Shri Ramlala Darshan Yojana 2024 : रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन बुकिंग

Shri Ramlala Darshan Yojana : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नागरिको को रामलला के दर्शन करवाने के लिए श्री रामलला के दर्शन योजना की शुरुआत की है | इस योजना के जरिए प्रदेश के लोगों को फ्री मे श्री रामलला के दर्शन करवाने के लिए अयोध्या और बनारस की यात्रा कराई जाएगी, ताकि लोगों को योजना का लाभ समय पे मिल सके | कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाएगी| उसके लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा |

Shri Ramlala Darshan Yojana

Shri Ramlala Darshan Yojana 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने प्रदेश के नागरिको को दर्शन की सुविधा उपलवध करवाने के लिए श्री रामलीला के दर्शन योजना को शुरू किया है | इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 18 से 75 वर्ष के नागरिको को अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन भी निशुल्क मे करवाए जाएंगे। इस सुविधा से लोग अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा मे शामिल हो सकेंगे, जो 22 जनवरी को शुरू की जाएगी। जिसके लिए हर साल लगभग 20,000 यात्रियों को अयोध्या यात्रा पर ले जाने का काम किया जाएगा। Shri Ramlala Darshan Yojana उन लोगों के लिए फायदेमंद सावित होगी जिन लोगों के पास यात्रा करने के लिए पैसे नही है | 

Shri Ramlala Darshan Yojana का अवलोकन

योजना का नामश्री रामलीला के दर्शन योजना
किसके दवारा शुरू की गईछत्तीसगढ़ सरकार दवारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक 
प्रदान की जाने वाली सहायतामुफ़्त मे रामलला के दर्शन उपलवध करवाना 
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू की जाएगी 

 

श्री रामलीला के दर्शन योजना का उद्देश्य 

प्रदेश के नागरिको को अयोध्या में रामलला के दर्शन करवाने के साथ-साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन करवाना है ताकि लोग विना किसी आर्थिक परेशानी के तीर्थ यात्रा के दर्शन कर सकें |

प्रत्येक जिले मे समिति का गठन होगा

श्री रामलीला के दर्शन योजना के लिए प्रत्येक जिले के कलेक्टर की अध्यक्षता में राम दर्शन समिति का गठन किया जाएगा। जिसके लिए प्रत्येक जिले में निश्चित कोटा के अनुपात के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। रामलला के दर्शन यात्रा के लिए दिव्यांगजनों को विशेष सुविधा मिलेगी| वे अपने साथ कोई भी एक सदस्य साथ ले जा सकेंगे और प्रथम चरण में 55 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा |

चयनित लाभार्थियों को मिलेगी यात्रा की सुविधा 

Shri Ramlala Darshan Yojana के सभी चयनित यात्रियों को दुर्ग, रायपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर जिले में पहुंचकर मुख्य रेलवे स्टेशन से यात्रा का लाभ दिया जाएगा। इस यात्रा को यहां से शुरू किया जाएगा जो सबसे पहले अयोध्या रामलला के दर्शन करने के लिए आएंगे। जो लाभार्थी अयोध्या रामलला दर्शन करेंगे उन सभी को वाराणसी में 01 दिन की यात्रा भी करवाई जाएगी| जो यात्री यहाँ पहुंचेगे वे विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती का भी आनंद ले सेकेगे। इस योजना के पहले चरण में इस यात्रा के लिए प्रत्येक सप्ताह में IRCTC की दवारा 01 ट्रेन भी चलाई जाएगी। उसके बाद यात्रियों की उपलब्धता अनुसार उनकी संख्या में वृद्धि की जाएगी|

Ramlala Darshan Yojana के तहत मिलने वाली सुविधाएं 

  • श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ लेने के लिए यात्रा की दूरी 900 किलोमीटर होगी।
  • प्रत्येक जिले से एक सक्षम शासकीय अधिकारी अथवा एक छोटा दल यात्रियों के साथ जाएगा |
  • संबंधित जिला कलेक्टर दवारा यात्रियों को उनके निवास से निर्धारित रेलवे स्टेशन तक लाने एवं उन्हे वापस छोड़ने की व्यवस्था की जाएगी|
  • भारतीय रेलवे ने Catering and Tourism Corporation के साथ इस योजना के लिए छत्तीसगढ़ मंडल से MOU किया है।
  • यात्रा के दौरान IRCTC दवारा यात्रियों को सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, स्थलों के दर्शन, स्थानीय परिवहन और अनुरक्षण की सुविधा भी मिलेगी।

