Shravan Bal Yojana : वृद्ध नागरिको के हितो की रक्षा करने और उन्हे सशक्त वनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार दवारा श्रवण बाल योजना को लागू किया गया है| जिसके जरिये पात्र लाभार्थीयों को दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए हर महीने पेंशन दी जाती है| इस योजना का कैसे मिलेगा लाभ, कौन-कौन योजना के लिए पात्र हैं और इसके लिए आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – श्रवण बाल योजना के वारे मे|
Shravan Bal Yojana
महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को वित्तीय सहायता उपलव्ध करवाने और उन्हे आत्म-निर्भर वनाने के लिए श्रवण बाल योजना को शुरू किया गया है| जिसके जरिये 65 वर्ष की आयु पार कर चुके या जो सेवानिवृत्ति की आयु से ऊपर हैं उन लोगों को सरकार दवारा हर महीने 400 से 600 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। लाभार्थीयों को दी जाने वाली सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते मे जमा की जाती है| इस योजना से पात्र लाभार्थीयों को समाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान होगी| इससे उनका जीवन वेहतर वनेगा, और उन्हे आर्थिक विपदा का सामना नहीं करना पडेगा| योजन का लाभ लाभार्थीयों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके प्राप्त होगा|
Shravan Bal Yojana का अवलोकन
योजना का नाम | श्रवण बाल योजना |
किसके दवारा शुरू की गई | महाराष्ट्र सरकार दवारा |
लाभार्थी | राज्य के वरिष्ठ नागरिक |
प्रदान की जाने वाली सहायता | पेंशन प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | aaplesarkar.mahaonline.gov.in |
श्रवण बाल योजना का मुख्य उद्देश्य
श्रवण बाल योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के उन नागरिको को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना है, जो अपने खर्चों की पूर्ति करने मे सक्षम नहीं हैं, या ऐसे लाभार्थीयों को घर से वाहर निकाल दिया जाता है|
Shravan Bal Yojana के मुख्य पहलु
राज्य मे 71% से अधिक वृद्ध लोग हैं जिनके साथ उनके परिवार के सदस्यों द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है, या उन्हे घर से वाहर वृद्ध आश्रम मे छोड दिया जाता है| ऐसे लोगो को अपने खर्चों की पूर्ति के लिए सरकार दवारा हर महीने श्रेणी (Category) के अनुसार आर्थिक मदद की जाएगी| ताकि इन लोगो को दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पडेगा|
मुख्यमंत्री श्रवण बाल योजना के तहत श्रेणियाँ
श्रवण बाल योजना के लिए दो श्रेणियाँ हैं – श्रेणी A और श्रेणी B।
- जिन लाभार्थियों का नाम श्रेणी A में शामिल है, उन्हें महाराष्ट्र सरकार की ओर से प्रति माह 600 रुपये प्रदान किए जाएगें|
- श्रेणी B मे उन लाभार्थीयों को शामिल किया गया है, जो BPL सूची में आते हैं| उन्हे इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार से 400 रुपये प्रति माह और केंद्र सरकार से 200 रुपये प्रति माह दिए जाएगें।
श्रवण बाल योजना के लिए पात्रता
श्रेणी A के लिए –
- आवेदक महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना चाहिए
- आवेदक की आयु 65 वर्ष और उससे अधिक होनी चाहिए
- आवेदक की वार्षिक आय 21000/- अधिक नहीं होनी चाहिए
- आवेदक का नाम BPL सूची में शामिल नहीं होना चाहिए|
श्रेणी B के लिए –
- आवेदक महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना चाहिए
- आवेदक की आयु 65 वर्ष और उससे अधिक होनी चाहिए
- आवेदक की आय 21000 प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
- आवेदक का नाम BPL सूची में शामिल होना चाहिए|
Shravan Bal Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नम्वर
महाराष्ट्र श्रवण बाल योजना के लाभ
- श्रवण बाल योजना का लाभ महाराष्ट्र राज्य के स्थायी निवासियों को मिलेगा|
- योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार दवारा राज्य के वृद्ध लोगों को 600 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी|
