Jharkhand Gram Gadi Yojana 2024 : रजिस्ट्रेशन, आवेदन फॉर्म

Jharkhand Gram Gadi Yojana : झारखंड सरकार दवारा राज्य मे ग्राम गाड़ी योजना को लागु करन की घोषणा की गई है| इस योजना के जरिए राज्य के नागरिको को गाँव और शहर की दूरी को कम किया जाएगा| नागरिको को निर्धारित समय पर उनके बताए गए स्थान पर पहुंचाया जाएगा| जिससे लोगों का समय बचेगा| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ़ना होगा| तो आइए जानते हैं – ग्राम गाड़ी योजना के बारे मे|

Jharkhand Gram Gadi Yojana

Table of Contents

Jharkhand Gram Gadi Yojana 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी दवारा राज्य के नागरिको का कल्याण करने हेतु मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को शुरू करने की घोषणा की है| इस योजना के अंतर्गत राज्य के हर हिस्से से गाँडियों को चलाया जाएगा| जिसमे लोग सफर करके अपने तय स्थान पर पहुंच सकेंगे| इस योजना से गांवों से प्रखंड, जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा को आसान बनाया जाएगा|

इससे गांव के किसान, मजदूर छात्र-छात्राओं को शहर तक आने में सुविधा होगी। छात्रों के लिए स्कूल-कालेज, किसानों के लिए बाजार और मरीजों के लिए अस्पताल तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके अलावा योजना में शामिल होने वाले वाहन मालिकों को सरकारी टैक्स में राहत दी जाएगी। 

ग्राम गाड़ी योजना का अवलोकन

योजना का नाममुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना
किसके दवारा शुरू की गईझारखंड सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक
प्रदान की जाने वाली सहायतापरिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफ़लाइन
आधिकारिक वेवसाइटhttps://www.jharkhand.gov.in/

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का उद्देश्य

Jharkhand Gram Gadi Yojana का मुख्य उद्देश्य गांवों से प्रखंड, जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा बहाल करना है। इससे गांव के किसान, मजदूर छात्र-छात्राओं को शहर तक आने-जाने में सुविधा होगी।

Jharkhand Gram Gadi Yojana

योजना के जरिए राज्य के नागरिको को मिलेगी 100% किराए मे छूट

गांव के बच्चे जो शहर में अपनी पढ़ाई के लिए जाते हैं, किसान जो अपने खेत में उत्पन्न हुए धान शहर के मार्केट में बेचना चाहता है, दिव्यांग जनों (जिनकी शारीरिक व मानसिक विकलांगता 50% से अधिक है) वृद्धों, विधवा महिलाएं और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को शहर जाने के लिए 100% किराए पर छूट प्रदान की जाएगी|

लाभार्थीयों को योजना के जरिए मिलेगी टैक्स में छूट

Gram Gadi Yojana के अंतर्गत वाहन चालकों को रजिस्ट्रेशन टैक्स में 100% की छूट प्रदान की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति 20 लाख रुपए का वाहन खरीदता है तो उसे 4 लाख रूपए मार्जिन मनी, 80% तक ऋण (लॉन) की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही इस ऋण पर 5 वर्ष तक ब्याज पर 5% छूट भी दी जाएगी।

मात्र 1 रूपए में निबंधन एवं रोड परमिट जारी किया जाएगा

सरकार Jharkhand Gram Gadi Yojana के तहत मात्र ₹1 में निबंधन एवं ₹1 में रोड परमिट जारी करेगी। इससे गांव से शहर एवं जिला मुख्यालय तक सवारी वाहनों एवं बस का परिचालन को गति मिलेगी। अब तक निबंधन एवं रोड परमिट के भारी-भरकम शुल्क के कारण लोग इसमें रुचि नहीं दिखाते थे। वर्तमान में 6 सीटर से अधिक वाली वाहनों में 50,000 से अधिक निबंधन शुल्क लगता है। वही परमिट में भी काफी अधिक राशि लगती है। इस योजना से गांव से शहर ट्रक बस व सवारी वाहन चलाने वाले रूचि दिखा सकेंगे।

वाहन एवं बस संचालकों को मिलने वाले योजना के लाभ

वाहन की आयुयात्री की क्षमतावाहन चालक 
नई गाड़ी7 से 42 लोग

रोड टैक्स 0 और परमिट शुल्क 1 रूपए

15 एस से कम पुरानी गाड़ी10 से 21 लोग

रोड टैक्स 0 और परमिट शुल्क 1 रूपए

11 से 20 पुरानी गाड़ीअधिकतम 22 लोग

रोड टैक्स 0 और परमिट शुल्क 1 रूपए

प्रथम चरण में झारखंड में 500 वाहनों को किया जाएगा शामिल

ग्राम गाड़ी योजना के प्रथम चरण में झारखंड में 500 वाहनों के लिए सुविधा बहाल की जाएगी। इससे वाहन संचालकों को भारी-भरकम निबंधन शुल्क से भी राहत मिलेगी। इस योजना में स्थानीय निवासी के साथ-साथ SC, ST and Backward Classes के लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। 

