मुख्यमंत्री हर घर जल योजना | पूरी जानकारी | कैसे मिलेगा लाभ

CM योगी हर घर जल योजना | Chief Minister Har Ghar Jal Yojana | मुख्यमंत्री हर घर जल योजना | UP Har Ghar Water Yojana | उत्तर प्रदेश हर घर जल योजना | How to get benefits

 

जिन क्षेत्रों में पानी की उपलव्धता कम है, वहां पर पाइपलाइन के दवारा साफ पानी पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री हर घर जल योजना की शुरुआत की गई है। योजना के दवरा लोगों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पडेगा और न ही उन्हें पानी के लिए हेंडपम्प या कुंए पर निर्भर रहना पडेगा। इस योजना के माध्यम से लोगों के घरों तक पानी पहुंचेगा। सारी जानकारी लेने के लिए आपको आर्टीकल अंत तक पढना होगा। तो आइए जानते हैं –  मुख्यमंत्री हर घर जल योजना के वारे में।          

मुख्यमंत्री हर घर जल योजना | Chief Minister Har Ghar Jal Yojana

 

प्रत्येक घर को प्रति व्यक्ति प्रति दिन के हिसाब से 55 लीटर शुद्ध पानी पाइपलाइन के जरिए पहंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी दवारा 30 जून 2020 को मुख्यमंत्री हर घर जल योजना को शुरु किया जा रहा है। योजना के तहत बुंदेलखंड के सभी गांवों में पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा। योजना से ग्रामीण निवासियों को समय पर पानी उपलव्ध होगा, उसके लिए उन्हें लाइनों में खडा नहीं होना पडेगा और लोगों की कुएं, हैंडपंप और तालाबों पर निर्भरता भी नहीं रहेगी। गांवों में पहुंचने वाला पानी घर घर नलों के जरिये उपलब्ध कराया जाएगा जिससे हर व्यकित को साफ-सफच्छ पानी मिलेगा। ग्रामीणों तक पानी पहुंचने से उनको पेयजल की समस्या से छुटकारा मिलेगा जिससे 197 गांवों के ग्रामीणों की प्यास वुझेगी। योजना के अंतर्गत 46 गांवों के 83,458 ग्रामीणों को जामनी बांध से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।  इस पर कुल 10 हजार 131 करोड़ का बजट खर्च किए जाएगें। जिसमें पहले चरण में बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के लिए 2185 करोड़ की परियोजना की शुरूआत की गई है। इससे महोबा, ललितपुर और झांसी की 14 लाख की आबादी तक नल दवारा जल पहुंचाया जाएगा। सरफेस वॉटर और अंडरग्राउंट वॉटर के माध्यम से लोगों तक पानी पहुंचेगा। सरकार की इस योजना के पूरा होने के बाद बुंदेलखंड की धरती पर पानी की समस्या का समाधान काफी हद तक कम हो जाएगा, जिससे लोगों को पानी न मिलने की समस्या का सामना नहीं करना पडेगा।            

उद्देश्य | An Objective

मुख्यमंत्री हर घर जल योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों तक पानी को पाइपलाइन के जरिए पहंचाना है, ताकि हर व्यक्ति को प्रति दिन 55 लीटर के हिसाब से साफ पानी मिले।

पात्रता | Eligibility

  • उत्तर प्रदेश राज्य के स्थायी निवासी
  • पानी की समस्या से जुझ रहे लोग   
  • ग्रामीण निवासी    

विशेषताएं | Features

  • प्रत्येक घर तक शुद्द पानी उपलव्ध करवाना
  • जल आभाव को कम करना
  • संकटग्रस्त क्षेत्रों में पाइपलाइन के दवारा पानी की सप्लाई करवाना
  • लोगों को जागरुक करना
  • बिमारी के खतरे को कम करना     

लाभ | Benefits

  • मुख्यमंत्री हर घर जल योजना से लोगों तक पानी की पंहुच को उपलव्ध करवाया जाएगा।
  • इस योजना से लाभार्थीयों को प्रति व्यक्ति प्रति दिन के हिसाब से 55 लीटर शुद्ध पानी मिलेगा।
  • ये पानी पाइपलाइन के जरिए पहुंचाया जाएगा।
  • इस योजना से पानी सीधा लोगों के घर तक पहुंचेगा।   
  • 14 लाख की आबादी तक नल दवारा जल पहुंचाया जाएगा।
  • योजना के लिए 10 हजार 131 करोड़ रुपये खर्च किए जाएगें।
  • 197 गांवों के ग्रामीणों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा।   
  • 46 गांवों के 83,458 ग्रामीणों को जामनी बांध से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इस योजना से लोगों को पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
  • अब लोगों को पानी के लिए लंवी-लंवी लाइनों मे नहीं लगना पडेगा।

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।