|| निष्ठा योजना | NISHTHA Yojana Online Registration | NISHTHA Yojana Teacher Free Training Programme | NISHTHA MobileApp Download | Helpline Number || देश में शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए सरकार दवारा निष्ठा योजना कार्यक्रम को लागू किया गया है| जिसमें लाखों शिक्षकों को फ्री में ट्रेनिंग प्रदान करके वच्चों को वेहतर शिक्षा प्रदान करवाई जाती है| जिससे सरकारी स्कूल की शिक्षा को मजबूती मिलेगी और देश मे डिजटलिकरण प्रक्रिया का विस्तार होगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – NISHTHA योजना 2022 के वारे मे|
NISHTHA (निष्ठा) Full Form In English – “National Initiative For School Head and Teacher’s Holistic Advancement” है और हिंदी में इसका अर्थ है – “स्कूल प्रमुख और शिक्षक की समग्र उन्नति के लिए राष्ट्रीय पहल” |
NISHTHA Yojana
शिक्षा क्षेत्र मे सुधार करने और बच्चों के भविष्य को उज्जवल वनाने के लिए नई शिक्षा नीति के तहत निष्ठा योजना को शुरू किया गया है| जिसके अंतर्गत सरकार दवारा लगभग 42 लाख शिक्षकों को मुफ्त में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा| जो पहली से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाने का कार्य करेंगे| मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया यह दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम है, जो देश के सभी राज्यों के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेल-खेल में पढ़ाई, अध्ययन के परिणाम (Learning Outcome), कृत्रिम होशियारी (Artificial Intelligence) आदि का प्रशिक्षण प्रदान करता है|
NISHTHA Yojana – Teachers Training Program प्रारंभिक स्तर पर सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने का कार्य करता है जिसमे प्राथमिक स्तर पर सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षक और स्कूल प्रमुख शामिल होते हैं| इस कार्यक्रम में बच्चों में महत्वपूर्ण सोच को प्रोत्साहित करने और शिक्षकों को प्रेरित किया जाता है, ताकि छात्र विविध स्थितियों को संभालने में सक्षम हो सके|
NISHTHA योजना के लिए शुरू किया गया है निष्ठा पोर्टल
योजना के अंतर्गत सरकार ने एक समर्पित ‘निष्ठा पोर्टल’ को शुरू किया है। जिसमे लाभार्थी को निष्ठा प्रशिक्षण प्रश्न/ मॉड्यूल 7 के साथ-साथ निष्ठा फुल फॉर्म – परिभाषा की जानकारी मिल जाएगी। NISHTHA Program में शामिल होने के लिए आवेदक को सबसे पहले इसमें ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। उसके बाद ही लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
NISHTHA Yojana 2022-23 शिक्षक फ्री ट्रेनिंग प्रोग्राम
निष्ठा योजना प्रारंभिक स्तर पर सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए एक राष्ट्रीय मिशन है। जिसके जरिये देश के लाखों शिक्षकों को निःशुल्क ट्रेनिंग मिलती है| जिससे वो बच्चों को अच्छी शिक्षा देने और उनकी सोचने की क्षमता को विकसित करने मे मदद करेंगे|
निष्ठा ट्रेनिंग करने के लिए कुछ जरूरी बातें
- इस कार्यक्रम के प्रत्येक कोर्स करने की अवधि 4 से 5 घंटे की होगी|
- हर कोर्स में मूल्यांकन दिया गया है जिसमें 70% मार्क्स लाना अनिवार्य है|
- अगर 70% मार्क्स नही आए तो कोर्स कंप्लीट नहीं होगा और सर्टिफिकेट भी जनरेट नहीं होगा|
- मूल्यांकन के लिए प्रत्येक कोर्से में 3 मौके दिए जाएंगे और तीनों प्रयासो में अगर शिक्षक 70% मार्क्स नहीं प्राप्त करता है तो ऐसी स्थिति में कोर्स लॉक हो जाएगा|
