उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना | कृषि बुनियादी ढांचे का किया जाएगा निर्माण | How To Registration

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना | कृषि बुनियादी ढांचे का किया जाएगा निर्माण | How To Registration | उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों के कल्याण के लिए कृषि विकास योजना को लागु किया है| इस योजना के जरिए किसानों को अधिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि उनके जीवन स्तर को वेहतर वनाया जा सके| कैसे मिलेगा Mukhyamantri Krishi Vikas Yojana का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाएगी| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|

LIC DHAN VARSHA YOJANA

UP MUKHYAMANTRI KRISHI VIKAS YOJANA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसानों के लिए एक नई योजना को आरंभ किया है| जिसका नाम है – मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना | इस योजना के अंतर्गत कृषि व्यवसाय उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा और कृषि बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इससे गुणवत्तापूर्ण इनपुट, भंडारण, बाजार, सुविधा आदि की पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी।

About of the Mukhyamantri Krishi Vikas Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री कृषि विकास योजना
किसके दवारा शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के किसान
प्रदान की जाने वाली सहायताकिसानों और भी अधिक सहायता प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफ़लाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू की जाएगी   

उत्तर प्रदेश कृषि विकास योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों का विकास करके किसानों को और अधिक सहायता प्रदान करना है, ताकि उन्हे आर्थिक रूप से सशकत वनाया जा सके|

मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना के जरिए प्रदेश में लंबित योजनाओं को गति मिलेगी

आपको वता दें कि Mukhyamantri Krishi Vikas Yojana के माध्यम से प्रदेश में लंबित योजनाओं को गति प्रदान होगी। जैसे कि प्रदेश में जहां 100 सोलर पंप लगवाने का कार्य किया जाना था, और वहां पे केवल 80 पंप ही लग पाए थे। तो वाकि 20 पंप इस नई योजना के तहत लगाए जाएंगे।

Mukhyamantri Krishi Vikas Yojana मे अन्य कई विभागों से जुड़ी योजनाएं होंगी शामिल 

कृषि विकास योजना के अंतर्गत कृषि के अतिरिक्त उद्यान, रेशम सहकारिता, मण्डी आदि विभागों से जुड़ी कई प्रकार की योजनाएं शामिल होंगी। इन योजनाओं के लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था की जाएगी|

कृषि विकास योजना को सफल वनाने के लिए अन्य विभागों के बजट से की जाएगी कटौती

Krishi Vikas Yojana को गति देने के लिए अन्य विभागों के बजट से कटौती की जाएगी| यह बजट इस नई योजना के लिए रखा जाएगा, ताकि योजना के अंतर्गत किया जाने वाला कार्य सफल हो सके| 

Uttar Pradesh Mukhyamantri Krishi Vikas Yojana का लक्ष्य

इस योजना के महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • सोलर पंप की स्थापना करना
  • सहकारिता को स्थापित करना
  • मंडी और व्यापार मे सुधार लाना

UP कृषि विकास योजना के लिए निर्धारित वजट

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार से उत्तर प्रदेश सरकार को 114.23 करोड़ रुपए की पहली किस्त का बजट मिला है। इस बजट से राज्य की कृषि औद्योगिक से संबधित विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की ज़रूरतें पूरी नही हो सकती और योजनाओं के लिए किए गए कार्य पूरे नही हो पाते हैं| लेकिन अब ऐसा नही होगा| अब जो कार्य अधूरे रह गए थे, पहले उन्हे पूरा किया जाएगा| जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों का इस्तेमाल करने के लिए किसानों को और भी अधिक सहायता प्रदान की है|

Krishi Vikas Yojana के लाभ

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना को शुरू किया है|
  • इस योजना के माध्यम से कृषि क्षेत्र के साथ-साथ उद्यान, रेशम, सहकारिता, मंडी आदि विभागों से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों में धन की कमी को पूरा किया जाएगा|
  • बजट के अभाव से जो कार्य अधूरे रह गए थे, अब उन्हें मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना के जरिए जल्द पूरा किया जाएगा।
  • आपको वता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार अब जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल करेगी|
  • इस योजना को गति देने के लिए अन्य विभागों के बजट से कटौती की जाएगी।
  • इस योजना के लिए कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। 
  • मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना से कृषि व्यवसाय उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। 
  • कृषि विकास योजना के माध्यम से कृषि बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश कृषि विकास योजना की मुख्य विशेषताऐं

  • किसानों को और अधिक सहायता प्रदान करना
  • जोखिम कम करना
  • कृषि-व्यवसाय उद्यम को बढ़ावा देना और किसानों के प्रयासों को मजबूत करना।

Uttar Pradesh Mukhyamantri Krishi Vikas Yojana के लिए कैसे करे ऑनलाइन व ऑफ़लाइन मोड के जरिए आवेदन

अभी इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु आधिकारिक रूप से पुष्टि नही की गई है| जब Krishi Vikas Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, तो हम आपको तुरंत सूचित कर देंगे|

Mukhyamantri Krishi Vikas Yojana – Helpline Number

  • जल्द शुरू किए जाएंगे|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|