- योजना का लाभ राज्य के वृद्ध लोग ही उठा सकेगें, जिनकी आयु 65 वर्ष या इसके अधिक है|
- पात्र लाभार्थीयों को दी जाने वाली सहायता राशि पेंशन के रूप मे प्रदान की जाएगी|
- योजना के माध्यम से महाराष्ट्र के वृद्ध लोगों को अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा
- इस योजना से महाराष्ट्र के बुजुर्ग अपनी आर्थिक समस्याओं को दूर कर सकेगें|
- पात्र लाभार्थीयों को योजना का लाभ श्रेणी के अनुसार मिलेगा| जिनमे से A और B के तहत दो श्रेणियां होंगी। श्रेणी A के वे लोग होंगे जिनके नाम BPL सूची में शामिल नहीं हैं और श्रेणी B के वे लोग होगें, जिनका नाम BPL सूची में आएगा|
- इस योजना से राज्य के वृद्ध लोगों का जीवन सुरक्षित होगा|
Shravan Bal Yojana की मुख्य विशेषताएं
- राज्य के वृद्ध लोगों को आत्म-निर्भर व सशक्त बनाना
- पात्र लाभार्थीयों के आर्थिक खर्चों को पूरा करने के लिए सरकार दवारा वित्तीय सहायता उपलव्ध करवाना
- राज्य के ऐसे वृद्ध लोगों को सरकार दवारा सहायता उपलव्ध करवाना हैं, जिनके बच्चे उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं|
Shravan Bal Yojana Online Registration
- योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थीयों को अधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- अब आपको आवेदन करने के लिए “प्ंजीकरण” वाले विकल्प पे किलक करना होगा|
- यहाँ आपके सामने 02 ऑप्शन दिखाई देगें|
- इनमे से आपको विकल्प का चयन करना है|
- उसके बाद आपको अपने जिले का चुनाव करना है, मोबाइल नम्वर, ओटिपी और यूजर नेम भरने के बाद Send OTP बटन पे किलक कर देना है|
- उसके बाद आपके मोबाइल नम्वर पे OTP भेजा जाएगा| उसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना होगा|
- फिर आपको दी गई सारी जानकारी दर्ज करनी होगी|
- इस प्रक्रिया के बाद आपको रजिस्टर बटन पे किलक कर देना है|
- इस तरह आपके दवारा प्ंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी|
- अब आपको दुवारा से होम पेज पर जाना होगा और श्रवण बाल योजना वाले विकलप पर क्लिक करना होगा|
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक लॉगिन फॉर्म खुलके आएगा, जहां आपको अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करनी होगी और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा, जहां आपको अपना नाम, संपर्क विवरण, ईमेल आईडी, पता, आदि दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड कना होगा|
- अब आपको अपना बैंक विवरण जैसे आपका बैंक नाम, शाखा का नाम, IFSC कोड दर्ज है|
- सभी विवरणों को सत्यापित करने के बाद अंत मे आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है|
- इस तरह आपका योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|
एप्लीकेशन स्टेटस की जांच कैसे करें
- सबसे पहले, आपको महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- अब आपको अपने Track Your application वाले विकल्प पे क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको एप्लीकेशन आईडी दर्ज करनी होगी|
- अब आपको Go वाले बटन पे क्लिक कर देना है|
- जैसे ही आप Go बटन पे किलक करोगे तो आवेदन की स्थिति आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी|
लाभार्थी सूची की जांच कैसे करें
- सबसे पहले, लाभार्थी को महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको लाभार्थी सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- उसके बाद आपने सामने अगला पेज खुल जाएगा|
- यहाँ आपको अपने जिला मंडल और गाँव / ब्लॉक का चयन करना होगा।
- फिर आपको सबमिट के बटन पे क्लिक कर देना है|
- इस प्रक्रिया के बाद लाभार्थी सूची आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी|
aaplesarkar.mahaonline.gov.in – Helpline Number
- 1800 120 8040
आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।