- लॉक किए गए कोर्स को दोबारा करना होगा और इसमें फिर से 70% मार्क्स लाना जरूरी होगा|
- प्रत्येक माह में कोर्स को ज्वाइन करने की अंतिम तिथि 25 तारीख निर्धारित की गई है, 25 तारीख के बाद कोर्स ज्वाइन नहीं किए जा सकेंगे|
- कोर्स के मूल्यांकन से छेड़छाड़ नहीं किया जाए इससे कोर्स बीच में ही 96% या 97% तक होकर रुक सकता है|
- कोर्सेज के सभी मॉडल को एक-एक करके पूरा करें| कभी भी एक श्रंखला को छोड़कर कोर्स न करें| ऐसी स्थिति में कोर्स इनकंप्लीट हो सकता हैं|
निष्ठा योजना का अवलोकन
योजना | NISHTHA (शिक्षक फ्री ट्रेनिंग कार्यक्रम) |
समवंधित विभाग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) |
योजना के अंतर्गत किया जाने वाला कार्य | 42 लाख शिक्षकों को नि:शुल्क ट्रेनिंग प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://itpd.ncert.gov.in/ |
Download NISHTHA App | Click Here |
NISHTHA Training Module | Click Here |
Helpline Number | Click Here |
NISHTHA योजना के चरण
Nishtha Yojana के निम्न तीन चरण हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है –
- प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत भाषा, गणित, सामाजिक विज्ञान मुख्य केंद्र बिंदु होंगे।
- इसके अलावा शिक्षकों की ट्रेनिंग पर ऑनलाइन निगरानी रखी जाएगी।
- ट्रेनिंग के समय शिक्षकों की अटेंडेंस को भी देखा जायेगा।
- किसी प्रकार की परेशानी होने पर काउंसलिंग प्रदान की जाएगी।
- छात्रों की परेशानियों और उनको समझने के लिए स्पेशल फोकस ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
निष्ठा योजना में शामिल किये गए महत्वपूर्ण तथ्य
- सीखने का परिणाम |
- योग्यता आधारित शिक्षा और परीक्षण |
- स्कूल को सुरक्षित रखने के उठाये जाने कदम |
- व्यक्तिगत सामाजिक गुण को उभारना |
- शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग |
- ध्यान केंद्रित करने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए “योग” |
- लाइब्रेरी, इको-क्लब, यूथ क्लब, किचन गार्डन आदि की अधिक से अधिक जानकारी |
- हर तरह की परिस्थिति में स्कूल में नेतृत्व करने के गुण |
- पर्यावरण से संबंधित जानकारी |
- प्री-स्कूल, पूर्व व्यावसायिक शिक्षा |
निष्ठा प्रशिक्षण मॉड्यूल की जानकारी
MODULE- 1 | पाठ्यचर्या, विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण शास्त्र, सीखने के प्रतिफल और समावेशी शिक्षा |
MODULE- 2 | स्वास्थ्य विद्यालय पर्यावरण बनाने के लिए व्यक्तिगत सामाजिक योग्यता विकसित करना |
MODULE- 3 | कला समेकित शिक्षा |
MODULE- 4 | विद्यालय आधारित आकलन |
MODULE- 5 | विद्यालय में स्वास्थ्य और कल्याण |
MODULE- 6 | शिक्षण, अधिगम, और आकलन में ICT को शामिल करना |
MODULE- 7 | विद्यालयी शिक्षा में नई पहलें |
MODULE- 8 | पर्यावरण अध्ययन का शिक्षण शास्त्र |
MODULE- 9 | गणित शिक्षण शास्त्र |
MODULE- 10 | भाषा शिक्षण शास्त्र |
MODULE- 11 | विज्ञान शिक्षण शास्त्र |
MODULE- 12 | सामाजिक विज्ञान शिक्षण शास्त्र |
NISHTHA Yojana का उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों को हर परिस्थिति में छात्रों का नेतृत्व करने और उनकी सहायता करने में सक्षम बनाना है| जिसके तहत शिक्षक न केवल छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में सक्षम होंगे बल्कि उनके भविष्य को वेहतर वनाने मे भी सहायता प्रदान करेंगे|
योजना के लाभ
