बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना 2024 : फ्री इलाज (5 लाख रुपए), Registration

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana : बिहार सरकार ने राज्य के कमजोर वर्ग के नागरिकों के लिए “बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना” की शुरुआत की है | इस योजना के माध्यम से आयुष्मान कार्ड से वंचित परिवारों को राज्य सरकार द्वारा 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ मुहैया करवाया जाएगा | कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्या होगी ? उसके लिए आपको ये आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा |

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojanaबिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों के लिए Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana को शुरू किया है | इस योजना के जरिए आयुष्मान कार्ड से वंचित परिवारों को सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदान किया जाएगा | इसके साथ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड धारी प्रति परिवार को हर साल 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी मिलेगा । आपको बता दें कि – 5 लाख का यह बीमा कैशलेश होगा | जिसके जरिए आवेदक केंद्र की आयुष्मान भारत योजना के तहत चयनित अस्पतालों में अपना मुफ्त में इलाज करा सकेंगे।

जन आरोग्य योजना का अवलोकन 

योजना का नामBihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana
किसके दवारा शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीआर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक
प्रदान की जाने वाली सहायतास्वास्थ्य बीमा का लाभ उपलब्ध करना
स्वास्थ्य बीमा राशि प्रति वर्ष 5 लाख रूपए
आवेदन प्रक्रियाऑफ़लाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://biswass.bihar.gov.in/home.aspx

Mukhyamantri Jan Arogya Yojana का उद्देश्य 

राज्य के आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करना है ताकि वे चयनित अस्पतालों में अपना इलाज अच्छे से करवा सकें |

2.5 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा योजना का लाभ 

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 5 लाख रुपए तक मुक्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदान करने के लिए राज्य के सभी जिलों में 2 मार्च को एक साथ योजना शुरू की गई है। पहले दिन जिले में 14 हजार 860 लोगों को जन आरोग्य का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं 01 तिथि को ही राज्य के 2.5 लाख से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा |

कार्ड बनाने के लिए मिलेगा प्रशिक्षण 

मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना 2 मार्च से शुरू कर दी गई है और कार्ड बनाने के लिए आयुष्मान कॉमन सर्विस सेंटर, पीडीएस डीलर और जीविका दीदी को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से वंचित लाभार्थियों को बिहार जन आरोग्य योजना से जोड़ा गया है, ताकि प्रत्येक राशन कार्ड धारी परिवार को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल सके। 

Bihar Jan Arogya Yojana के लिए पात्रता 

  • आवेदक को बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए |
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के नागरिक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
  • आयुष्मान कार्ड से वंचित परिवारों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा |

मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana के लाभ

  • बिहार जन आरोग्य योजना को 2 मार्च को राज्य के सभी जिलों में एक साथ शुरू किया गया है।
  • इस योजना के जरिए राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा |
    पात्र लाभार्थी अपना इलाज केंद्र के आयुष्मान भारत योजना के तहत चयनित अस्पतालों में फ्री में करा सकेंगे।
  • राज्य के पात्र परिवार निशुल्क इलाज की सुविधा सरकारी अस्पताल और पंजीकृत अस्पतालों में प्राप्त कर सकेंगे।
  • Mukhyamantri Jan Arogya Yojana के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अन्य विभागों के साथ समन्वय किया है।
  • अस्पताल में भर्ती होने पर और बाद में नागरिक का सारा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
  • जन आरोग्य योजना का लाभ देने के लिए सभी पीडीएफ दुकानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
  • इन शिविरों के जरिए लाभार्थी जन आरोग्य कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे|

बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए आवेदन कैसे करें 

  • सबसे पहले आवेदक को अपने राशन कार्ड डीलर या जनसेवा केंद्र या जीविका दीदी के पास जाना होगा।
  • उसके बाद आपको वहां से मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है |
  • अब आपको इस फॉर्म मे आवश्यक जानकारी भरनी है और जरूरी दस्तावेज भी फॉर्म के साथ अटैच कर देने हैं | 
  • फिर आपको ये फॉर्म वहाँ पर जमा करवा देना है जहाँ से आपने से प्राप्त किया था |
  • उसके बाद आपको कर्मचारी द्वारा रसीद दी जाएगी।
  • आवेदन के सत्यापित होने पर आपका जन आरोग्य कार्ड बन जाएगा। जिसके जरिए आप 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे।

Mukhyamantri Jan Arogya Yojana Helpline Number 

इस योजना के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर है – 104

Swasthya Bima Yojana

आशा करता हूं आपको इस आर्टिकल के द्वारा सारी जानकारी मिल गई होगी। आर्टिकल अच्छा लगे तो कॉमेंट और लाइक जरूर करें।