मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024 : ऑनलाइन आवेदन, Mukhyamantri Mahila Samman Yojana

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana : दिल्ली सरकार ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने की घोषणा की है | इस योजना के माध्यम से दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक सहायता हर महीने प्रदान की जाएगी | ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद मिल सके | अगर आप दिल्ली के निवासी हैं और योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं तो आपको ये आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा |

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने राज्य विधानसभा में 2024-25 का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ने इस बजट में ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना‘ को शुरू करने का ऐलान किया है | उन्होंने कहा है कि दिल्ली की महिलाओं को हम हर महीने 1000 रुपए की राशि प्रदान करेंगे | जिन महिलाओं की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है वे सभी इस योजना का लाभ ले सकेंगी | जो महिलाएं पात्र होंगी उनके बैंक खाते में ये राशि जमा की जाएगी | इस योजना का लाभ पाकर अब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी |

महिला सम्मान योजना के लिए निर्धारित बजट 

दिल्ली सरकार ने Mahila Samman Yojana के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपए का बजट पास किया है | इस राशि को महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए खर्च किया जाएगा |

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का अवलोकन

योजना का नामMukhyamantri Mahila Samman Yojana
किसके द्वारा शुरू की गईदिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी द्वारा 
लाभार्थीमहिलाएं
प्रदान की जाने वाली सहायता

सहायता राशि 

आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना 

1000 रुपए (प्रति माह)

आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन, ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://delhi.gov.in/

Delhi Mahila Samman Yojana का उद्देश्य 

दिल्ली की पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि उन्हें अपने घरेलू खर्चों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े |

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए पात्रता 

  1. आवेदक को दिल्ली का निवासी होना चाहिए |
  2. लाभार्थी महिला होनी चाहिए |
  3. 18 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी |
  4. महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए |

महिला सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • स्थायी प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता विवरण 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana के लाभ 

  1. केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरुआत की है |
  2. इस योजना के माध्यम से जिन महिलाओं की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है उन्हे हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
  3. लाभार्थी महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह मिलेंगे |
  4. ये राशि इन महिलाओं के बैंक अकाउंट मे भेजी जाएगी |
  5. Mukhyamantri Mahila Samman Yojana से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी |
  6. अब महिलाएं अपनी आमदनी मे सुधार कर सकेंगी |
  7. मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड के जरिए किए जा सकेंगे |

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन 

जो महिलाएं Mukhyamantri Mahila Samman Yojana का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड के जरिए आवेदन करना चाहती हैं तो उन्हे थोड़ा इंतजार करना होगा | अभी इस योजना का ऐलान किया गया है | जैसे ही महिला सम्मान योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट शुरू की जाएगी | उसके बाद ही ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया जा सकेगा | 

Delhi Mahila Samman Yojana Helpline Number

इस योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर आधिकारिक वेबसाइट के शुरू होने के बाद ही जारी किए जाएंगे |

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना FAQ


Mukhyamantri Mahila Samman Yojana क्या है?

दिल्ली सरकार महिलाओं को सशकत बनाने के लिए हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी | 

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?

 नौकरी नहीं करने वाली महिलाएं, इनकम टैक्स न भरने वाली महिलाएं या जिनके पास खुद की आय का कोई साधन नहीं है और जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है| ऐसी सभी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं |

महिला सम्मान योजना के लिए योग्यता क्या है?

महिला का नाम वोटर लिस्ट में आने पर उन्हे इस योजना का लाभ लेने के लिए योग्य माना जाएगा |

सरकारी पेंशन लेने वाली महिलाएँ इस योजना का लाभ ले सकेंगी?

जिन महिलाओं को सरकार की तरफ से पेंशन मिलती है उन्हें महिला सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा |

Shramik Mitra Yojana

आशा करता हूं आपको इस आर्टिकल के द्वारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टिकल अच्छा लगे तो कमेंट और लाइक जरूर करें।