- प्रारंभिक स्तर पर यानि कि कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक की शिक्षा को और अधिक बेहतर बनाया जाएगा|
- इस योजना से शिक्षा के स्तर में सुधार लाया जाएगा|
- प्राथमिक स्तर पर सभी सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों को शामिल किया जायेगा।
- शिक्षकों के प्रशिक्षण में किताबों के स्थान पर बच्चों के बौद्धिक विकास पर भी मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
- बच्चों के अंदर महत्वपूर्ण सोच को प्रोत्साहित करने मे मदद मिलेगी|
- इस कार्यक्रम के द्वारा छात्र विविध स्थितियों को संभालने में सक्षम हो पाएंगे|
- शिक्षक भी प्रथम स्तर के काउंसलर के रूप में अपना कार्य संभाल सकेंगे|
NISHTHA Yojana के लेवल
इस योजना के तीन लेवल हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है –
- NISHTHA 0 for Elementary level (Classes I-VIII)
- NISHTHA 0 for Secondary level (Classes IX-XII)
- NISHTHA 0 for NIPUN Bharat (ECCE to Classe V)
1.NISHTHA 1.0 (Elementary Level)
NISHTHA Face to Face Training
NISHTHA online SRG Training
NISHTHA Online on DIKSHA
2.NISHTHA 2.0 (Secondary Level)
Guideline and SOP
Launch Resources:
Advocacy Resources:
3.NISHTHA 3.0 (FLN) For NIPUN Bharat
NISHTHA पोर्टल पर मिलेगी हर प्रकार की जानकारी
- NISHTHA पोर्टल पर लाभार्थी को अपनी कक्षा के अनुसार शिक्षण से सम्बन्धित योग्य सामग्री, पीपीटी, पीडीएफ, वीडियो आदि जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
- जिसमे आपको अपनी कक्षा में आवश्यक गतिविधियाँ भी प्राप्त होंगी।
- शिक्षकों को इसमें छात्रों के विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न नीतियों और योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई है।
- इसके अलावा शिक्षक Nishtha App को Download करके इसका प्रयोग कर सकेंगे|
- प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थी को Art Integrated Learning और School Based Assessment के बारे में भी जानकारी दी गई है|
- सूचना प्रौद्योगिकी Aids (Information Technology Aids) का उपयोग पिछड़े छात्र और विकलांग अपनी आवश्यकताओं के अनुसार उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
NISHTHA Yojana के लिए कैसे करें आवेदन
- सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- अब आपको Login के विकल्प पे किलक करना होगा|
- उसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलके आएगा|
- जिसमे आपको User Name / Password दर्ज करना होगा|
- उसके बाद आपको Login के विकल्प पे किलक कर देना है|
- इस तरह आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकोगे|
NISHTHA Mobile App कैसे करे डाउनलोड करें
- सवसे पहले पात्र लाभार्थी को Google Play store मे जाना होगा|
- अब आपको Search Box मे NISHTHA App टाइप कर Enter कर देना है|
- अब आपके सामने सवंधित एप की सूची खुलके आएगी|
- अब आपको सवसे ऊपर वाले एप पे किलक करना है|
- जैसे ही आप इस एप पे किलक करोगे तो आपके सामने NISHTHA App से सवन्धित पेज खुलके आएगा|
- अब आपको ये एप डाउनलोड और इनस्टाल करनी होगी|
- उसके बाद ये एप आपके डिवाइस मे डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी|
Important Downloads
- Forum
- Dashboard
- Online Training
- Archive
- NISHTHA Level
- Contact Us
- Course Material
- Training Activities
- Resources
आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करें|