
  • लाल स्टीकर– यह स्टीकर उन महिलाओं के लिए होगा, जो उच्च जोखिम गर्भावस्था के साथ हैं|
  • नीला स्टीकर– उन महिलाओं के लिए है, जिनको गर्भावस्था के साथ उच्च रक्तचाप है।
  • पीला स्टीकर- यह उन महिलाओं के लिए होगा जिनको गर्भावस्था के साथ मधुमेह, हाइपोथायरायडिज्म, एसटीआई की स्थिती है।

Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan के लाभ

  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का लाभ देश की गर्भवती महिलाओं को प्रदान किया अजाएगा|
  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के जरिए सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर हर महीने की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं को मुफ्त चिकित्सा जांच की सुविधा मिलेगी|
  • सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर इन महिलाओं के विभिन्न प्रकार के टेस्ट जैसे कि – हीमोग्लोबिन का टेस्ट, खून टेस्ट, शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर और वजन एव अन्य टेस्ट किए जाएंगे।
  • गर्भवती महिलाओं को इस अभियान के माध्यम से गर्भावस्था के दौरान उनके स्वास्थ्य समस्या के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी|
  • गर्भवती महिलाओं को अच्छे स्वास्थ्य और स्वतंत्र जांच का निशुल्क लाभ मिलेगा|
  • Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan के तहत महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के मुद्दों और रोगों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा|
  • इस अभियान से देश में मातृत्व मृत्यु दर में कमी आएगी।
  • PMSMA के तहत अच्छे स्वास्थ्य सुविधाएं शहर के साथ -साथ गांवों मे भी देखी जाएंगी|
  • अब देश की गरीब महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा|
  • इस अभियान से अस्पताल में डिलीवरी के समय जच्चा व बच्चे की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा|
  • स्वास्थ्य समस्याओं के आधार पर महिलाओं को अलग-अलग चिन्हित किया गया है, ताकि डॉक्टर आसानी से महिलाओं की समस्या का पता लगाकर उनका अच्छे से इलाज कर सकें।
  • सभी प्रकार की चिकित्सा जांच इस अभियान के तहत पूरी तरह से निशुल्क होगी।
  • गर्भवती महिला अपना टेस्ट चिकित्सा केंद्र सरकार / निजी अस्पतालों या देश के किसी भी निजी क्लीनिक में करा सकेंगी |

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की मुख्य विशेषताऐं

  • सभी उपयुक्त नैदानिक सेवाएं प्रदान करना
  • उपयुक्त नैदानिक स्थितियों के लिए स्क्रीनिंग की सुविधा देना|
  • उन गर्भवती महिलाओं को, जो किसी भी कारण से अपनी प्रसव पूर्व जाँच नहीं करा पायी, उन्हें अतिरिक्त अवसर प्रदान करना।
  • प्रसूति/चिकित्सा के इतिहास और मौजूदा नैदानिक स्थिति के आधार पर उच्च ज़ोखिम गर्भधारण की पहचान और लाइन-सूची करना।
  • हर गर्भवती महिला को विशेषत रूप से जिनकी पहचान किसी भी ज़ोखिम कारक या सहरुग्णता स्थिति में की गयी हैं, उनके लिए उचित जन्म योजना और जटिलता की तैयारी करना।
  • कुपोषण से पीड़ित महिलाओं में रोग का जल्दी पता लगाने, पर्याप्त और उचित प्रबंधन पर विशेष ज़ोर देना

PMSMA के लिए पात्रता

  • आवेदक को देश का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • गर्भवती महिला इस अभियान का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी|
  • गरीब वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी|
  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भावस्था के 3 से 6 महीने मे महिला लाभ लेने के लिए पात्र होगी।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाणपत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

How to Registration for the Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan

  • सवसे पहले आवेदक को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मे जाना होगा। 
  • वहांपे आपको प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आवेदन फार्म प्राप्त करना है|
  • फिर आपको आवश्यक दस्तावेज फार्म के साथ अटैच करने हैं।
  • अब आपको ये फार्म जमा करवा देना है|
  • फार्म जमा करवाने के बाद आपका इस अभियान के तहत सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा|
  • इसके बाद आप हर महीने की 9 तारीख से निशुल्क स्वास्थ्य जांच करा सकेंगी|

Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan – Helpline Number

  • Toll Free Number – Doctors can call 18001801104 to register
  • SMS- Doctors can SMS ‘PMSMA <Name> to 5616115

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|