हिमाचल विद्या समीक्षा केंद्र योजना | शिक्षा स्तर मे लाया जाएगा सुधार

हिमाचल विद्या समीक्षा केंद्र योजना | शिक्षा स्तर मे लाया जाएगा सुधार | प्यारे दोस्तों हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा स्तर मे सुधार लाने के लिए विद्या समीक्षा केंद्र योजना को शुरू किया है| इस योजना के माध्यम से स्कूलों, शिक्षकों और छात्रों के डेटा को कवर किया जाएगा तथा शिक्षा प्रणाली की समग्र निगरानी को बढ़ाने के लिये बड़े डेटा विश्लेषण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं मशीन लर्निंग का उपयोग करके उनका सार्थक विश्लेषण किया जाएगा, जिससे अभिगम परिणामों में सुधार होगा। कैसे मिलेगा Himachal Vidya Samiksha Kendra Yojana का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्या होगी| उसके लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| HP Startup Yojana

Himachal Vidya Samiksha Kendra Yojana in Hindi

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने राज्य मे विद्या समीक्षा केंद्र योजना की शुरुआत की है| इस योजना के जरिए प्रौद्योगिकी और डाटा संचालित प्रणाली में अब प्रदेश के स्कूल सक्षम होंगे। इससे छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन मिलेगा, शिक्षकों को सहायता और प्रशासकों के लिए मूल्यवान डाटा उपलब्ध होगा। मोबाइल फोन एप्लीकेशन से स्कूलों के डाटा पर नजर रहेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इसमें प्रयोग किया जाएगा। Himachal Govt. Schemes

हिमाचल विद्या समीक्षा केंद्र योजना

हिमाचल विद्या समीक्षा केंद्र योजना के वारे मे

योजना का नामहिमाचल विद्या समीक्षा केंद्र योजना
किसके दवारा शुरू की गई  हिमाचल प्रदेश सरकार दवारा
किसके लिएराज्य के छात्र, शिक्षक व प्रशासको के लिए 
मदद पहुंचाई जाएगी

शिक्षा स्तर मे वढोतरी लाकर 

आवेदन मोड  ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.ndear.gov.in/vidya-sameeksha-kendra

HP Vidya Samiksha Kendra Yojana का उद्देश्य 

राज्य मे शैक्षिक डेटा विश्लेषण में सुधार करना और शिक्षा क्षेत्र में निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाना है, जिससे शिक्षा से सवंधित कार्यप्रणाली मे सुधार लाया जाएगा|

हिमाचल विद्या समीक्षा केंद्र योजना

प्रदेश की शिक्षा को टेक्नोलॉजी और डाटा आधारित वनाया जाएगा 

विद्या समीक्षा केंद्र योजना के शुरू होने से हिमाचल प्रदेश की शिक्षा को टेक्नोलॉजी और डाटा आधारित बनाया जाएगा| जिसे स्विफ्टचैट की एआई टेक्नोलॉजी से संचालित किया जाएगा। इस नई तकनीक से हर छात्र को सही पाठ्य सामग्री और मार्गदर्शन आसानी से मिल सकेगा। इसके साथ ही शिक्षकों को सही प्रशिक्षण और दिशा मिलेगी और प्रशासकों को सही निर्णय लेने में भी मदद मिलेगी।

HVSK Yojana को लागु वाला देश का चौथा राज्य वना हिमाचल 

हिमाचल प्रदेश मे विद्या समीक्षा केंद्र शुरू करने वाला देश का चौथा राज्य बन गया है। ऐसे मे अभी तक तीन राज्यों गोवा, गुजरात और उत्तराखंड में Vidya Samiksha Kendra (VSK) खोले गए हैं। आपको वता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी ने सरकारी आवास ओकओवर में विद्या समीक्षा केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी और डाटा संचालित प्रणाली में अब प्रदेश के स्कूल सक्षम होंगे, जिससे शिक्षा स्तर मे सुधार देखने को मिलेगा|

विद्या समीक्षा केंद्र योजना डिजिटल मित्र की तरह काम करेगी

विद्या समीक्षा केंद्र, स्विफ्ट चैट पर संवादात्मक एआई चैटबाट की विविध श्रृंखला डिजिटल मित्र की तरह काम करेगी| इससे छात्रों का मार्गदर्शन होगा, शिक्षकों को मदद मिलेगी और प्रशासकों के लिए मूल्यवान डेटा उपलब्ध करवाया जा सकेगा| इसके साथ ही यह जिलों, खण्डों और स्कूलों के लिए डैशबोर्ड और रिपोर्ट को भी प्रस्तुत करेगा। इससे सभी छात्रों की प्रगति, शिक्षक प्रशिक्षण और समग्र स्कूल प्रदर्शन से सम्बंधित डेटा आसानी से उपलब्ध हो सकेगा| 

Vidya Samiksha Kendra Yojana शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमो की निगरानी करेगा 

विद्या समीक्षा केंद्र राज्य से जुड़े प्रमुख कार्यक्रमो की निगरानी करेगा| जिसे प्रदेश के सभी सभी स्कूलों को प्रौद्योगिकी और डेटा-संचालित प्रणाली से सक्षम बनाएगा।

हिमाचल विद्या समीक्षा केंद्र योजना की मुख्य विशेषताएं 

  • समग्र शिक्षा के दायरे में विभिन्न परियोजनाओं/गतिविधियों की वास्तविक समय स्थिति की निगरानी की जाएगी|
  • क्षेत्र स्तर की शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों की राज्य स्तर पर निगरानी की जाएगी और उसे ट्रैक भी किया जाएगा|
  • सीखने के परिणाम, ड्रॉपआउट, शिक्षकों और स्कूलों द्वारा आवश्यक समर्थन आदि सहित नामांकित छात्रों पर नज़र रखी जाएगी|
  • क्षेत्र में प्रशासकों एवं शिक्षकों को डेटा आधारित निर्णय लेने हेतु सशक्त बनाया जाएगा|
  • स्कूल पारिस्थितिकी तंत्र के हितधारकों के लिये शिकायत निवारण तंत्र हेतु एक केंद्रीकृत सहायता डेस्क की स्थापना की जाएगी|
  • निर्णय लेने और कार्यान्वयन में सुधार लाने हेतु क्षेत्रों की पहचान व उनका विश्लेषण भी किया जाएगा|

विद्या समीक्षा केंद्र योजना के लिए पात्रता | Eligibility

  • आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए| 
  • छात्र, शिक्षक व प्रशासक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|

हिमाचल विद्या समीक्षा केंद्र योजना के लिए कैसे करें आवेदन 

Vidya Samiksha Kendra Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पे जा सकते हैं| यहाँ आपको विद्या समीक्षा केंद्र योजना के वारे मे विस्तार से जानकारी मिलेगी और योजना के लिए आवेदन कैसे किया जाएगा| इसके वारे मे भी पता चलेगा|

Vidya Samiksha Kendra Yojana – Helpline Number

जो नागरिक Vidya Samiksha Kendra Yojana के लिए मदद पाना चाहते हैं, तो उन्हे हेल्पलाइन नम्वर जारी किए गए हैं| य हेल्पलाइन नम्वर हैं – 0522-3538777 | इस नम्वर पे संपर्क करके आवेदक योजना के वारे मे सवंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे|

आशा है हमने आपको इस आर्टीकल के जरिए सारी जानकारी पूरी तरह से दे दी है| अगर आपको ये आर्टीकल अच्छा लगता है तो आप कॉमेट और लाइक जरूर र सकते हैं|