श्री रामलीला के दर्शन योजना के लाभ 

  1. छत्तीसगढ़ सरकार ने रामलीला के दर्शन योजना की शुरुआत की है |
  2. इस योजना के जरिए राज्य के 18 से 75 वर्ष के नागरिको को फ्री मे तीर्थ यात्रा का लाभ दिया जाएगा| 
  3. Ramlala Darshan Yojana की शुरुआत 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन से शुरू किया जाएगा|
  4. इस योजना के लिए प्रदेश के 55 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  5. श्री रामलीला के दर्शन योजना के लिए हर वर्ष 20,000 लाभार्थियों को रामलला दर्शन यात्रा के लिए भेजा जाएगा।
  6. जिला समिति दवारा चयनित लाभार्थियों को ही तीर्थ यात्रा के लिए भेजा जाएगा।
  7. इस योजना के लिए यात्रा के दौरान यात्रियों को स्वस्थ, भोजन व रहने की व्यवस्था भी मिलेगी |
  8. प्रदेश के नागरिको को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा|
  9. इस योजना का लाभ उन नागरिको को विशेष रूप से मिलेगा जिनके पास यात्रा के लिए पैसे नही हैं |
  10. Ramlala Darshan Yojana के लिए आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड के जरिए किए जाएंगे |

Ramlala Darshan Yojana के लिए पात्रता 

  • आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना चाहिए |
  • 18 से 75 वर्ष के नागरिक योजना का लाभ ले सकेंगे |
  • राज्य के दिव्यांग नागरिक अपने साथ यात्रा के लिए परिवार का 01 सदस्य लेकर जा सकते हैं |
  • चयनित लाभार्थीयों को यात्रा का लाभ मिलेगा |

श्री रामलीला के दर्शन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. स्थायी प्रमाण पत्र
  3. आयु प्रमाण पत्र
  4. स्वास्थ्य रिपोर्ट
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. मोबाइल नंबर

Ramlala Darshan Yojana Online Registration

  • श्री रामलीला के दर्शन योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों के लिए जल्द ही आधिकारिक वेवसाइट शुरू की जाएगी|
  • वेवसाइट के शुरू होने के बाद लाभार्थियों को होम पेज पे “Ramlala Darshan Yojana” का लिंक दिखाई देगा|
  • आपको इस लिंक पे किलक करना है |
  • उसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फार्म खुल जाएगा|
  • अब आपको ये फार्म ध्यान से भरना है और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं |
  • फिर आपको अंत मे सबमिट के बटन पे किलक कर देना है |

Ramlala Darshan Yojana Offline Registration

  1. सबसे पहले आवेदक को अपने जिले के कलेक्टर कार्यालय मे जाना होगा।
  2. अब आपको वहाँ से श्री रामलला दर्शन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है |
  3. फिर आपको इस फॉर्म में आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है |
  4. उसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को फार्म के साथ अटैच करना है |
  5. फिर आपको ये फॉर्म वहाँ पे जमा करवा देना है जहाँ से आपने फार्म लिया था |
  6. फार्म जमा करवाने के बाद जिला समिति द्वारा आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी।
  7. फिर सत्यापित हो जाने के बाद आपको चयनित किया जाएगा और रामलाल के दर्शन के लिए अयोध्या यात्रा हेतु भेज दिया जाएगा|

Website

Ramlala Darshan Yojana Helpline Number

आधिकारिक वेबसाइट के शुरू होने के बाद लाभार्थियों के लिए जल्द ही हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किए जाएंगे | जिनके जरिए आवेदक को योजना के सबंध मे सारी जानकारी मिल सकेगी |

Khatu Shyam ji Darshan

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करें|