Jharkhand Gram Gadi Yojana की निगरानी

इस योजना को लेकर राज्य, जिला एवं प्रखंड स्तर पर समिति का गठन किया गया है। जिसके लिए जिला स्तर पर DC को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि DDC, DTO, LDM, बस एसोसिएशन के प्रतिनिधि, पंचायती राज पदाधिकारी एवं सभी BDO को सदस्य बनाया गया है। वहीं प्रखंड स्तर पर BDO को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

ग्राम गाड़ी योजना का कुल बजट

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के लिए सरकार दवारा 04 करोड रूपए का बजट निर्धारित किया गया है| जिसके आधार पर ही योजना के पात्र लाभार्थीयों को लाभ प्रदान किया जाएगा|                     

लोगों की सुविधा के लिए स्टैंड भी बनाए जाएंगे

ग्रामीण गाड़ी योजना के तहत गांव में लोगों की सुविधा के लिए स्टैंड भी बनाए जाएंगे। वही इस योजना के तहत संचालित वाहनों का रंग भी अलग होगा, ताकि लोगो के लिए पहचान करना आसान हो जाएगा।  

ग्रामीण गाड़ी योजना के पात्र लाभार्थी

  1. सिनियर सिटीजन
  2. विधवा महिलाएं
  3. किसान जो अपनी उपज को शहर तक पहुंचाना चाहते हैं
  4. बेहतर चिकित्सकीय सुविधा के लिए शहर जाने वाले लोग (HIV Positive)
  5. राज्य के छात्रों जो बेहतर शिक्षा के लिए प्रखंड और अनुमंडल तक जाना चाहते हैं।
  6. मान्यता प्राप्त झारखंड के आंदोलनकारी
  7. विकलांग (जिनकी विकलांगता 50% या उससे अधिक है)

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • विकलांग (प्रमाण पत्र)
  • विधवा महिला (प्रमाण पत्र)
  • सरकारी रिटायर्ड कर्मचारी (प्रमाण पत्र)
  • छात्र (आईडी कार्ड)
  • HIV व्यकित (अस्पताल का प्रमाण पत्र)
  • लाइसेंस (वाहन चालक के लिए)
  • मोबाइल नम्वर
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो

मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना के लाभ

  1. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के नागरिको के हितों को ध्यान मे रखते हुए ग्रामीण गाड़ी योजना की शुरुआत की है|
  2. इस योजना केअंतर्गत गांव के छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु शहर या प्रखंडों में जाने के लिए परिवहन मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाएगी|
  3. Jharkhand Gram Gadi Yojana से राज्य की विधवा महिलाओं, सरकारी रिटायर्ड कर्मचारी, HIV पॉजिटिव, सीनियर सिटीजनो के लिए आवागमन की सुविधा को आसान वनाया गया है |
  4. सभी लोगों को 100% मुफ्त में परिवहन सुविधा मिलेगी|
  5. इस योजना के जरिए 7 से 42 सीट वाले वाहनों को चलाने पर रोड टैक्स पर 100% की छूट भी मिलेगी|
  6. अगर कोई भी व्यक्ति 4 व्हील और उनसे ज्यादा व्हील वाले वाहन इस योजना के अंतर्गत खरीदना चाहते हैं तो उनको लोन लेने पर 5% ब्याज दर की छूट दी जाएगी।
  7. नए वाहन खरीदने पर लाभार्थी को ब्याज में 5% की छूट मिलेगी| 
  8. जो विकलांग है और उनकी विकलांगता 50% से अधिक है उन सभी लोगों को मुफ्त में परिवहन की सुविधा दी जाएगी।
  9. लाभार्थीयों को रोड़ टैक्स पर मात्र ₹1 का टोकन देकर वाहन चलाने की छुट मिलेगी|
  10. ग्राम गाड़ी योजना से वाहन संचालकों को 01 रुपए में वाहन का रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी मिलेगी|
  11. इस योजना से गांव से शहर ट्रक, बस व सवारी वाहन चलाने वाले रूचि दिखा सकेंगे।

ग्रामीण गाड़ी योजना की मुख्य विशेषताएं

  • गांव से शहर, प्रखंड, मुख्यालय और अनुमंडल जाने के लिए परिवहन को सुगम बनाना|
  • विद्यार्थियों के साथ-साथ सिनियर सिटीजन, रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग लोगों को योजना का लाभ प्रदान करना|
  • वाहन चालकों को वाहन खरीदने पर 5% की छुट ब्याज दर में 5 वर्ष के प्रदान करना
  • रोड़ टैक्स पर मात्र ₹1 का टोकन देकर वाहन चलाने की छुट प्रदान करना
  • पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना|

Jharkhand Gram Gadi Yojana Registration

जो आवेदक योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, उन्हे थोड़ा इंतजार करना होगा| अभी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है| आवेदन करने हेतु अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नही की गई है| जैसे ही योजना के लिए आवेदन हेतु कोई जानकारी मिलती है, तो ह्म आपको तुरंत सूचित कर देंगे|  

Gram Gadi Yojana Helpline Number

ग्राम गाड़ी योजना के लिए हेल्पलाइन से सबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पे जाकर प्राप्त की जा सकती है |

Jharkhand Protsahan Yojana

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|