Birth Certificate Correction : जन्म प्रमाण पत्र सुधार प्रक्रिया – ऑनलाइन, ऑफलाइन

Birth Certificate Correction :   जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिस की जरूरत बहुत से सरकारी कार्यों एवं निजी संस्थानों में पड़ती है। जैसे कि बच्चे की एडमिशन से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ अन्य कामों मे भी जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग किया जाता है| अगर मान लीजिए जन्म प्रमाण पत्र मे किसी तरह की गलती हो जाती है, जैसे कि माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, जन्म तिथि को भरते हुए कोई Mistake हो गई है, तो आप इस गलती को सही कर सकते हो, उसमे Correction कर सकते हो| तो आज हम आपको बताएंगे कि जन्म प्रमाण पत्र में सुधार ऑनलाइन व ऑफ़लाइन मोड के जरिए कैसे किया जाता है|  

Birth Certificate Correction

Birth Certificate Correction

जन्म प्रमाण पत्र शिशु के जन्म के समय बनाया जाने वाला प्रमुख दस्तावेज है। इस प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम, लिंग, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जन्मदिन एवं अन्य जानकारियां दर्ज की जाती हैं। अगर जन्म प्रमाण पत्र में कोई त्रुटि हो जाती है तो आपको स्कूल मे एडमिशन लेने, सरकारी दस्तावेजों को बनवाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, छात्रवृत्ति लेने, योजनाओं में आवेदन करने, पासपोर्ट बनवाने से लेकर अन्य सविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है|

ऐसे में आवेदक को इस तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े, उसके लिए अब जन्म प्रमाण पत्र मे सुधार प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है| अब आवेदक घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन व ऑफ़लाइन मोड के जरिए आसानी से Correction कर सकता है|

Overview of Birth Certificate Correction

आर्टीकल का नामजन्म प्रमाण पत्र में सुधार
लाभार्थीदेश के नागरिक
प्रदान की जाने वाली सहायता

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करने की प्रक्रिया को आसान वनाना  

आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफ़लाइन
आधिकारिक वेबसाइटराज्यवार के अनुसार अलग-अलग है|

Birth Certificate Correction का उद्देश्य

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करवाने का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है।

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार की आवश्यकता

Birth Certificate पत्र में सुधार करना इसलिए आवश्यक हो जाता है, कि आगे चलकर बच्चे को किसी स्कूल में दाखिला कराने, क़ानूनी रूप से विवाह कराने, सरकारी दस्तावेजों को बनाने या योजनाओं का लाभ मिल सके| इसलिए जन्म प्रमाण पत्र में अगर कोई भी गलती हो जाती है तो उसमे सुधार करवाना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है।

Birth Certificate में लिखित विवरण  

जन्म प्रमाण पत्र में कुछ व्यक्तिगत विवरण लिखे जाते हैं, जिसके आधार पर शिशु की पहचान होती है| वे कौन-कौन से विवरण हैं, जो जन्म प्रमाण पत्र मे दर्ज किए जाते हैं| आइए जानते हैं –

  1. शिशु का नाम
  2. शिशु का लिंग
  3. जन्म तिथि
  4. माता का नाम
  5. पिता का नाम
  6. जन्म का दिन
  7. पता

जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन से जुड़ी जरूरी बातें

  • सिर्फ वही जन्म प्रमाण पत्र संसोधन के लिए मान्य होंगे जो की Original होंगे।
  • फॉर्म के साथ मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना आवश्यक है।
  • अगर आप ऑनलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको अपने सम्बंधित राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन तरीके से इसमें संसोधन करवाना होगा|
  • अगर आपने ऑफलाइन माध्यम से संसोधन करने का विचार किया है, तो आपको फॉर्म भरने पर शपथ-पत्र संलग्न करना एवं जज के हस्ताक्षर करवाने आवश्यक होंगे| इसके साथ ही संसोधन करवाने के लिए आपको एफेडेविट भी बनवाना होगा|
  • ऑफलाइन माध्यम से जन्म प्रमाणपत्र में संसोधन करवाने पर आपको इसके लिए इससे सम्बंधित विज्ञप्ति अखबार में देनी होगी|
  • इस प्रक्रिया के बाद आपका जन्म प्रमाणपत्र 15 दिनों में संसोधित होकर आपको प्रदान कर दिया जाएगा|

Birth Certificate Correction के बाद आवेदक को दिए जाने वाले लाभ

  1. वोटर कार्ड में नाम जोड़ने के लिए।
  2. सरकारी नौकरियों में भर्ती हेतु
  3. आयु मानक की पहचान हेतु
  4. विभिन सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु।
  5. आधार कार्ड बनाने हेतु।
  6. आय प्रमाण बनवाने के लिए
  7. शैक्षिक संस्थानों में दाखिला लेने हेतु
  8. पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए।
  9. विविध संस्थानों में आयु प्रमाणपत्र हेतु।
  10. राशन कार्ड बनाने के लिए।
  11. सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले विभिन दस्तावेजों को बनाने हेतु।

Birth Certificate Correction Online 

जन्म प्रमाण पत्र मे सुधार करने के लिए हम आपको राजस्थान की वेबसाइट के जरिए अवगत करवा रहे हैं|

Birth Certificate Correction Online

  • उसके बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने Login Form खुल जाएगा।

Birth Certificate Correction

  • इस फॉर्म मे आपको ID, Password and Captcha Code दर्ज करना होगा।
  • उसके बादआपको प्रवेश करें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने प्रोफाइल संबंधित होम पेज खुल जाएगा।

 Correction Birth Certificate

  • इस पेज मे आपको प्रशासकीय के ऑप्शन पर क्लिक करना है, फिर आपको संशोधन के लिए रिक्वेस्ट फॉर्म के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा|
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इसपेज मे आपको जन्म, मृत्यु, जन्म, विवाह के ऑप्शन दिखाई देंगे। 
  • यहाँ आपको जन्म के ऑप्शन पर क्लिक करना है|

Birth Certificate

  • फिरआपको अपनी ग्राम पंचायत का चयन वर्ष का चुनाव एवं जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन का कारण दर्ज करना होगा।

Birth Certificate online Correction

  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको प्रवेश करें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
  • जैसे ही आप इस विकल्प पे क्लिक करोगे तो आपके सामने संशोधन करने से संबंधित अनेक ऑप्शन आ जाएगे।

Birth Certificate correction form

  • आप जिस भी चीज में संशोधन करना चाहते हैं, आपको उस पर क्लिक करके संशोधित करें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
  • इस प्रकार आपका संशोधन फॉर्म सफलतापूर्वक संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा।
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आपके दवारा ऑनलाइन मोड के जरिए सफलतापूर्वक जन्म प्रमाण पत्रमे सुधार कर दिया जाएगा|

जन्म प्रमाण पत्र मे सुधार मे करने के लिए राज्यवार ऑनलाइन आवेदन

  1. जन्म प्रमाण पत्र मे सुधार करने के लिए आवेदन प्रक्रिया राज्यवार के अनुसार अलग-अलग हो सकती है|
  2. इसमे से आवेदक को अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
  3. उसके वाद आपको संशोधनके लिए रिक्वेस्ट फॉर्म के ऑप्शन पर किलक करना है| फिर आपको प्रवेश करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  4. फिर आपके सामने संशोधन करने से संबंधित अनेक ऑप्शन आ जाएगे।
  5. आपको जिस भी चीज में संशोधन करना है, आपको उस पर क्लिक करके संशोधित कर देना है| इस तरह आप जन्म प्रमाण पत्र मे सुधार कर सकोगे|

Birth Certificate Correction Offline 

  • सबसे पहले आवेदक को ग्राम पंचायत द्वारा जन्म प्रमाणपत्र संसोधन फॉर्म लेना होगा|
  • शहरी निकायों में यह फॉर्म नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम या अन्य सम्बंधित संस्थाओं द्वारा भी प्रदान किया जाता है।
  • अगर करेक्शन फॉर्म मौजूद ना हो तो आप एक सफेद कागज पर भी एप्लीकेशन लिख सकते हैं।
  • उसके बाद आपको नौटरी के माध्यम से अपने जन्म प्रमाण पत्र में माता-पिता का नाम, जन्म तिथि से संबंधित जो भी संशोधन करवाना है।उसके लिए आपको एफिडेविट तैयार करना होगा। 
  • एफिडेविट बन जाने के बाद आपको फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है|
  • फिर आपको जरूरी दस्तावेजों को फार्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • आपके इस फॉर्म पर जज के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं। जिसके साथ आपको शपथ पत्र भी संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म को उसी विभाग में जाकर जमा करवा देना है। जहां से आपने इसे प्राप्त किया था|
  • प्राधिकारी द्वारा आपका फॉर्म अप्रूव करने के बाद आपको इस आशय से सम्बंधित घोषणा के लिए अखबार में विज्ञप्ति देनी होगी।
  • फिर आपको इससे सम्बंधित विज्ञप्ति को राज्य के किसी राजपत्र में प्रकाशित करवाना होगा।
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आपके दवारा जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करने के की ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी|

आशा करता हूं आपको इस आर्टिकल के द्वारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टिकल अच्छा लगे तो कमेंट और लाइक जरूर करें।